आयतन
प्रश्न 1 एक बालटी को जब 80% भरते हैं तो उसमें 66⅔% भरने के सापेक्ष 2 लीटर पानी अधिक आता है। बालटी की क्षमता क्या है -
(अ) 8 लीटर
(ब) 10 लीटर
(स) 15 लीटर
(द) 20 लीटर
उत्तर
प्रश्न 2 यदि एक गोले की त्रिज्या दुगुनी की गई तो वास्तविक गोले एवं नये गोले के आयतनों का अनुपात क्या है -
(अ) 2:1
(ब) 1:8
(स) 8:1
(द) 1:2
उत्तर
प्रश्न 3 दो लम्बवृत्तीय बेलनों की त्रिज्याओं का अनुपात 2:3 तथा ऊँचाईयों का अनुपात 5:4 है, तो दोनों बेलनों के वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतनों का अनुपात क्रमशः है -
(अ) 5:9; 5:6
(ब) 6:5; 9:5
(स) 9:5; 6:5
(द) 5:6; 5:9
उत्तर
प्रश्न 4 यदि एक लम्बवृत्तीय शंकु का आयतन 16π मी³ तथा ऊँचाई 12 मी है। उसके आधार का व्यास है -
(अ) 4 मी.
(ब) 2 मी.
(स) 1 मी.
(द) π मी.
उत्तर
प्रश्न 5 एक गोले का व्यास 0.7 सेमी है । एक पानी की टंकी से 3000 गोले पूर्ण रूप से भरकर पानी बाहर निकाला जाता है, तो बाहर निकलने वाले पानी का आयतन है (जहाँ π =22/7)
(अ) 430 घन सेमी
(ब) 539 घन सेमी
(स) 530 घन सेमी
(द) 439 घन सेमी
उत्तर
प्रश्न 6 2.2 घन डेसी मी पीतल को 0.5 सेमी व्यास के बेलनाकार तार में खींचा जाता है, तो तार की लम्बाई है -
(अ) 448 मी
(ब) 56 मी
(स) 112 मी
(द) 224 मी
उत्तर
प्रश्न 7 10 मीटर ऊँचे शंक्वाकार टेंट के आधार की परिधि 44 मीट है। टेंट को बनाने में प्रयुक्त कैनवास का क्षेत्रफल क्या है -
(अ) 268.5m² (वर्ग मीटर)
(ब) 272.8 m² (वर्ग मीटर)
(स) 246.2m² (वर्ग मीटर)
(द) 254.6m² (वर्ग मीटर)
उत्तर
प्रश्न 8 एक बेलन जिसकी त्रिज्या 7 से.मी. और सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल 968 से.मी.² हो, तो इस बेलन की ऊँचाई होगी -
(अ) 21 से.मी.
(ब) 19 से.मी.
(स) 17 से.मी.
(द) 15 से.मी.
उत्तर
प्रश्न 9 एक शंक्वाकार तम्बू के वक्र भाग को बनाने में 5 मीटर चौड़ाई वाला कितनी लम्बाई का कपड़ा लगेगा ? इस तम्बू के आधार की त्रिज्या 7 मीटर है। तथा ऊँचाई 24 मीटर है - (π=22/7 लें)
(अ) 137 मीटर
(ब) 117 मीटर
(स) 110 मीटर
(द) 97 मीटर
उत्तर
प्रश्न 10 घन की भुजाओं में 100% की वृद्धि की जाती है। घन के आयतन में प्रतिशत वृद्धि है -
(अ) 500
(ब) 700
(स) 800
(द) 1100
उत्तर
page no.(1/4)