Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

मुहावरे

प्रश्न 21   किस विकल्प में मुहावरे का युक्तियुक्त अर्थ नहीं है?
 (अ) पेंदे के बल बैठना - पराभव मानना
 (ब) छठी का राजा - कठिन परिश्रम करने वाला
 (स) छाती उमड़ आना - प्रेम या करुणा से गद्गद होना
 (द) पेट में पांव होना - छली-कपटी होना

उत्तर : छठी का राजा - कठिन परिश्रम करने वाला

प्रश्न 22   ‘आप पहले ही काफी ऋण ले चुके हैं फिर भी और ऋण लेने का इरादा रखते हैं। याद रखिए ______ ।’ वाक्य में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त लोकोक्ति है-
 (अ) जो पहले मारे सो मीर।
 (ब) जो गुड़ खाए वही कान छिदाए।
 (स) ज्यों-ज्यों भीजे कामरी, त्यों-त्यों भारी होय।
 (द) ज्यों-ज्यों मुर्गी मोटी हो, त्यों-त्यों दुम सिकुड़े।

उत्तर : ज्यों-ज्यों भीजे कामरी, त्यों-त्यों भारी होय।

प्रश्न 23   किस लोकोक्ति का भावार्थ सुसंगत नहीं है?
 (अ) चोर की दाढ़ी में तिनका - अपराधी का निश्शंक होना
 (ब) अधजल गगरी छलकत जाए - अधूरे ज्ञान पर इतराना
 (स) नीम हकीम खतरे जान - अधूरा ज्ञान हानिकारक होता है
 (द) नक्कारखाने में तूती की आवाज - प्रभावशाली लोगों के बीच साधारण लोगों की सुनवाई न होना

उत्तर : चोर की दाढ़ी में तिनका - अपराधी का निश्शंक होना

प्रश्न 24   ‘पढ़े लिखे लोग भी दुर्भाग्य के कारण मारे मारे फिरते हैं’ इस अर्थ के लिए प्रचलित लोकोक्ति ‘पढ़े फारसी बेचे ______ , यह देखो कुदरत का खेल’ में रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द है-
 (अ) तेल
 (ब) बेल
 (स) भेल
 (द) रेल

उत्तर : तेल

प्रश्न 25   ‘खग जाने खग ही की भाषा’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है-
 (अ) फालतू आदमी फालतू बात ही करता है।
 (ब) पक्षी ही पक्षी की बोली समझता है।
 (स) विद्वान् सभी भाषाओं का ज्ञाता होता है।
 (द) चालाक ही चालाक की बात समझ सकता है।

उत्तर : चालाक ही चालाक की बात समझ सकता है।

प्रश्न 26   किस विकल्प में मुहावरा व अर्थ असंगत है-
 (अ) सिर पर आफत आना - विपत्ति पड़ना
 (ब) सिर पर कफन बाँधना - मरने को तैयार हो जाना
 (स) सिर पर सवार होना - बहुत क्रोधित होना
 (द) सिर पर ठीकरा फोड़ना - दोषी ठहराना

उत्तर : सिर पर सवार होना - बहुत क्रोधित होना

प्रश्न 27   ‘स्पष्ट को प्रमाण की जरूरत नहीं पड़ती’ भाव को व्यंजित करने वाली लोकोक्ति है-
 (अ) हाथ कंगन को आरसी क्या
 (ब) साँच को आँच नहीं
 (स) अपना हाथ जगन्नाथ
 (द) खरबूजे को देखकर खरबूजा रंग बदलता है

उत्तर : हाथ कंगन को आरसी क्या

प्रश्न 28   ‘घी खाया बाप ने सूँघो मेरा हाथ’ लोकोक्ति का अभिप्राय है-
 (अ) दूसरों की कीर्ति पर डींग मारना
 (ब) निकृष्ट व्यक्ति का कभी सुखी न होना
 (स) पैतृक संपत्ति से मनोरथ सिद्ध होना
 (द) बिना प्रमाण के अपनी बात कहना

उत्तर : दूसरों की कीर्ति पर डींग मारना

प्रश्न 29   ‘छाती पर पत्थर रखना’ मुहावरे का अर्थ है -
 (अ) किसी के धन पर लुभा जाना।
 (ब) किसी कठिन कार्य में सफलता प्राप्त करना।
 (स) धैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना ।
 (द) हार मानना।

उत्तर : धैर्यपूर्वक कष्ट सहन करना ।

प्रश्न 30   ‘आँखे खुलना’ मुहावरे का अर्थ है -
 (अ) इच्छा पूरी होना
 (ब) धोखा खाना
 (स) सजग होना
 (द) ध्यान रखना

उत्तर : सजग होना

page no.(3/21)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.