Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की जलवायु

प्रश्न 21   राजस्थान में जनवरी में न्यूनतम तापमान निम्नलिखित में से किस जिले में अंकित किया जाता है -
 (अ) जैसलमेर जिले में
 (ब) पाली जिले में
 (स) गंगानगर जिले में
 (द) भीलवाड़ा जिले में

उत्तर : गंगानगर जिले में
व्याख्या :
राजस्थान में नम्बर से फरवरी तक शीत ऋतु होती है। इन चार महीनों में जनवरी माह में सर्वाधिक सर्दी पड़ती है। राज्य के गंगानगर, चुरु, बीकानेर, और सीकर जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। इस ॠतु में सुबह के समय ओस पड़ना तथा प्रात: आठ बजे के बाद तक कोहरा रहना एक समान्य लक्षण है।

प्रश्न 22   राजस्थान के दक्षिण - पूर्वी पठारी भाग में औसत वार्षिक वर्षा होती है -
 (अ) 80 सेमी. से 120 सेमी. के मध्य
 (ब) 70 सेमी. से 80 सेमी. के मध्य
 (स) 10 सेमी. से 20 सेमी. के मध्य
 (द) 40 सेमी. से 70 सेमी. के मध्य

उत्तर : 80 सेमी. से 120 सेमी. के मध्य
व्याख्या :
राजस्थान का दक्षिणी-पूर्वी भाग एक पठारी भाग है, जिसे ‘दक्षिणी-पूर्वी पठार एवं हाडौती के पठार’ के नाम से जाना जाता है। यह मालवा के पठार का विस्तार है। राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी पठारी भाग में औसत वार्षिक वर्षा 80 सेमी से 120 सेमी के बीच होती है

प्रश्न 23   राजस्थान के जलवायु प्रदेशों को उनसे सम्बन्धित जिलों से सुमेलित कीजिए :

(जलवायु प्रदेश) (जिले)
(i) शुष्क (a) अलवर
(ii) अर्द्ध-शुष्क (b) झालावाड़
(iii) उप-आर्द्र (c) जैसलमेर
(iv) आर्द्र (d) चूरू
कूट : (i) (ii) (iii) (iv)
 (अ) b a c d
 (ब) d c b a
 (स) c d a b
 (द) a b d c

उत्तर : c d a b
व्याख्या :
राजस्थान के जलवायु प्रदेशों को उनसे सम्बन्धित जिलों से सुमेलित कीजिए :
(जलवायु प्रदेश) (जिले)
उप-आर्द्रअलवर
आर्द्र झालावाड़
शुष्क जैसलमेर
अर्द्ध-शुष्कचूरू

प्रश्न 24   राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्यतः 1 जुलाई से पूर्व आ जाता है -
 (अ) हनुमानगढ़
 (ब) गंगानगर
 (स) बीकानेर
 (द) पाली

उत्तर : पाली
व्याख्या :
अरब सागर का मानसून राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी दिशा से प्रवेश करता है यह मानसून राजस्थान में अधिक वर्षा नहीं कर पाता क्योंकि यह अरावली पर्वतमाला के समान्तर निकल जाता है। सबसे पहले दक्षिण पश्चिमी मानसून 1 जुलाई से पूर्व दक्षिण पश्चिमी राजस्‍थान (पाली, सिरोही, उदयपुर आदि) में वर्षा करता है।

प्रश्न 25   कोपेन के अनुसार राजस्थान में निम्नलिखित में से कौन सा जलवायु प्रकार नहीं पाया जाता है -
 (अ) Cwg
 (ब) Bshw
 (स) BWkw
 (द) Aw

उत्तर : BWkw
व्याख्या :
कोपेन जलवायु वर्गीकरण राजस्थान के संबंध में जलवायु को चार मुख्य जलवायु समूहों में विभाजित करता है, प्रत्येक समूह को वनस्पति के आधार पर विभाजित किया गया है।
  1. Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़
  2. Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र
  3. Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र
  4. Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

प्रश्न 26   गर्मियों में माउन्ट आबू का तापमान, राजस्थान के अन्य स्थानों की तुलना में कम रहता है, क्योंकि -
 (अ) राजस्थान में माउन्ट आबू की समुद्र तट से दूरी सर्वाधिक है।
 (ब) माउन्ट आबू में मानसूनी हवाओं का प्रभाव अधिक रहता है।
 (स) माउन्ट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है।
 (द) माउन्ट आबू पर वायुमण्डलीय दबाव कम है।

उत्तर : माउन्ट आबू उच्चतर ऊंचाई पर अवस्थित है।
व्याख्या :
माउंट आबू की ऊंचाई अधिक होने के कारण वहाँ तापमान कम रहता है क्योंकि प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर जाने पर तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी होती जाती है।

प्रश्न 27   औसत वार्षिक वर्षा के संदर्भ में निम्न में से कौन सा अवरोही क्रम में सुव्यवस्थित है -
 (अ) भरतपुर, गंगानगर, जयपुर, जोधपुर
 (ब) उदयपुर, बीकानेर, पाली, जैसलमेर
 (स) भरतपुर, जोधपुर, जयपुर, गंगानगर
 (द) उदयपुर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर

उत्तर : उदयपुर, पाली, बीकानेर, जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान में वर्षा की मात्रा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिम की ओर घटती है। अरब सागरीय मानसुन हवाओं से राज्य के दक्षिण व दक्षिण पूर्वी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो जाती है। उदयपुर 60 से 80 सेमी इसके बाद पाली 40 से 60 सेमी बीकानेर 20 से 40 सेमी और जैसलमेर 20 सेमीसे कम औसत वार्षिक वर्षा प्राप्‍त करता है।

प्रश्न 28   ‘लू’ है -
 (अ) गर्मियों की स्थानीय गर्म हवा
 (ब) उद्योग
 (स) वनस्पति
 (द) खनिज

उत्तर : गर्मियों की स्थानीय गर्म हवा
व्याख्या :
ग्रीष्म ऋतु में पश्चिम की तरफ से गर्म हवाऐं चलती है जिन्हें लू कहते है। इस लू के कारण यहां निम्न वायुदाब का क्षेत्र बन जाता है। इस निम्न वायुदाब की पूर्ती हेतु दुसरे क्षेत्र से (उच्च वायुदाब वाले क्षेत्रों से) तेजी से हवा उठकर आती है जो अपने साथ धुल व मिट्टी उठाकर ले आती है इसे ही आंधी कहते हैं।

प्रश्न 29   राजस्थान का कौन-सा ज़िला अति आर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है -
 (अ) कोटा
 (ब) जयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) अजमेर

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है।

प्रश्न 30   अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में कौन-सा जिला स्थित नहीं है -
 (अ) उत्तरी चित्तौड़गढ़
 (ब) बांसवाड़ा
 (स) बारां
 (द) सिरोही

उत्तर : उत्तरी चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
उत्तरी चित्तौड़गढ़ आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है। द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है।

page no.(3/23)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.