Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम

प्रश्न 37 जैसलमेर क्षेत्र को प्राचीन समय में किस नाम से जाना जाता था-
  • (अ) वल्लदेश
  • (ब) माण्ड
  • (स) उक्त 1व 2 दोनों
  • (द) मरूवर
उत्तर : उक्त 1व 2 दोनों
व्याख्या :
जैसलमेर जिले का भू-भाग प्राचीन काल में माडधरा अथवा वल्लभमण्डल के नाम से प्रसिद्ध था। शहर का सबसे प्रमुख आकर्षण है जैसलमेर का क़िला, जिसे सोनार किला (द गोल्डन फोर्ट) भी कहा जाता है।
प्रश्न 38 बावडियों का शहर के नाम से प्रसिद्ध शहर है-
  • (अ) जयपुर
  • (ब) भरतपुर
  • (स) बु्ॅदी
  • (द) बांदीकुई
उत्तर : बु्ॅदी
व्याख्या :
बावड़ियों का शहर के नाम से प्रसिद्ध छोटी काशी बूंदी में तकरीबन 71 छोटी-बड़ी बावड़ियां स्थित हैं। इनमे ‘रानी जी की बावड़ी’ की गणना एशिया की सर्वश्रेष्ठ बावड़ियों में की जाती है।
प्रश्न 39 पीले पत्थरों का शहर उपनाम से राज्य का कोनसा नगर प्रसिद्ध है-
  • (अ) बीकानेर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) भरतपुर
  • (द) जोधपुर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान के जैसलमेर शहर को पीले पत्थरों का शहर के उपनाम से जाना जाता है। जैसलमेर को स्वर्ण नगरी भी कहा जाता है।
प्रश्न 40 निम्न में से कौनसा नाम जालौर क्षेत्र या जिले से सम्बन्धित नहीं है -
  • (अ) जाबालिपुर
  • (ब) जालपुर
  • (स) भीनमाल
  • (द) शिवाणची
उत्तर : शिवाणची
व्याख्या :
जालौर को मूल रूप से संत महर्षि जाबालि के सम्मान में जाबालिपुर कहा जाता था। भीनमाल व एलाना सभ्यताएं जालैर में है।
प्रश्न 41 निम्नांकित में से किस जिले को लकड़ी की पहाड़ी और घाटियों की भूमि के रूप में जाना जाता है -
3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
  • (अ) झालावाड़
  • (ब) डूंगरपुर
  • (स) बांसवाड़ा
  • (द) बारां
उत्तर : बारां
व्याख्या :
राजस्थान के बारां जिले में अधिक वन और नदी घाटियां होने के कारण इसे लकड़ी की पहाड़ी और घाटियों की भूमि के रूप में जाना जाता है।
प्रश्न 42 निम्नलिखित में से किन जिलों का क्षेत्र ‘भोमट’ कहलाता है -
Forest Guard Exam 2022 Shift 4
  • (अ) डूंगरपुर, उदयपुर और सिरोही
  • (ब) अजमेर, बीकानेर और चूरू
  • (स) सीकर, चूरू और बाड़मेर
  • (द) बाड़मेर, जालौर और सीकर
उत्तर : डूंगरपुर, उदयपुर और सिरोही
व्याख्या :
डुंगरपुर, पूर्वी सिरोही व उदयपुर जिले का आदिवासी प्रदेश भोमट कहलाता है।
प्रश्न 43 पूर्वी सिरोही के सुदूर पश्चिम में स्थित कटक जो तीव्र ढाल वाले, कम ऊँचे एवं उबड़-खाबड़ हैं, कहलाते हैं -
RSMSSB PTI Grade-III P1
  • (अ) गिरवा
  • (ब) मालखेड़
  • (स) देशहरो
  • (द) भाकर
उत्तर : भाकर
व्याख्या :
पूर्वी सिरोही क्षेत्र में अरावली की तीव्र ढाल वाली ऊबड़-खाबड़ पहाड़ीयों का क्षेत्र भाकर/भाखर कहलाता है।
प्रश्न 44 बरसा वाडा प्राचीन नाम से जाना जाने वाला भौगोलिक क्षेत्र वर्तमान में किस जिले का भाग है -
Raj Jail Warder (20-10-18) Shift 1
  • (अ) अलवर
  • (ब) ब्यावर
  • (स) चित्तौड़गढ़
  • (द) जयपुर
उत्तर : ब्यावर
व्याख्या :
ब्यावर में स्थित टॉडगढ़ का पुराना नाम बरसा वाडा था, जिसे बरसा नामक गुर्जर जाति के व्यक्ति ने बसाया था। बरसा गुर्जर ने तहसील भवन के पीछे देवनारायण मन्दिर की स्थापना की जो आज भी स्थित है।
प्रश्न 45 निम्न में से कौनसे जिले राठ क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं -
  • (अ) अलवर व भरतपुर
  • (ब) जयपुर व टोंक
  • (स) जैसलमेर व जोधपुर
  • (द) बीकानेर व गंगानगर
उत्तर : अलवर व भरतपुर
व्याख्या :
अलवर, खैरथल तिजारा, डीग व भरतपुर का वो क्षेत्र जो हरियाणा की सीमा से लगता है राठ क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।
प्रश्न 46 देवल/मेवलिया है -
  • (अ) डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग
  • (ब) जैसलमेर व जोधपुर के मध्य का भाग
  • (स) बीकानेर व गंगानगर के मध्य का भाग
  • (द) चुरू व सीकर के मध्य का भाग
उत्तर : डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग
व्याख्या :
डुंगरपुर व बांसवाड़ा के मध्य का भाग देवल/मेवलिया कहलाता है।

page no.(5/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.