Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की जलवायु

प्रश्न 31   राजस्थान का कौन-सा ज़िला अति आर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है -
 (अ) कोटा
 (ब) जयपुर
 (स) बीकानेर
 (द) अजमेर

उत्तर : कोटा
व्याख्या :
द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है।

प्रश्न 32   अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में कौन-सा जिला स्थित नहीं है -
 (अ) उत्तरी चित्तौड़गढ़
 (ब) बांसवाड़ा
 (स) बारां
 (द) सिरोही

उत्तर : उत्तरी चित्तौड़गढ़
व्याख्या :
उत्तरी चित्तौड़गढ़ आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है। द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अति आर्द्र जलवायु प्रदेश में स्थित है।

प्रश्न 33   थार्नथवेट के वर्गीकरण के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा जैसलमेर की जलवायु को प्रस्तुत करता है -
 (अ) CA’w
 (ब) DA’w
 (स) DB’w
 (द) EA’d

उत्तर : EA’d
व्याख्या :
थार्नवेट ने जलवायु वर्गीकरण के लिए वाष्पोत्सर्जन, वनस्पति, वाष्पीकरण मात्रा, वर्षा व तापमान को आधार लिया। राजस्थान में थार्नवेट का जलवायु वर्गीकरण अधिक मान्य है।
  1. CA’w या उपआर्द्र जलवायु प्रदेश
  2. DA’ w या उष्ण आर्द्र जलवायु प्रदेश
  3. DB’w या अर्द्ध शुष्क जलवायु प्रदेश
  4. EA’d या उष्ण शुष्क कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु
EA’d या उष्ण शुष्क कटिबन्धीय मरुस्थलीय जलवायु के अंतर्गत जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर,अनूपगढ़ का क्षेत्र सम्मिलित हैं।

प्रश्न 34   निम्नांकित में से कौन सा कारक राजस्थान की जलवायु को निर्धारित करने के लिए उत्तरदायी नहीं है -
 (अ) तापमान
 (ब) समुद्र से दूरी
 (स) प्रचलित पवनें
 (द) वर्षा का समान वितरण

उत्तर : वर्षा का समान वितरण
व्याख्या :
जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक - अक्षांशीय स्थिती, समुद्रतल से दुरी, समुद्र तल से ऊंचाई, अरावली पर्वत श्रेणियों कि स्थिति एवं दिशा आदि।

प्रश्न 35   राजस्थान में निम्नलिखित जलवायु प्रदेशों में से कौनसा सबसे कम वार्षिक वर्षा प्राप्त करता है -
 (अ) Aw
 (ब) BShw
 (स) Cwg
 (द) Bwhw

उत्तर : Bwhw
व्याख्या :
कोपेन जलवायु वर्गीकरण राजस्थान के संबंध में जलवायु को चार मुख्य जलवायु समूहों में विभाजित करता है, प्रत्येक समूह को वनस्पति के आधार पर विभाजित किया गया है।
  1. Aw उष्ण कटिबंधीय आर्द्र जलवायु प्रदेश - डूंगरपुर, सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा व दक्षिणी चित्तौड़ तथा झालावाड़
  2. Bshw अर्द्ध शुष्क कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - अरावली के पश्चिम का क्षेत्र
  3. Bwhw उष्ण कटिबंधीय शुष्क जलवायु प्रदेश - जैसलमेर, फलौदी, बीकानेर, अनुपगढ़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा चूरू जिले का कुछ क्षेत्र
  4. Cwg उप आर्द्र जलवायु प्रदेश - पूर्वी और मध्य राजस्थान का अरावली से पूर्व का भाग

प्रश्न 36   राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौन सा अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है -
 (अ) अजमेर
 (ब) भरतपुर
 (स) झालावाड़
 (द) जयपुर

उत्तर : झालावाड़
व्याख्या :
द.पू. कोटा, बारां, झालावाड़, बांसवाडा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, द.पू. सलूम्‍बर तथा माउण्ट आबू क्षेत्र अतिआर्द्र जलवायु प्रदेश का भाग है।

प्रश्न 37   राजस्थान में ‘लौटते मानसून’ की अवधि है।
 (अ) मार्च से जून
 (ब) अक्टूबर से दिसंबर
 (स) जनवरी से मार्च
 (द) जुलाई से सितंबर

उत्तर : अक्टूबर से दिसंबर
व्याख्या :
राजस्थान में मध्य जून से सितम्बर तक वर्षा ऋतु होती है। राजस्थान में लौटता मानसून का मौसम अक्टूबर से दिसंबर है।

प्रश्न 38   निम्नलिखित में से किस स्थान पर राजस्थान में साधारणतः सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई -
 (अ) किशनगढ़
 (ब) चित्तौड़गढ़
 (स) शाहबाद
 (द) माउंट आबू

उत्तर : माउंट आबू
व्याख्या :
राजस्थान का सबसे वर्षा वाल स्थान माउण्ट आबू है।

प्रश्न 39   निम्नांकित में से 20वीं शताब्दी में सर्वाधिक तापमान ______ में अंकित किया गया।
 (अ) फलौदी
 (ब) चूरू
 (स) धौलपुर
 (द) अलवर

उत्तर : अलवर
व्याख्या :
अलवर में अब तक का उच्चतम तापमान 50.6 डिग्री सेल्सियस (123.1 डिग्री फारेनहाइट) 10 मई 1956 को दर्ज किया गया था।

प्रश्न 40   कितने सेंटीमीटर की समवर्षा रेखा राजस्थान राज्य की भूमि को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है -
 (अ) 75
 (ब) 100
 (स) 50
 (द) 25

उत्तर : 50
व्याख्या :
राजस्थान को 50 सेमी. रेखा दो भागों में बांटती है। 50 सेमी. वर्षा रेखा की उत्तर-पश्चिम में कम होती है। जबकि दक्षिण पूर्व में वर्षा अधिक होती है। यह 50 सेमी. मानक रेखा अरावली पर्वत माला को माना जाता है।

page no.(4/23)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.