Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम

प्रश्न 1   निम्न में से 'देशहरो' के नाम से जाने जाना वाला क्षेत्र है-
 (अ) कंभलगढ़ व उदयपुर के बीच का क्षेत्र
 (ब) अचलगढ़ व गोगुन्दा के बीच का क्षेत्र
 (स) रागा व जरगा पर्वत चोटियों के मध्यवर्ती क्षेत्र
 (द) प्रतापगढ़ व चितौड़गढ़़ के बीच का पहाड़ी क्षेत्र

उत्तर : रागा व जरगा पर्वत चोटियों के मध्यवर्ती क्षेत्र
व्याख्या :
जरगा(उदयपुर) व रागाा(सिरोही) पहाड़ीयों के बीच का क्षेत्र सदा हरा भरा रहने के कारण देशहरो कहलाता है।

प्रश्न 2   बालोतरा के सिवाना पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गोलाकार पहाडि़याँ कहलाती हैं-
 (अ) छप्पन की पहाडि़याँ
 (ब) नाकोड़ा पर्वत
 (स) उक्त 1 व 2 दोनों
 (द) आडावाला पर्वत

उत्तर : उक्त 1 व 2 दोनों
व्याख्या :
बालोतरा के सिवाणा ग्रेनाइट पर्वतीय क्षेत्र में स्थित गोलाकार पहाड़ीयों का समुह नकोड़ा पर्वत या छप्पन की पहाड़ीयां कहलाता है।

प्रश्न 3   तीव्र ढाल वाली उबड़-खाबड़ पहाडि़याँ पुर्वी सिराही की स्थानिय भाषा में कहलाती है-
 (अ) नाल
 (ब) मगरा
 (स) भाकर
 (द) गिरवा

उत्तर : भाकर
व्याख्या :
सिरोही जिले में अरावली पर्वत श्रेणी की तीव्र ऊबड़-खाबड़ ढलानों को भाकर कहा जाता है।

प्रश्न 4   बांगड़ क्षेत्र कहलाता है-
 (अ) डीडवाना कुचामन,सीकर,झुंझुनू का क्षेत्र
 (ब) गंगानगर,हनुमानगढ़,बिकानेर का क्षेत्र
 (स) जयपुर,अलवर,सीकर का क्षेत्र
 (द) अलवर,धौलपुर का क्षेत्र

उत्तर : डीडवाना कुचामन,सीकर,झुंझुनू का क्षेत्र
व्याख्या :
शेखावाटी व मरूप्रदेश के मध्य संकरी पेटी या डीडवाना कुचामन,सीकर,झुंझुनू का क्षेत्र बांगड़ क्षेत्र कहलाता है।

प्रश्न 5   चारों ओर से पहाड़ियों से घिरे हुए उदयपुर बेसिन को स्थानीय भाषा में किस नाम से जाना जाता है -
 (अ) भाकर
 (ब) गिरवा
 (स) भोराट
 (द) वागड़

उत्तर : गिरवा
व्याख्या :
उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

प्रश्न 6   उदयपुर बेसिन की चारों ओर की पहाड़ियां कहलाती है -
 (अ) गिर्वा
 (ब) नाकोडा
 (स) भाकर
 (द) मुकुंदरा

उत्तर : गिर्वा
व्याख्या :
उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

प्रश्न 7   लूनी का उत्तरी क्षेत्र कहलाता है -
 (अ) थली
 (ब) धरियन
 (स) रोही
 (द) मेजा

उत्तर : थली
व्याख्या :
लूनी का उत्तरी क्षेत्र थली कहलाता है। बीकानेर, पश्चिमी चुरू, तथा अनूपगढ़ का क्षेत्र थली क्षेत्र कहलाता है।

प्रश्न 8   गिरवा पहाड़ियां किस जिले में स्थित हैं -
 (अ) डूंगरपुर
 (ब) सिरोही
 (स) उदयपुर
 (द) भीलवाड़ा

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर में चारों ओर पहाडि़यों होने के कारण उदयपुर की आकृति एक तश्तरीनुमा बेसिन जैसी है जिसे स्थानीय भाषा में गिरवा कहते है।

प्रश्न 9   राजस्थान में ‘भोमट’ क्षेत्र संबंधित है -
 (अ) उदयपुर से
 (ब) बांसवाड़ा से
 (स) भीलवाड़ा से
 (द) अलवर से

उत्तर : उदयपुर से
व्याख्या :
डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश ‘भोमट’ कहलाता है। भोमट का पठार उदयपुर-सिरोही जिलों में फैला हुआ है जहाँ भील जनजाति सबसे ज्यादा निवास करती है।

प्रश्न 10   निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए -

क्षेत्रस्थानीय नाम
1. डूंगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र अ. भौमट
2. डूंगरपुर, पूर्वी सिरोही एवं उदयपुर जिलों का अरावली पर्वतीय क्षेत्र ब. हाड़ौती
3. आबू पर्वत खण्ड स. बागड़
4. कोटा, बूंदी एवं बारां क्षेत्र द. अर्बूद
1, 2, 3, 4
 (अ) द, स, ब, अ
 (ब) स, अ, द, ब
 (स) स, ब, अ, द
 (द) द, अ, ब, स

उत्तर : स, अ, द, ब
व्याख्या :
डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश भोमट कहलाता है।
कोटा, बूंदी, बांरा, झालावाड़ हाडौती में सम्मिलित है।
आबू पर्वत की आवासीय बस्ती के उत्तर में अर्बुदा देवी का ऐतिहासिक एवं दर्शनीय मंदिर है जो पर्वत उपत्यकाओं के मध्य एक मनोरम स्थल है।
डुगरपुर, बांसवाड़ा एवं प्रतापगढ़ क्षेत्र वागड़/बागड़ कहलाता है।

page no.(1/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2023 RajasthanGyan All Rights Reserved.