Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्य

प्रश्न 41   इनमें वाक्य रचना से संबंधित कौन सा कथन सही नहीं है ?
 (अ) सार्थक शब्द-समूह को वाक्य कहते हैं।
 (ब) वाक्य में कर्ता और क्रिया का महत्वपूर्ण स्थान है।
 (स) उद्देश्य और विधेय वाक्य के अनिवार्य घटक हैं।
 (द) क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।

उत्तर : क्रिया को उद्देश्य और कर्ता को विधेय कहते हैं।

प्रश्न 42   इनमें ‘संयुक्त वाक्य’ कौनसा है -
 (अ) स्वामीजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शाकाहारी बनो।
 (ब) दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।
 (स) छात्राओं ने अत्यंत सुन्दर ‘भरतनाट्यम्’ प्रस्तुत किया।
 (द) यह वही स्थल है जहां कृष्णभक्त मीरा पैदा हुई थी।

उत्तर : दरवाजा खुला रह गया अतः चोर घर में घुस आए।

प्रश्न 43   व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही है -
 (अ) बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।
 (ब) वसंत के मौसम में फूल खिलने से कौन रोक सकता है।
 (स) सूक्ष्म निरीक्षण से हम बहुत सी बातों को सीखते हैं।
 (द) मैं वहां पहुँचा ही था जबकि आप आ गए।

उत्तर : बीमारी के कारण वह उपस्थित नहीं हो सका।

प्रश्न 44   व्याकरण की दृष्टि से कौनसा वाक्य सही नहीं है -
 (अ) परशुराम की क्रोधाग्नि से सभी आतंकित थे।
 (ब) मरीज को यथासमय दवा देनी चाहिए।
 (स) वह सदैव ही सत्य बोलता है।
 (द) मैंने गुरूजी के दर्शन किए।

उत्तर : वह सदैव ही सत्य बोलता है।

प्रश्न 45   इनमें ‘मिश्र वाक्य’ कौनसा है -
 (अ) प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।
 (ब) बहुत से छात्र पुस्तकालय में हिन्दी व्याकरण की पुस्तक पढ़ रहे हैं।
 (स) लड़के मैदान में एक सभा का आयोजन कर रहे हैं।
 (द) सतीश खाना खाकर उठा और हरीश खाना खाने बैठा।

उत्तर : प्रधानाध्यापकजी ने कहा कि कल विद्यालय बंद रहेगा।

प्रश्न 46   ‘वाक्य’ की दृष्टि से कौनसा कथन सही नहीं है -
 (अ) रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद किये जाते हैं - सरल, संयुक्त और मिश्र वाक्य।
 (ब) अर्थ के आधार पर भी वाक्यों का वर्गीकरण किया जा सकता है।
 (स) ‘उद्देश्य’ और ‘विधेय’ वाक्य के आवश्यक घटक माने गए हैं।
 (द) क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।

उत्तर : क्रिया को ‘उद्देश्य’ और कर्ता को ‘विधेय’ कहते हैं।

प्रश्न 47   इनमें से कौनसा विकल्प ‘सरल वाक्य’ के अन्तर्गत आएगा -
 (अ) बस में खराबी थी इसलिए दुर्घटना हुई।
 (ब) प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के तैयार हैं।
 (स) छात्रा ने बहुत ओजपूर्ण स्व-रचित कविता सुनाई।
 (द) श्याम आया और मोहन चला गया।

उत्तर : प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शांति और युद्ध दोनों के तैयार हैं।

प्रश्न 48   वाह ǃ कितना सुंदर दृश्य है –
 (अ) इच्छावाचक वाक्य
 (ब) आज्ञावाचक वाक्य
 (स) निषेधवाचक वाक्य
 (द) विस्मयवाचक वाक्य

उत्तर : विस्मयवाचक वाक्य

प्रश्न 49   तुम मत लिखो –
 (अ) संकेतवाचक वाक्य
 (ब) विधानवाचक वाक्य
 (स) निषेधवाचक वाक्य
 (द) आज्ञावाचक वाक्य

उत्तर : निषेधवाचक वाक्य

प्रश्न 50   वर्षा हो रही है –
 (अ) निषेधवाचक वाक्य
 (ब) विधानवाचक वाक्य
 (स) विस्मयवाचक वाक्य
 (द) आज्ञावाचक वाक्य

उत्तर : विधानवाचक वाक्य

page no.(5/6)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.