Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्य

प्रश्न 21   ‘मुझे ये पुस्तकें मित्रों को देनी हैं।’ उक्त वाक्य में ‘उद्देश्य’ है –
 (अ) मुझे
 (ब) ये पुस्तकें
 (स) मित्रों को
 (द) देनी हैं

उत्तर : मुझे

प्रश्न 22   इनमें से किस विकल्प में मिश्र वाक्य नहीं है ?
 (अ) सामने वाले विशाल भवन के एक कक्ष में तीन छात्र व्याकरण की एक पुस्तक पढ़ रहे है
 (ब) जब बरसात रुकी, तब हम लोग घर गये।
 (स) सब चाहते हैं कि लोग स्वस्थ रहें।
 (द) जिस शहर में वह गया था, वहाँ ‘कोरोना’ का कोई मरीज़ नहीं था।

उत्तर : सामने वाले विशाल भवन के एक कक्ष में तीन छात्र व्याकरण की एक पुस्तक पढ़ रहे है

प्रश्न 23   किस विकल्प में संयुक्त वाक्य नहीं है ?
 (अ) मैं घर पहुंचा और नौकर बाजार गया ।
 (ब) मैं जयपुर जाऊँगा अथवा मोहन मुझसे मिलने यहीं आ जायेगा।
 (स) मेरा भाई बीमार है, अत: मैं उससे मिलने जाऊँगा।
 (द) जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।

उत्तर : जहाँ अभी समुद्र है, वहाँ किसी समय जंगल था।

प्रश्न 24   निम्नलिखित में ‘संज्ञा उपवाक्य’ है ?
 (अ) जिसे आप ढूँढ़ रहे हैं, वह आया ही नहीं।
 (ब) कर्मचारियों की माँग है कि उन्हें पूरा वेतन दिया जाए।
 (स) यह वही आदमी है, जो कल आया था।
 (द) जितना पानी जमा था, उतना बह गया।

उत्तर : कर्मचारियों की माँग है कि उन्हें पूरा वेतन दिया जाए।

प्रश्न 25   व्याकरण की दृष्टि से कौन सा कथन सही नहीं है ?
 (अ) किसी वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ बताया जाता है, उसे विधेय कहते हैं।
 (ब) किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।
 (स) वाक्य के दो प्रमुख घटक माने गये हैं : 1. उद्देश्य और 2. विधेय
 (द) सार्थक शब्द समूह को वाक्य कहते हैं

उत्तर : किसी भी वाक्य में कर्ता और कर्म का होना आवश्यक होता है।

प्रश्न 26   संयुक्त वाक्य का उदाहरण है
 (अ) वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।
 (ब) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
 (स) वह ऐसी बातें कहता है, जिनसे सबको बुरा लगता है।
 (द) उन्होंने जो कुछ दिया, उसी से मुझे परम संतोष है।

उत्तर : मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।

प्रश्न 27   निम्नलिखित में सरल/साधारण वाक्य है :
 (अ) दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।
 (ब) जो जितना मांगता, उसको उतना दिया जाता।
 (स) मेरा भाई यहाँ आएगा या मैं ही उसके पास जाऊँगा।
 (द) जहाँ अभी रेगिस्तान है, वहाँ किसी समय जंगल था।

उत्तर : दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।

प्रश्न 28   इनमें संयुक्त वाक्य कौन सा है ?
 (अ) लाखों लोग कोरोना से काल कवलित हो गए।
 (ब) मैंने सुना है कि आप अच्छे कवि हैं।
 (स) जब बरसात थमी, तब हम लोग बाहर निकले।
 (द) वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।

उत्तर : वह आगे बढ़ गया, लेकिन परिवार पीछे रह गया।

प्रश्न 29   कौन सा कथन गलत है ?
 (अ) मिश्रवाक्य में मुख्य उपवाक्य एक ही रहता है, लेकिन आश्रित उपवाक्य एक से अधिक हो सकते हैं।
 (ब) साधारण वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय होता है।
 (स) वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।
 (द) रचना की दृष्टि से वाक्य के तीन प्रमुख भेद किये जाते हैं : 1. साधारण, 2. मिश्र और 3. संयुक्त वाक्य।

उत्तर : वाक्य में प्रयुक्त क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।

प्रश्न 30   ‘आवृत्तिमूलक पक्ष’ से संबंधित वाक्य है -
 (अ) वह स्कूल जाता है।
 (ब) बच्ची सो चुकी है।
 (स) बालक पुस्तक पढ़ रहा है।
 (द) मोहन अध्यापक है।

उत्तर : वह स्कूल जाता है।

page no.(3/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.