Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम

प्रश्न 27 राजस्थान के विभिन्न नगरों एवं उनके प्राचीन प्रचलित नामों का कौनसा युग्म सुमेलित है -
नगर - प्राचीन नाम
  • (अ) ओसियां - उपकेशपट्टनम
  • (ब) बयाना - श्रीमाल
  • (स) बाड़मेर - श्रीपंथ
  • (द) करौली - कोठी
उत्तर : ओसियां - उपकेशपट्टनम
व्याख्या :
राजस्थान का भुवनेश्वर, उपकेश पट्टन - ओसियाँ (जोधपुर)
श्रीमाल - भीनमाल
श्रीपंथ, शोणितपुर - बयाना
कोठी - धौलपुर (सुनहरी कोठी-टोंक)
प्रश्न 28 डांग क्षेत्र में आने वाला भू-भाग है -
  • (अ) धौलपुर
  • (ब) करौली
  • (स) सवाई माधोपुर का कुछ भाग
  • (द) उक्त सभी
उत्तर : उक्त सभी
व्याख्या :
चम्बल नदी सवाई माधोपुर करौली धौलपुर में बडे़-बडे़ गड्डों का निर्माण करती है इन गड्ढों को बीहड़/डाग/खादर नाम से पुकारा जाता है।यह क्षेत्र डाकुओं की शरणस्थली के नाम से जाना जाता है। सर्वाधिक बीहड़ - धौलपुर में।
प्रश्न 29 रूक्ष क्षेत्र के नाम से जाना जाता है -
  • (अ) अलवर, भरतपुर, धौलपुर
  • (ब) करौली, सवाई माधोपुर, उदयपुर
  • (स) कोटा, बूंदी, झालावाड़
  • (द) टोंक, अलवर, करौली
उत्तर : अलवर, भरतपुर, धौलपुर
व्याख्या :
अलवर, भरतपुर, धौलपुर को रूक्ष क्षेत्र के नाम से जाना जाता है।
प्रश्न 30 शेखावटी क्षेत्र में कौनसे जिले सम्मिलित हैं -
  • (अ) जयपुर, दौसा, सीकर
  • (ब) कोटा, बूंदी, झालावाड़
  • (स) जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर
  • (द) चुरू, सीकर, झुंझुनू
उत्तर : चुरू, सीकर, झुंझुनू
व्याख्या :
राव शेखा का घर-शेखावाटी। इस अंचल में चुरू, सीकर और झुझंनू सम्मिलित हैं।
प्रश्न 31 जैसलमेर शहर को निम्न में से किस लोकप्रिय नाम से भी जाना जाता है-
  • (अ) सुनहरा शहर
  • (ब) गुलाबी शहर
  • (स) नीला शहर
  • (द) श्वेत शहर
उत्तर : सुनहरा शहर
व्याख्या :
जैसलमेर - मांड, स्वर्णनगरी, वल्ल प्रदेश
प्रश्न 32 जोधपुर का लोकप्रिय नाम क्या है -
Raj Police Constable(8416)
  • (अ) पीली नगरी
  • (ब) गुलाबी नगरी
  • (स) नीली नगरी
  • (द) श्वेत नगरी
उत्तर : नीली नगरी
व्याख्या :
सूर्य नगरी (Sun City), नीला शहर - जोधपुर
जोधपुर का प्राचीन नाम मरुधर था।
प्रश्न 33 असुमेलित जोड़े को छांटिए-
वर्तमान नाम प्राचीन नाम
  • (अ) भरतपुर विराट
  • (ब) जालौर स्वर्णगिरी
  • (स) उदयपुर शिवि
  • (द) गंगानगर यौद्धेय
उत्तर : भरतपुर विराट
व्याख्या :
विराटनगर - बैराठ
जालौर दुर्ग - सुवर्ण गिरी, सोनलगढ़
शिवि/मेदपाट/प्राग्वाट - उदयपुर व चित्तौड़गढ़(मेवाड़)
योद्धेय - गंगानगर व हनुमानगढ़
प्रश्न 34 निम्न नगरों को उनके प्राचीन नामों के साथ सुमेलित कीजिए-
नगरप्राचीन नाम
अ. बयाना1. कांठल
ब. नागौर2. मध्यमिका
स. नगरी3. श्रीपंथ
द. प्रतापगढ़4. अहिछत्रपुर
कूट - अ, ब, स, द
  • (अ) 2, 1, 4, 3
  • (ब) 3, 4, 2, 1
  • (स) 3, 1, 2, 4
  • (द) 1, 4, 2, 3
उत्तर : 3, 4, 2, 1
व्याख्या :
माही नदी के किनारे-किनारे (कंठा) प्रतापगढ़ का भू-भाग कांठल है इसलिए माही नदी को कांठल की गंगा कहते है।
चित्तौड़ के किले से 7-8 मील उत्तर में नगरी नाम का एक प्राचीन स्थान है। नगरी का प्राचीन नाम मध्यमिका था।
श्री पंथ बयाना(भरतपुर) कहा जाता था।
राजस्थान के नागौर शहर की स्थापना महाभारत काल में हुई थी और तब इसे अहिछत्रपुर नगरी के नाम से जानते थे।
प्रश्न 35 जयपुर को पिंक सिटी नाम द रॉयल टूर टू इंडिया में दिया इसके लेखक हैं
  • (अ) स्टेनले थाँमस
  • (ब) स्टेनले रीड
  • (स) स्टेनले हम्पी
  • (द) स्टैंनले कर्नल
उत्तर : स्टेनले रीड
व्याख्या :
वर्ष 1876 में प्रिंस अल्बर्ट को भारत का दौरा करना था। उस दौरान महाराजा सवाई राम सिंह द्वितीय, जो जयपुर के तत्कालीन शासक थे, ने अपने आतिथ्य में शाही अतिथि के सम्मान में पूरे शहर को गुलाबी टेराकोटा से रंग दिया था। द रॉयल टूर टू इंडिया में नवंबर 1905 से मार्च 1906 तक भारत और बर्मा में वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी के दौरे का रिकॉर्ड है। इसके लेखक स्टेनले रीड हैं।
प्रश्न 36 गंगानगर का प्राचीन नाम था-
  • (अ) आलौरा
  • (ब) रामनगर
  • (स) श्रीमाल
  • (द) जयनगर
उत्तर : रामनगर
व्याख्या :
गंगानगर ज़िले का नाम बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के नाम पर पड़ा है। इस समय यह बहुत ही अधिक निर्जन स्थानो में से था। पहले इसका नाम रामनगर था। इसका प्राचीन नाम रामू जाट की ढाणी था।

page no.(4/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.