Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत का संवैधानिक इतिहास

प्रश्न 31   1919 के अधिनियम के अंतर्गत प्रान्तीय प्रशासन में जो महान परिवर्तन आया, वह है -
 (अ) प्रान्तों में कांग्रेस सरकार की स्थापना
 (ब) प्रान्तों में द्वैध शासन की स्थापना
 (स) प्रान्तों में स्वायत्त शासन की स्थापना
 (द) प्रान्तों के गवर्नर अधिकारविहीन हो गये

उत्तर : प्रान्तों में द्वैध शासन की स्थापना

प्रश्न 32   भारत सरकार अधिनियम 1919 के संबंध में निम्न में से कौनसी विशेषता सही नहीं है -
 (अ) इसने शासन की एक दोहरी योजना पेश की, जिसे सामान्यतः डायरेकी कहा जाता है।
 (ब) यह देश में द्विपक्षीय और प्रत्यक्ष चुनाव की बात करता है।
 (स) यह अलग मतदाता प्रदान करके सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत का समर्थन नहीं करता
 (द) इसमें लोक सेवा आयोग की स्थापना का प्रावधान

उत्तर : यह अलग मतदाता प्रदान करके सांप्रदायिक प्रतिनिधित्व के सिद्धांत का समर्थन नहीं करता

प्रश्न 33   संविधान में अवशिष्ट शक्तियों का विचार कहाँ से ग्रहण किया गया है -
 (अ) आयरलैंड का संविधान
 (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान
 (स) कनाडा का संविधान
 (द) रूस का संविधान

उत्तर : कनाडा का संविधान

प्रश्न 34   निम्नलिखित में से किस अधिनियम के द्वारा केन्द्र में द्वैध शासन की स्थापना की गई -
 (अ) भारत परिषद अधिनियम, 1891
 (ब) भारत परिषद् अधिनियम, 1909
 (स) भारत सरकार अधिनियम, 1919
 (द) भारत सरकार अधिनियम, 1935

उत्तर : भारत सरकार अधिनियम, 1935

प्रश्न 35   1935 के भारत शासन अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नहीं है -
 (अ) एक अखिल भारतीय संघ
 (ब) प्रान्तों में स्वायत्तता
 (स) प्रान्तों में द्वैध शासन की शुरुआत
 (द) केन्द्र में द्वैध शासन

उत्तर : प्रान्तों में द्वैध शासन की शुरुआत

प्रश्न 36   सूची-1 का सूची-II से मिलान कीजिए और नीचे दिए गए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए –
सूची-1
(a)मोंट-फोर्ड रिपोर्ट
(b)मोतीलाल नेहरु रिपोर्ट
(c)जे.वी.पी. समिति
(d)मार्ले-मिंटो सुधार
सूची – II
(i) 1928
(ii) 1919
(iii) 1948
(iv) 1909
कूट –

 (अ) a-(iv), b-(iii), c-(i), d-(ii)
 (ब) a-(iv), b-(i), c-(iii), d-(ii)
 (स) a-(iv), b-(iii), c-(ii), d-(i)
 (द) a-(ii), b-(i), c-(iii), d-(iv)

उत्तर : a-(ii), b-(i), c-(iii), d-(iv)

प्रश्न 37   भारत सरकार अधिनियम, 1935 के संदर्भ में असत्य कथन की पहचान कीजिए -
 (अ) अधिनियम की अनुसूची 7 में तीन सूचियां थी, जो केन्द्र और प्रांतों के मध्य शक्ति-विभाजन को दर्शाती थी।
 (ब) केन्द्र सूची में 59 विषय थे।
 (स) प्रांतीय सूची में 36 विषय थे।
 (द) अवशिष्ट शक्तियां गवर्नर-जनरल में अन्तर्निहित की गई।

उत्तर : प्रांतीय सूची में 36 विषय थे।

प्रश्न 38   निम्नलिखित में से कौनसी एक भारतीय शासन अधिनियम, 1919 की विशेषता नहीं थी -
 (अ) प्रत्यक्ष निर्वाचन
 (ब) केन्द्रीय एवं प्रान्तीय विधानमंडलों की विधान-निर्माण की शक्ति
 (स) केन्द्र में द्वि-सदनात्मक विधायिका
 (द) केन्द्र में द्वैध शासन

उत्तर : केन्द्र में द्वैध शासन

प्रश्न 39   भारतीय संविधान का प्रारूप, निम्नलिखित में से किस अवधि में तैयार किया गया था -
 (अ) अगस्त 1945 से नवंबर 1945
 (ब) दिसंबर 1946 से नवंबर 1949
 (स) जुलाई 1946 से अक्टूबर 1948
 (द) नवंबर 1948 से जनवरी 1949

उत्तर : दिसंबर 1946 से नवंबर 1949

प्रश्न 40   भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक का आयोजन कब किया गया था -
 (अ) दिसंबर 1946 को
 (ब) जनवरी 1947 को
 (स) सितंबर 1945 को
 (द) अग्रस्त 1948 को

उत्तर : दिसंबर 1946 को

page no.(4/8)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.