राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम
- प्रश्न 77 जूनाखेड़ा किसका प्राचीन नाम था -
-
- (अ) ईडर
- (ब) भीनमाल
- (स) नाड़ोला
- (द) सांभर
उत्तर : नाड़ोला
व्याख्या :
मारवाड़ के चौहानों की मूल राजधानी के रूप में नाड़ौल राज्य महत्वपूर्ण स्थान रखता था। वर्तमान में यह पाली जिले में स्थित है।
- प्रश्न 78 किसे, शिवि, प्राग्वाट व मेदवाट के नाम से जाना जाता है -
-
- (अ) मारवाड़
- (ब) मेवाड़
- (स) जैसलमेर
- (द) अजमेर
उत्तर : मेवाड़
व्याख्या :
उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ एवं प्रतापगढ़ तथा इनके आस-पास का क्षेत्र मेवाड़ कहलाता था। प्राचीन काल में इसका नाम शिवि, प्राग्वाट, मेद्पाट आदि था। इस क्षेत्र पर पहले मेर अथवा मेद् जाति का अधिकार होने के कारण इसका नाम मेद्पाट पड़ा।
- प्रश्न 79 राजस्थान के नगरों के नवीन व प्राचीन नामों के जोड़ों में कौनसा जोड़ा गलत है -
-
- (अ) अरावली - आड़वाल
- (ब) हनुमालगढ़ - भटनेर
- (स) जैसलमेर - माड़
- (द) धौलपुर - धौड़ली
उत्तर : धौलपुर - धौड़ली
व्याख्या :
कोठी - धौलपुर (सुनहरी कोठी-टोंक)।
- प्रश्न 80 पाण्डवों ने वन प्रवास का तेहरवां वर्ष राजा विराट के राज्य में बिताया था बताईये इस राज्य का वर्तमान में क्या नाम है -
-
- (अ) बैराठ
- (ब) रैंढ(टोंक)
- (स) भीनमाल
- (द) आमेर
उत्तर : बैराठ
व्याख्या :
पाण्डुओं ने अपने 1 वर्ष का अज्ञातवास विराटनगर (वर्तमान बैराठ) के राजा विराट के यहां व्यतित किया था।
- प्रश्न 81 नाथद्वारा का मौलिक नाम क्या था -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2) -
- (अ) बानरा
- (ब) कानोर
- (स) सिहाद
- (द) बेडला
उत्तर : सिहाद
व्याख्या :
नाथद्वारा का पुराना नाम सिहाद था। यह स्थान मेवाड़ में स्थित है और भगवान श्रीनाथजी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। जब श्रीनाथजी गिरिराज गोवर्धन यहाँ पधारे, इस जगह के मूल नाम ‘सिंहाड/सिहाद’ को बदल कर नाथद्वारा कर दिया गया।
- प्रश्न 82 जैसलमेर का प्राचीन नाम था-
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I -
- (अ) मांड
- (ब) हाड़ौती
- (स) शेखावाटी
- (द) वागड़
उत्तर : मांड
व्याख्या :
जैसलमेर का प्राचीन नाम “मांड” था।
- प्रश्न 83 राजस्थान का कौन सा शहर परिधानों के शहर (सिटी ऑफ गारमैंट्स) के नाम से जाना जाता है -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) जयपुर
- (ब) कोटा
- (स) भीलवाड़ा
- (द) बीकानेर
उत्तर : भीलवाड़ा
व्याख्या :
भीलवाड़ा को ‘सिटी ऑफ गारमेंट्स’ कहा जाता है क्योंकि यह भारत में कपड़ा उद्योग का प्रमुख केंद्र है। यह विशेष रूप से सूती वस्त्र और पॉलिएस्टर उत्पादन के लिए जाना जाता है।
- प्रश्न 84 ____ जिसे पहले मारु कहा जाता था, फिर मरुवारा और बाद में मारवाड़ कहाँ जाने लगा :-
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II -
- (अ) भरतपुर
- (ब) धौलपुर
- (स) जयपुर
- (द) जोधपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
जोधपुर क्षेत्र को पहले मारु कहा जाता था, जिसका अर्थ है मरुस्थल। कालांतर में इसे मरुवारा और फिर मारवाड़ कहा गया।
- प्रश्न 85 जैसलमेर का प्राचीन नाम क्या था -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I -
- (अ) मांड
- (ब) धाड़
- (स) मरु
- (द) मारन
उत्तर : मांड
व्याख्या :
जैसलमेर जिले का भू-भाग प्राचीन काल में ‘माडधरा’ अथवा ‘वल्लभमण्डल’ के नाम से प्रसिद्ध था।
- प्रश्न 86 किस क्षेत्र का पुराना नाम (माड / मड़) था -
Junior Instructor (MDE) Exam 2024 -
- (अ) श्री गंगानगर
- (ब) जैसलमेर
- (स) उदयपुर
- (द) अलवर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
जैसलमेर का प्राचीन नाम “माड” था, जो प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।
page no.(9/9)