Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्य

प्रश्न 31   यदि वह परिश्रम करता तो प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होता। उदाहरण है -
 (अ) विधानार्थक वाक्य
 (ब) प्रश्नार्थक वाक्य
 (स) संदेहार्थक वाक्य
 (द) संकेतार्थक वाक्य

उत्तर : संकेतार्थक वाक्य

प्रश्न 32   जिस वाक्य में एक उद्देश्य और केवल एक ही विधेय हो, वाक्य होता है -
 (अ) संयुक्त वाक्य
 (ब) मिश्र वाक्य
 (स) सरल वाक्य
 (द) सभी वाक्य

उत्तर : सरल वाक्य

प्रश्न 33   मिश्रवाक्य का उदाहरण नहीं है -
 (अ) उसने कहा कि मैं निर्दोष हूं।
 (ब) जो लड़का गाता है, वह आ रहा है।
 (स) यह कच्चा आम है, इसलिए खट्टा है।
 (द) बादल खूब गरजे किन्तु बरसे नहीं।

उत्तर : बादल खूब गरजे किन्तु बरसे नहीं।

प्रश्न 34   संयुक्तवाक्य है -
 (अ) अशोक पुस्तक पढ़ता है।
 (ब) अशोक पुस्तक पढ़ता है और कमला पढ़ रही है।
 (स) जब पानी बरसता है तब मेंढ़क बोलते हैं।
 (द) इनमें से कोई नहीं

उत्तर : अशोक पुस्तक पढ़ता है और कमला पढ़ रही है।

प्रश्न 35   रचना के आधार पर वाक्य के भेद हैं -
 (अ) आठ
 (ब) छः
 (स) तीन
 (द) पांच

उत्तर : तीन

प्रश्न 36   ‘बर्फ बड़ते देख हमने एक धर्मशाला में शरण ली।’ वाक्य है -
 (अ) संयुक्त वाक्य
 (ब) मिश्र वाक्य
 (स) सरल वाक्य
 (द) जटिल वाक्य

उत्तर : सरल वाक्य

प्रश्न 37   इनमें ‘आज्ञार्थक वाक्य’ कौन सा है ?
 (अ) भारत एक महान देश है।
 (ब) वह अपना काम पूरा नहीं कर पाया।
 (स) उसने सबको आमंत्रित किया होगा।
 (द) आपको यह कार्य तुरंत कर लेना चाहिए।

उत्तर : आपको यह कार्य तुरंत कर लेना चाहिए।

प्रश्न 38   इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौन सा है ?
 (अ) उसने चार दिन से खाना नहीं खाया।
 (ब) मैं जानता हूं कि वह घर चला गया है।
 (स) दो लड़के सामने वाले कमरे में व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
 (द) चार कमरों के इस मकान में वह अकेला रहता है।

उत्तर : मैं जानता हूं कि वह घर चला गया है।

प्रश्न 39   इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौन सा है ?
 (अ) राम और श्याम मिल कर पढ़ते हैं।
 (ब) इस बार अच्छी बरसात हुई है।
 (स) मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।
 (द) कर्मचारियों का आन्दोलन तीन दिन से चल रहा है।

उत्तर : मैं आगे बढ़ गया और वह पीछे रह गया।

प्रश्न 40   इनमें ‘सरल वाक्य’ कौन सा है ?
 (अ) उसने राम और श्याम को जाते हुए देखा।
 (ब) मोहन आया और खाना खाकर सो गया।
 (स) जब गरमी पड़ती है, तब फसल पकती है।
 (द) जब वह जायेगा, तब सोहन आयेगा।

उत्तर : उसने राम और श्याम को जाते हुए देखा।

page no.(4/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.