आयतन
प्रश्न 1 एक लंबवृत्तीय बेलन की ऊंचाई 24 सेमी तथा अर्द्धगोले की त्रिज्या 4 सेमी है। यदि लंबवृत्तीय बेलन व अर्द्धगोले का आयतन समान हो तो लंबवृत्तीय बेलन की त्रिज्या होगी -
(अ) (2/3)√2 सेमी
(ब) 4/3 सेमी
(स) 2/3 सेमी
(द) 4/3 √2 सेमी
प्रश्न 2 एक लम्ब वृत्तीय शंकु के आधार का क्षेत्रफल 28.26 मी2 तथा इसकी ऊंचाई 4 मी है तब इसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल है -(π = 3.14 लीजिए)
(अ) 40 मी²
(ब) 45.10 मी²
(स) 47. 10 मी²
(द) 47.14मी²
प्रश्न 3 एक घनाकार टेंक जो कि 2 मी लम्बा, 5 मी चौड़ा तथा 1.5 मी गहरा है उसमें कितने लिटर पानी भरा जा सकता है -
(अ) 150 लीटर
(ब) 1500 लिटर
(स) 15000 लिटर
(द) 15 लिटर
प्रश्न 4 एक शाॅट-पुट 9.8 सेमी व्यास का एक धातु का गोला है। यदि इस धातु का घनत्व 9.8 ग्राम प्रति सेमी³ है, तो शाॅट-पुट का लगभग द्रव्यमान है -
(अ) 4225 ग्राम
(ब) 493 ग्राम
(स) 4831 ग्राम
(द) 4930 ग्राम
प्रश्न 5 एक बेलनाकार पात्र जिसकी त्रिज्या 4 सेमी है पानी से भरा है । एक ठोस गोला जिसकी त्रिज्या 3 सेमी है को पानी में तब तक डाला गया जब तक कि वह पूरा डूब नहीं गया। पात्र में पानी का स्तर बढ़ेगा :
(अ) 2/9 cm
(ब) 9/4 cm
(स) 9/2 cm
(द) 4/9 cm
प्रश्न 6 यदि a, b, c आयाम के घनाभ का आयतन V और पृष्ठ क्षेत्रफल S है, तब 1/V इसके बराबर है
(अ) S(a + 2b + 3c)
(ब) 2S(a + b + 2c)
(स) S(2a + 2b + 2c)
(द) 2/S(1/a + 1/b + 1/c)
प्रश्न 7 एक आयताकार पानी की टंकी 8 मी. ऊंची, 6 मी. लम्बी और 2.5 मी. चौड़ी है । यह कितने लीटर पानी धारण कर सकती है -
(अ) 1209 लीटर
(ब) 12088 लीटर
(स) 1208 लीटर
(द) 120000 लीटर
प्रश्न 8 दो शंकुओं की त्रिज्याओं का अनुपात 2 : 1 एवं उनके आयतन समान हैं । उनकी ऊँचाइयों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
(अ) 1:4
(ब) 4:1
(स) 2:1
(द) 1:8
प्रश्न 9 एक बौछार में 5 cm वर्षा होती है । 1.5 हेक्टेयर भूमि पर गिरे पानी की मात्रा है -
(अ) 850 cu. m
(ब) 750 cu. m
(स) 950 cu. m
(द) 1060 cu. m
प्रश्न 10 8 से.मी. त्रिज्या वाले एक धातु के गोले को पिघलाया जाता है और उससे पुनः 0.5 से.मी. त्रिज्या की गोलियाँ बनाई जाती हैं, इन गोलियों की संख्या है –
(अ) 1728
(ब) 2744
(स) 4096
(द) 3375
page no.(1/4)