Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत का संवैधानिक इतिहास

प्रश्न 21   ब्रिटिश शासन के दौरान मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार अधिनियम कब पारित किया था-
 (अ) 24 अप्रैल, 1919
 (ब) 21 अक्टूबर, 1919
 (स) 23 दिसम्बर, 1919
 (द) 28 दिसम्बर, 1919

उत्तर : 23 दिसम्बर, 1919

प्रश्न 22   प्रांतीय द्वैध शासन प्रतिफल था -
 (अ) भारत सरकार अधि., 1935 का
 (ब) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों का
 (स) मॉर्ले-मिण्टो सुधारों का
 (द) इंडियन काउन्सिल एक्ट, 1892 का

उत्तर : मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों का

प्रश्न 23   भारत के गवर्नर जनरल की परिषद में प्रथम बार एक भारतीय सदस्य की नियुक्ति का प्रावधान किस अधिनियम में किया गया -
 (अ) भारतीय परिषद अधिनियम – 1861
 (ब) भारतीय परिषद अधिनियम – 1919
 (स) भारतीय परिषद अधिनियम – 1896
 (द) भारतीय परिषद अधिनियम – 1909

उत्तर : भारतीय परिषद अधिनियम – 1909

प्रश्न 24   भारत शासन अधिनियम, 1919 के अन्तर्गत, भारत की विधायिका में शामिल हैं -
 (अ) गवर्नर जनरल एवं विधानसभा
 (ब) गवर्नर जनरल, राज्य परिषद् एवं विधानसभा
 (स) गवर्नर जनरल एवं राज्य परिषद्
 (द) राज्य परिषद् एवं विधानसभा

उत्तर : गवर्नर जनरल एवं राज्य परिषद्

प्रश्न 25   भारत सरकार अधिनियम, 1935 के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है -
(1) इस अधिनियम में ब्रिटिश प्रांतों और भारतीय राज्यों से मिलकर “अखिल भारतीय संघ” की परिकल्पना की गई थी।
(2) 1935 के अधिनियम का संघीय हिस्सा तब लागू हुआ जब रियासतों को संघ में शामिल होने के लिए राजी किया गया।
(3) भारत में केंद्र सरकार का संविधान वही रहा जो कुछ संशोधनों के साथ 1919 के अधिनियम के तहत था।
(4) 1919 के अधिनियम में यथा उपबंधित केन्द्रीय विधायिका की शक्ति और कार्य भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 तक अपरिवर्तित रहे।
कूट -

 (अ) केवल 1 सही है
 (ब) केवल 3 सही है
 (स) 1, 3 और 4 सही हैं
 (द) 2 और 4 दोनों सही हैं

उत्तर : 1, 3 और 4 सही हैं

प्रश्न 26   1813 के अधिनियम ने, निम्नलिखित के उन्मूलन का प्रारंभ किया -
(i) भारत के साथ व्यापार पर कंपनी का एकाधिकार
(ii) भारतीय चाय पर कंपनी का एकाधिकार
(iii) चीन के साथ व्यापार पर कंपनी का एकाधिकार
(iv) प्रशासनिक पदों पर कंपनी का एकाधिकार
सही कूट चुनिए -

 (अ) केवल (i)
 (ब) केवल (i) व (ii)
 (स) केवल (i), (ii) व (iii)
 (द) (i), (ii), (iii) व (iv)

उत्तर : केवल (i)

प्रश्न 27   निम्न में से किस अधिनियम के द्वारा, केन्द्रीय विधानमंडल में प्रथम बार दो सदन बनाये गये -
 (अ) 1892 का अधिनियम
 (ब) 1909 का अधिनियम
 (स) 1919 का अधिनियम
 (द) 1935 का अधिनियम

उत्तर : 1919 का अधिनियम

प्रश्न 28   भारत सरकार अधिनियम, 1935 में निहित ‘निर्देशन के साधनों’ को 1950 के भारत के संविधान में सम्मिलित किया गया है :
 (अ) मूल अधिकारों के रूप में
 (ब) राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों के रूप में
 (स) राज्य की कार्यपालिका शक्तियों के क्षेत्र के रूप में
 (द) भारत सरकार की कार्य संचालन प्रक्रिया के रूप में

उत्तर : राज्य के नीति निदेशक सिद्धान्तों के रूप में

प्रश्न 29   भारत सरकार अधिनियम, 1919 में कितने विषयों को केन्द्रीय सूची (संघ सूची) में सम्मिलित किया गया था -
 (अ) 27
 (ब) 37
 (स) 47
 (द) 57

उत्तर : 47

प्रश्न 30   भारत सरकार अधिनियम 1919 के संबंध में निम्न में से कौन सी विशेषता सही नहीं है -
 (अ) इसने शसन की एक दोहरी योजना पेश की, जिसे सामान्यतः डायरेकी कहा जाता है।
 (ब) यह देश में द्वीपक्षीय और प्रत्यक्ष चुनाव की बात करता है।
 (स) यह अलग मतदाता प्रदान करके सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत का समर्थन नहीं करता है।
 (द) इसमें लोक सेवा आयोग की स्थापना का प्रावधान रखा गया।

उत्तर : यह अलग मतदाता प्रदान करके सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत का समर्थन नहीं करता है।

page no.(3/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.