Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान के प्रमुख स्थानों के उपनाम

प्रश्न 81 नाथद्वारा का मौलिक नाम क्या था -
Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K2)
  • (अ) बानरा
  • (ब) कानोर
  • (स) सिहाद
  • (द) बेडला
उत्तर : सिहाद
व्याख्या :
नाथद्वारा का पुराना नाम सिहाद था। यह स्थान मेवाड़ में स्थित है और भगवान श्रीनाथजी के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। जब श्रीनाथजी गिरिराज गोवर्धन यहाँ पधारे, इस जगह के मूल नाम ‘सिंहाड/सिहाद’ को बदल कर नाथद्वारा कर दिया गया।
प्रश्न 82 जैसलमेर का प्राचीन नाम था-
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I
  • (अ) मांड
  • (ब) हाड़ौती
  • (स) शेखावाटी
  • (द) वागड़
उत्तर : मांड
व्याख्या :
जैसलमेर का प्राचीन नाम “मांड” था।
प्रश्न 83 राजस्थान का कौन सा शहर परिधानों के शहर (सिटी ऑफ गारमैंट्स) के नाम से जाना जाता है -
CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
  • (अ) जयपुर
  • (ब) कोटा
  • (स) भीलवाड़ा
  • (द) बीकानेर
उत्तर : भीलवाड़ा
व्याख्या :
भीलवाड़ा को ‘सिटी ऑफ गारमेंट्स’ कहा जाता है क्योंकि यह भारत में कपड़ा उद्योग का प्रमुख केंद्र है। यह विशेष रूप से सूती वस्त्र और पॉलिएस्टर उत्पादन के लिए जाना जाता है।
प्रश्न 84 ____ जिसे पहले मारु कहा जाता था, फिर मरुवारा और बाद में मारवाड़ कहाँ जाने लगा :-
निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-II
  • (अ) भरतपुर
  • (ब) धौलपुर
  • (स) जयपुर
  • (द) जोधपुर
उत्तर : जोधपुर
व्याख्या :
जोधपुर क्षेत्र को पहले मारु कहा जाता था, जिसका अर्थ है मरुस्थल। कालांतर में इसे मरुवारा और फिर मारवाड़ कहा गया।
प्रश्न 85 जैसलमेर का प्राचीन नाम क्या था -
CET 2024 (12th Level) 24 October Shift-I
  • (अ) मांड
  • (ब) धाड़
  • (स) मरु
  • (द) मारन
उत्तर : मांड
व्याख्या :
जैसलमेर जिले का भू-भाग प्राचीन काल में ‘माडधरा’ अथवा ‘वल्लभमण्डल’ के नाम से प्रसिद्ध था।
प्रश्न 86 किस क्षेत्र का पुराना नाम (माड / मड़) था -
Junior Instructor (MDE) Exam 2024
  • (अ) श्री गंगानगर
  • (ब) जैसलमेर
  • (स) उदयपुर
  • (द) अलवर
उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
जैसलमेर का प्राचीन नाम “माड” था, जो प्राचीन ग्रंथों में मिलता है।

page no.(9/9)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.