राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम
- प्रश्न 7 वर्तमान राजस्थान के कौन से क्षेत्र महाभारत काल में जांगल देश के नाम से जाने जाते थे -
Computor Exam 2018 -
- (अ) उदयपुर - डुंगरपुर
- (ब) बीकानेर - जोधपुर
- (स) बांसवाड़ा - प्रतापगढ़
- (द) अलवर - भरतपुर
उत्तर : बीकानेर - जोधपुर
व्याख्या :
बीकानेर की स्थापना 3 अपै्रल 1488 में जोधपुर के महाराजा राव जोधा के पुत्र बीकाजी ने की थी। प्राचीनकाल में बीकानेर रियासत जांगल प्रदेश या राती घाटी के नाम से जानी जाती थी।
- प्रश्न 8 प्राचीन शिलालेखों में जालौर को किस नाम से जाना जाता था -
Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (G.K. & Edu. Psychology) Group D -
- (अ) खिजराबाद
- (ब) जयगढ़
- (स) जलालाबाद
- (द) जाबिलपुर
उत्तर : जाबिलपुर
व्याख्या :
शिलालेखों में जालौर का नाम जाबालिपुर, जालहुर, जालंधर मिलता है।
- प्रश्न 9 निम्नलिखित में से राजस्थान का कौन-सा शहर ‘कुंडों और बावड़ियों के शहर’ के रूप में जाना जाता है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) उदयपुर
- (ब) बूँदी
- (स) अजमेर
- (द) बीकानेर
उत्तर : बूँदी
व्याख्या :
बूंदी को सीढ़ीदार बावड़ियों का शहर, नीला शहर और छोटी काशी के रूप में भी जाना जाता है।
द्वितीय काशी/ छोटी काशी – जयपुर
- प्रश्न 10 राजस्थान में ‘सौ टापूओं का क्षेत्र’ के नाम से किसे जाना जाता है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) जालौर
- (ब) डूंगरपुर
- (स) बाँसवाड़ा
- (द) उदयपुर
उत्तर : बाँसवाड़ा
व्याख्या :
बांसवाड़ा शहर को सौ द्वीपों का शहर कहा जाता है।
- प्रश्न 11 राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन-सा ‘संगमरमर शहर’ के रूप में प्रसिद्ध है -
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) खेतड़ी
- (ब) मकराना
- (स) नचना
- (द) बीदासर
उत्तर : मकराना
व्याख्या :
मकराना सफेद पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि ताज महल मकराना संगमरमर से बनाया गया था।
- प्रश्न 12 भीलवाड़ा को राजस्थान के _____ के रूप में जाना जाता है।
RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2 -
- (अ) ऑक्सफोर्ड
- (ब) डेट्रॉइट
- (स) ज्यूरिख़
- (द) मेनचेस्टर
उत्तर : मेनचेस्टर
व्याख्या :
भीलवाड़ा - वस्त्र नगरी, अभ्रक नगरी, राजस्थान का मैनचेस्टर
- प्रश्न 13 कौन सा सही सुमेलित नहीं है -
REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-III -
- (अ) सौ द्वीपों का शहर - बांसवाड़ा
- (ब) मरूस्थल का प्रवेशद्वार - जैसलमेर
- (स) नीला शहर - जोधपुर
- (द) राजस्थान का जिब्राल्टर - अजमेर
उत्तर : मरूस्थल का प्रवेशद्वार - जैसलमेर
व्याख्या :
सौ द्वीपों का शहर - बांसवाड़ा
भरतपुर - राजस्थान का प्रवेश द्वार व पूर्वी द्वार
सूर्य नगरी (Sun City), नीला शहर - जोधपुर
गढ़बीठली, तारागढ़, अजयमेरु दुर्ग, पूर्व का जिब्राल्टर - अजमेर दुर्ग
- प्रश्न 14 निम्नलिखित में से कौनसा (प्राचीन अंचल - वर्तमान जिले/जिला) सुमेलित नहीं है -
JEN 2022: Civil Diploma (GK) -
- (अ) शिवि - चित्तौड़गढ़
- (ब) जॉंगलदेश - बीकानेर
- (स) सपादलक्ष - सीकर और झुन्झुनू
- (द) अर्बुद - सिरोही
उत्तर : सपादलक्ष - सीकर और झुन्झुनू
व्याख्या :
शिवि/मेदपाट/प्राग्वाट - उदयपुर व चित्तौड़गढ़(मेवाड़)
जांगल प्रदेश - बीकानेर तथा फलौदी
शाकम्भरी, सपादलक्ष - सांभर व आसपास का क्षेत्र (अजमेर, नागौर)
अर्बुद - सिरोही
- प्रश्न 15 सूर्यनगरी किसका नाम है -
REET-2022 Level 1 (ENV. STUDIES) Shift-I -
- (अ) जयपुर
- (ब) जैसलमेर
- (स) बाड़मेर
- (द) जोधपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
सूर्य नगरी (Sun City), नीला शहर - जोधपुर
जोधपुर का प्राचीन नाम मरुधर था।
- प्रश्न 16 राजस्थान के निम्नलिखित में से किस शहर को मत्स्य नगर (फिश सिटी) के नाम से भी जाना जाता है -
Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1) -
- (अ) अजमेर
- (ब) अलवर
- (स) बीकानेर
- (द) उदयपुर
उत्तर : अलवर
व्याख्या :
अलवर को मत्स्य नगर (फ़िश सिटी) के नाम से भी जाना जाता है।
page no.(2/9)