विलोम शब्द
प्रश्न 1 इनमें से किस विकल्प में सही विलोम-युग्म है-
(अ) कटु-तिक्त
(ब) विज्ञ-अभिज्ञ
(स) उग्र-व्यग्र
(द) राग-द्वेष
प्रश्न 2 ‘सामिष’ शब्द का विलोम शब्द है-
(अ) निरामिष
(ब) आमिष
(स) अमिष
(द) परामिष
प्रश्न 3 इनमें से कौन-सा विलोम युग्म सही नहीं है-
(अ) ऋत-अनृत
(ब) प्राचीन-अर्वाचीन
(स) लौकिक-सांसारिक
(द) स्थावर-जंगम
प्रश्न 4 ‘व्यष्टि’ शब्द का विलोम क्या होगा-
(अ) दृष्टि
(ब) वृष्टि
(स) अक्षि
(द) समष्टि
प्रश्न 5 शुद्ध विपरीतार्थी युक्त विकल्प है-
(अ) अपकर्ष - उत्कर्ष, अभिज्ञ - भिज्ञ, अनुराग - विराग
(ब) सरल - कठिन, सम्मुख - विमुख, क्षम्य - अक्षम
(स) विज्ञ - सुविज्ञ, लघु - गुरू, कृत - अकृत
(द) अनिवार्य - निवार्य, एकाग्रचित - अन्यमनस्क, अनुलोम - प्रतिलोम
प्रश्न 6 अज्ञ का विलोम है -
(अ) अल्पज्ञ
(ब) बहुज्ञ
(स) सर्वज्ञ
(द) भिज्ञ
प्रश्न 7 अशुद्ध विलोम वाला शब्द युग्म है -
(अ) अभिमुख - उन्मुख
(ब) ह्नस्व - दीर्घ
(स) गणतन्त्र - एकतन्त्र
(द) सृष्टि - प्रलय
प्रश्न 8 अनुरक्त का उपयुक्त विलोम है -
(अ) रक्त
(ब) विरक्त
(स) आसक्त
(द) प्रतिरक्त
प्रश्न 9 अशुद्ध विलोम-युग्म है -
(अ) निंद्य - स्तुत्य
(ब) निषिद्ध - विहित
(स) निर्मल - अमल
(द) इति-अथ
प्रश्न 10 ‘अभद्र’ शब्द का विलोम है -
(अ) अशिष्ट
(ब) पाखंडी
(स) भद्र
(द) बदमाश
page no.(1/14)