Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

आयतन

प्रश्न 25 प्रारंभ में एक गोलाकार गुब्बारे का व्यास 28 से.मी है। यह प्रारंभिक व्यास का 5/2 गुणा व्यास बनने पर फट सकता है। इसमें हवा 88 सेमी³ / से. की दर पर भरी जाती है। गुब्बारा कितने सेकंड में फट जाएगा -
School Lecturer 2022 Gk (Group D)
  • (अ) 1902 सें. में
  • (ब) 1905 सें. में
  • (स) 1908 सें. में
  • (द) 1911 सें. में
उत्तर : 1911 सें. में
प्रश्न 26 घन की भुजाओं में 100% की वृद्धि की जाती है। घन के आयतन में प्रतिशत वृद्धि है -
School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
  • (अ) 500
  • (ब) 700
  • (स) 800
  • (द) 1100
उत्तर : 700
प्रश्न 27 एक शंक्वाकार तम्बू के वक्र भाग को बनाने में 5 मीटर चौड़ाई वाला कितनी लम्बाई का कपड़ा लगेगा ? इस तम्बू के आधार की त्रिज्या 7 मीटर है। तथा ऊँचाई 24 मीटर है - (π=22/7 लें)
School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
  • (अ) 137 मीटर
  • (ब) 117 मीटर
  • (स) 110 मीटर
  • (द) 97 मीटर
उत्तर : 110 मीटर
प्रश्न 28 एक बेलन जिसकी त्रिज्या 7 से.मी. और सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 968 से.मी.² हो, तो इस बेलन की ऊँचाई होगी -
School Lecturer (Sanskrit Edu.) 2022
  • (अ) 21 से.मी.
  • (ब) 19 से.मी.
  • (स) 17 से.मी.
  • (द) 15 से.मी.
उत्तर : 15 से.मी.
प्रश्न 29 10 मीटर ऊँचे शंक्वाकार टेंट के आधार की परिधि 44 मीट है। टेंट को बनाने में प्रयुक्त कैनवास का क्षेत्रफल क्या है -
3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
  • (अ) 268.5m² (वर्ग मीटर)
  • (ब) 272.8 m² (वर्ग मीटर)
  • (स) 246.2m² (वर्ग मीटर)
  • (द) 254.6m² (वर्ग मीटर)
उत्तर : 268.5m² (वर्ग मीटर)
प्रश्न 30 2.2 घन डेसी मी पीतल को 0.5 सेमी व्यास के बेलनाकार तार में खींचा जाता है, तो तार की लम्बाई है -
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
  • (अ) 448 मी
  • (ब) 56 मी
  • (स) 112 मी
  • (द) 224 मी
उत्तर : 112 मी
प्रश्न 31 एक गोले का व्यास 0.7 सेमी है । एक पानी की टंकी से 3000 गोले पूर्ण रूप से भरकर पानी बाहर निकाला जाता है, तो बाहर निकलने वाले पानी का आयतन है (जहाँ π =22/7)
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-1
  • (अ) 430 घन सेमी
  • (ब) 539 घन सेमी
  • (स) 530 घन सेमी
  • (द) 439 घन सेमी
उत्तर : 539 घन सेमी
प्रश्न 32 यदि एक लम्बवृत्तीय शंकु का आयतन 16π मी³ तथा ऊँचाई 12 मी है। उसके आधार का व्यास है -
CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
  • (अ) 4 मी.
  • (ब) 2 मी.
  • (स) 1 मी.
  • (द) π मी.
उत्तर : 4 मी.
प्रश्न 33 दो लम्बवृत्तीय बेलनों की त्रिज्याओं का अनुपात 2:3 तथा ऊँचाईयों का अनुपात 5:4 है, तो दोनों बेलनों के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतनों का अनुपात क्रमशः है -
CET 2022 (12th Level) 05 February 2023 Shift-1
  • (अ) 5:9; 5:6
  • (ब) 6:5; 9:5
  • (स) 9:5; 6:5
  • (द) 5:6; 5:9
उत्तर : 5:6; 5:9
प्रश्न 34 यदि एक गोले की त्रिज्या दुगुनी की गई तो वास्तविक गोले एवं नये गोले के आयतनों का अनुपात क्या है -
CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
  • (अ) 2:1
  • (ब) 1:8
  • (स) 8:1
  • (द) 1:2
उत्तर : 1:8

page no.(4/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.