Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुहावरे

प्रश्न 31   किस विकल्प में मुहावरा व अर्थ असंगत है-
 (अ) सिर पर आफत आना - विपत्ति पड़ना
 (ब) सिर पर कफन बाँधना - मरने को तैयार हो जाना
 (स) सिर पर सवार होना - बहुत क्रोधित होना
 (द) सिर पर ठीकरा फोड़ना - दोषी ठहराना

उत्तर : सिर पर सवार होना - बहुत क्रोधित होना

प्रश्न 32   ‘स्पष्ट को प्रमाण की जरूरत नहीं पड़ती’ भाव को व्यंजित करने वाली लोकोक्ति है-
 (अ) हाथ कंगन को आरसी क्या
 (ब) साँच को आँच नहीं
 (स) अपना हाथ जगन्नाथ
 (द) खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है

उत्तर : हाथ कंगन को आरसी क्या

प्रश्न 33   ‘घी खाया बाप ने सूँघो मेरा हाथ’ लोकोक्ति का अभिप्राय है-
 (अ) दूसरों की कीर्ति पर डींग मारना
 (ब) निकृष्ट व्यक्ति का कभी सुखी न होना
 (स) पैतृक संपत्ति से मनोरथ सिद्ध होना
 (द) बिना प्रमाण के अपनी बात कहना

उत्तर : दूसरों की कीर्ति पर डींग मारना

प्रश्न 34   ‘छाती पर पत्थर रखना’ मुहावरे का अर्थ है -
 (अ) किसी के धन पर लुभा जाना।
 (ब) किसी कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करना।
 (स) धैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना ।
 (द) हार मानना।

उत्तर : धैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना ।

प्रश्न 35   ‘आँखे खुलना’ मुहावरे का अर्थ है -
 (अ) इच्छा पूरी होना
 (ब) धोखा खाना
 (स) सजग होना
 (द) ध्यान रखना

उत्तर : सजग होना

प्रश्न 36   ‘मन की पवित्रता महत्वपूर्ण है’ अर्थ को प्रकट करने वाली लोकोक्ति है -
 (अ) जिन खोजा तिन पाइयाँ, गहरे पानी पैठ।
 (ब) मन चंगा तो कठौती में गंगा।
 (स) होनहार बिरवान के होत चीकने पात।
 (द) हाथ सुमरिनी बगल कतरनी।

उत्तर : मन चंगा तो कठौती में गंगा।

प्रश्न 37   ‘सबकी मति भ्रष्ट होना’ अर्थ को प्रकट करने वाला मुहावरा है -
 (अ) खटाई में पड़ना
 (ब) कुएँ में ही भाँग पड़ना
 (स) गूँगे का गुड़
 (द) गर्दन पर छुरी फेरना

उत्तर : कुएँ में ही भाँग पड़ना

प्रश्न 38   निम्नलिखित में से किस विकल्प में मुहावरा और उसका अर्थ सुमेलित नहीं है ?
 (अ) कलेजे पर साँप लोटना - नफरत करना।
 (ब) नब्ज पहचानना - स्वभाव जानना।
 (स) देवता कूच करना - घबरा जाना।
 (द) अंगारों पर पैर रखना - जोखिम मोल लेना।

उत्तर : कलेजे पर साँप लोटना - नफरत करना।

प्रश्न 39   ‘सबसे अलग स्थिति’ उक्त अर्थ की बोधक लोकोक्ति है-
 (अ) तीन लोक से मथुरा न्यारी
 (ब) बालू से तेल निकालना
 (स) चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए
 (द) तू डाल-डाल, मैं पात-पात

उत्तर : तीन लोक से मथुरा न्यारी

प्रश्न 40   ‘गूलर का फूल होना’ मुहावरे का अर्थ है
 (अ) रोज-रोज दिखना
 (ब) न दिखाई पड़ना
 (स) भ्रम पैदा कर देना
 (द) कभी-कभी दिखना

उत्तर : न दिखाई पड़ना

page no.(4/22)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.