Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम

प्रश्न 1   राजस्थान के जिस शहर को सी. वी. रमन ने ‘आयलैंड ऑफ ग्लोरी’ नाम दिया है, वह है -
 (अ) अजमे
 (ब) उदयपुर
 (स) जयपुर
 (द) जोधपुर

उत्तर : जयपुर
व्याख्या :
‘आयलैंड ऑफ ग्लोरी’ (वैभव का द्वीप) सी वी रमन ने जयपुर को कहा था।
जयपुर के अन्य उपनाम- पूर्व का पेरिस, पिंक सिटी ,रंग श्री द्वीप ,रत्न नगरी, पन्ना नगरी, सिंधु सभ्यता की तर्ज पर बसा नगर

प्रश्न 2   राजस्थान के निम्न में से किस कस्बे को प्राचीन स्रोतों में ‘चम्पावती’ के नाम से जाना जाता है -
 (अ) बागोर
 (ब) चाकसू
 (स) जहाजपुर
 (द) बैराठ

उत्तर : चाकसू
व्याख्या :
चाकसू एक ऐतिहासिक स्थल है जो प्राचीन काल में चम्पावती के नाम से जाना जाता था ।

प्रश्न 3   वह स्थान, जिसे ‘प्राचीन भारत का टाटानगर’ कहा जाता है –
 (अ) तिलवाड़ा
 (ब) नगरी
 (स) रैढ़
 (द) नलियासर

उत्तर : रैढ़
व्याख्या :
उत्खनन में लोहे के औजार अत्यधिक मिलने के कारण रैढ़ (टोंक) को प्राचीन राजस्थान का ‘टाटानगर’ भी कहा जाता है ।

प्रश्न 4   अधोलिखित में से कौनसा युग्म (प्राचीन अंचल - आधुनिक जिला/जिले) सही सुमेलित नही है -
 (अ) वागड़ – सीकर, झुंझुनू
 (ब) शिवि-चित्तौड़गढ़, उदयपुर
 (स) सपादलक्ष – अजमेर, नागौर
 (द) अर्बुद देश – सिरोही

उत्तर : वागड़ – सीकर, झुंझुनू
व्याख्या :
वागड़ - डुगरपुर व बांसवाड़ा
शिवि - चित्तौड़गढ़, उदयपुर
शाकम्भरी, सपादलक्ष - सांभर व आसपास का क्षेत्र (अजमेर, नागौर)
अर्बुद - सिरोही

प्रश्न 5   ऐतिहासिक स्थल ‘जाबालिपुर’ की आधुनिक पहचान है –
 (अ) जालौर
 (ब) जैसलमेर
 (स) सिरोही
 (द) नागौर

उत्तर : जालौर
व्याख्या :
शिलालेखों में जालौर का नाम जाबालिपुर, जालहुर, जालंधर मिलता है।

प्रश्न 6   निम्न में से कौन सा युग्म सही नहीं है -
प्राचीन अंचल - आधुनिक जिला/जिले

 (अ) मत्स्य देश - अलवर एवं भरतपुर
 (ब) जांगल देश - बीकानेर
 (स) शिवी - चित्तौड़गढ़
 (द) अर्बुद देश -जालौर

उत्तर : अर्बुद देश -जालौर
व्याख्या :
मत्स्य जनपद, यमुना नदी के पश्चिम में और कुरुराज्य के दक्षिण में था. राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, और अलवर के क्षेत्र इसमें आते हैं।
जांगल प्रदेश - बीकानेर तथा फलौदी
शिवि/मेदपाट/प्राग्वाट - उदयपुर व चित्तौड़गढ़(मेवाड़)
अर्बुद - सिरोही

प्रश्न 7   वर्तमान राजस्थान के कौन से क्षेत्र महाभारत काल में जांगल देश के नाम से जाने जाते थे -
 (अ) उदयपुर - डुंगरपुर
 (ब) बीकानेर - जोधपुर
 (स) बांसवाड़ा - प्रतापगढ़
 (द) अलवर - भरतपुर

उत्तर : बीकानेर - जोधपुर
व्याख्या :
बीकानेर की स्थापना 3 अपै्रल 1488 में जोधपुर के महाराजा राव जोधा के पुत्र बीकाजी ने की थी। प्राचीनकाल में बीकानेर रियासत जांगल प्रदेश या राती घाटी के नाम से जानी जाती थी।

प्रश्न 8   प्राचीन शिलालेखों में जालौर को किस नाम से जाना जाता था -
 (अ) खिजराबाद
 (ब) जयगढ़
 (स) जलालाबाद
 (द) जाबिलपुर

उत्तर : जाबिलपुर
व्याख्या :
शिलालेखों में जालौर का नाम जाबालिपुर, जालहुर, जालंधर मिलता है।

प्रश्न 9   निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन-सा शहर ‘कुंडों और बावड़ियों के शहर’ के रूप में जाना जाता है -
 (अ) उदयपुर
 (ब) बूँदी
 (स) अजमेर
 (द) बीकानेर

उत्तर : बूँदी
व्याख्या :
बूंदी को सीढ़ीदार बावड़ियों का शहर, नीला शहर और छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है।
द्वितीय काशी/ छोटी काशी – जयपुर

प्रश्न 10   राजस्थान में ‘सौ टापूओं का क्षेत्र’ के नाम से किसे जाना जाता है -
 (अ) जालौर
 (ब) डूंगरपुर
 (स) बाँसवाड़ा
 (द) उदयपुर

उत्तर : बाँसवाड़ा
व्याख्या :
बांसवाड़ा शहर को सौ द्वीपों का शहर कहा जाता है।

page no.(1/7)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.