राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम
- प्रश्न 17 निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –
कूट –राजस्थान के प्राचीन क्षेत्र आधुनिक जिले (a) अनंत-गोचर (i) सिरोही (b) स्वर्णगिरि (ii) प्रतापगढ़ (c) कांठल (iii) जालौर (d) अर्बुद (iv) सीकर
RSMSSB VDO Mains 2022 -
- (अ) a-(ii), b-(iii), c-(iv), d-(i)
- (ब) a-(iv), b-(iii), c-(ii), d-(i)
- (स) a-(i), b-(ii), c-(iii), d-(iv)
- (द) a-(iii), b-(iv), c-(ii), d-(i)
उत्तर : a-(iv), b-(iii), c-(ii), d-(i)
व्याख्या :
अनंत गोचर - सांभर से सीकर तक का भू-भाग
सुवर्ण गिरी, सोनलगढ़ - जालौर
कांठल - माही नदी के किनारे-किनारे (कंठा) प्रतापगढ़ का भू-भाग
अर्बुद - सिरोही
- प्रश्न 18 नाथद्वारा का मूल नाम था -
Police SI 13 September 2021 (Gk) -
- (अ) कानोड़
- (ब) सिहाड़
- (स) बेदला
- (द) बनेड़ा
उत्तर : सिहाड़
व्याख्या :
सिहाड़ गांव में श्रीनाथ जी की मूर्तियों का स्वागत करने के लिए राणा राजसिंह स्वयं गांव गए। यह सिहाड़ गांव उदयपुर से 30 मील एवं जोधपुर से लगभग 140 मील की दूरी पर स्थित है जिसे आज हम नाथद्वारा के नाम से जानते हैं।
- प्रश्न 19 ‘सौ टापुओं का शहर’ राजस्थान के किस जिलें में स्थित है -
-
- (अ) डूँगरपुर
- (ब) उदयपुर
- (स) प्रतापगढ़
- (द) बाँसवाड़ा
उत्तर : बाँसवाड़ा
व्याख्या :
बांसवाड़ा का नाम ‘बांस’ या बंबू के पेड़ों से मिलता है जो कभी यहां बहुतायत में उगते थे। इसे ‘सौ द्वीपों का शहर’ भी कहा जाता है। यह शहर माही नदी के किनारे बसा हुआ है, और इस नदी में 100 से अधिक छोटे-बड़े द्वीप हैं।
- प्रश्न 20 मांड प्राचीन नाम था –
VDO Exam 2nd Shift 27 Dec 2021 -
- (अ) जैसलमेर
- (ब) करौली का
- (स) प्रतापगढ़ का
- (द) बूंदी का
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
मांड, स्वर्णनगरी, वल्ल प्रदेश - जैसलमेर
- प्रश्न 21 ‘तोरावाटी’ क्षेत्र किस जिले में स्थित है -
-
- (अ) सिरोही
- (ब) सीकर
- (स) अजमेर
- (द) कोटा
उत्तर : सीकर
व्याख्या :
कांतली नदी बेसिन (सीकर) में तवर राजवंश का क्षेत्राधिकार होने के कारण तोरावाटी कहलाता है।
- प्रश्न 22 दौसा शहर का नाम किस पहाड़ी के नाम पर पड़ा -
Raj Police Constable Exam (6 Nov 2020 S-2) -
- (अ) मनगढ़
- (ब) अलवर
- (स) कमलनाथ
- (द) देवगिरि
उत्तर : देवगिरि
व्याख्या :
दौसा का नाम पास ही की देवगिरी पहाड़ी के नाम पर पड़ा। दौसा कच्छवाह राजपूतों की पहली राजधानी थी।
- प्रश्न 23 राजस्थान का कौनसा जिला ‘डांग की रानी’ के नाम से प्रसिद्ध है -
-
- (अ) धौलपुर
- (ब) करौली
- (स) अलवर
- (द) पाली
उत्तर : करौली
व्याख्या :
चम्बल नदी सवाई माधोपुर करौली धौलपुर में बडे़-बडे़ गड्डों का निर्माण करती है इन गड्ढों को बीहड़/डाग/खादर नाम से पुकारा जाता है।
करौली के उपनाम – डांग की रानी, गोपाल पाल, कल्याण पुरी
- प्रश्न 24 राजस्थान के बांगड़ प्रदेश के जिलों में कौन सा सम्मिलित नहीं है -
College Lecturer (Sarangi Instrument) Exam 2018(G.K.) -
- (अ) सीकर
- (ब) झुन्झुनु
- (स) चुरू
- (द) राजसमंद
उत्तर : राजसमंद
व्याख्या :
बांगड़/बांगर - शेखावाटी (चुरू, सीकर, झुन्झुनु) व मरूप्रदेश के मध्य संकरी पेटी।
- प्रश्न 25 निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित है -
क्षेत्र - जिला
JSA Chemistry-2019(Rajasthan Gk) -
- (अ) बांगर - बूंदी
- (ब) वागड़ - बांसवाड़ा
- (स) भाकर - सीकर
- (द) गिरवा - डूंगरपुर
उत्तर : वागड़ - बांसवाड़ा
व्याख्या :
बांगड़/बांगर - शेखावाटी (चुरू, सीकर, झुन्झुनु) व मरूप्रदेश के मध्य संकरी पेटी।
वागड़ - डुगरपुर व बांसवाड़ा।
पूर्वी सिरोही क्षेत्र में अरावली की तीव्र ढाल वाली ऊबड़-खाबड़ पहाड़ीयों का क्षेत्र भाकर/भाखर कहलाता है।
उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।
- प्रश्न 26 ‘तोरावाटी’ क्षेत्र किस जिले में स्थित है -
-
- (अ) सिरोही
- (ब) सीकर
- (स) अजमेर
- (द) कोटा
उत्तर : सीकर
व्याख्या :
कांतली नदी बेसिन (सीकर) में तवर राजवंश का क्षेत्राधिकार होने के कारण तोरावाटी कहलाता है।
page no.(3/9)