Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली की प्रतिमा का अनावरण किस शहर में उनकी जयंती पर किया गया था -
 (अ) नई दिल्ली
 (ब) पटना
 (स) लखनऊ
 (द) चंड़ीगढ़

उत्तर : पटना
व्याख्या :
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व् केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के जन्मदिन पर पटना में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर नीतीश कुमार ने कहा कि जेटली जी की जयंती राज्य में प्रतिवर्ष राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी।

प्रश्न 12   किस मठ के विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का हाल ही में निधन हो गया -
 (अ) ज्योतिर मठ
 (ब) पेजावर मठ
 (स) मथुरा मठ
 (द) काशी मठ

उत्तर : पेजावर मठ
व्याख्या :
29 दिसंबर को विश्वेशतीर्थ स्वामीजी का निधन हो गया है। वे पेजावर मठ के प्रमुख थे। कर्नाटक के उडुपी में स्थित श्री पेजावर मठ के प्रमुख पेजावर स्वामी विश्वेशतीर्थ 70 के दशक से इस मठ के प्रमुख थे। 1931 में एक दक्षिण भारतीय ब्राह्मण परिवार में जन्मे पेजावर स्वामी का जन्म नाम वेंकटरामा था। 7 साल की उम्र में ही उन्होंने सांसारिक जीवन से संन्यास ले लिया था। देश-दुनिया में उनके करोड़ों अनुयायी हैं। पेजावर मठ दक्षिण भारत के सबसे प्रतिष्ठित मठों में से एक है। दक्षिण भारत में तो इस मठ की मान्यता है, साथ ही उत्तर भारत में भी इस मठ के भक्तों की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पेजावर स्वामी के भक्तों में से एक हैं। भाजपा नेता उमा भारती ने पेजावर स्वामी से दीक्षा ली थी।

प्रश्न 13   रबंग पुल का हाल ही में किस राज्य में उद्घाटन किया गया -
 (अ) असम
 (ब) नगालैंड
 (स) हिमाचल प्रदेश
 (द) अरूणाचल प्रदेश

उत्तर : अरूणाचल प्रदेश
व्याख्या :
अरुणाचल प्रदेश (एआर) के राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अलो लिबांग ने अरुणाचल प्रदेश के (एस) ऊपरी सियांग जिले में मिगिंग-टुटिंग रोड पर रबंग पुल का उद्घाटन किया। पुल का निर्माण बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट ब्रह्मंक ने किया था।

प्रश्न 14   भारतीय आर्थिक संघ का 102 वां वार्षिक सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया था -
 (अ) भोपाल
 (ब) रायपुर
 (स) नई दिल्ली
 (द) जयपुर

उत्तर : रायपुर
व्याख्या :
भारतीय आर्थिक संघ का 102वां वार्षिक सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में किया गया।

प्रश्न 15   हाल ही में किस संस्थान द्वारा किये गये अध्ययन के अनुसार वर्ष 2026 तक जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा -
 (अ) यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन
 (ब) सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिजनेस रिसर्च
 (स) इंस्टिट्यूट ऑफ़ यूनिवर्सल इकोनॉमिक्स
 (द) यूनिवर्सिटी ऑफ़ टोरंटो

उत्तर : सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिजनेस रिसर्च
व्याख्या :
ब्रिटेन के सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स ऐंड बिजनेस रिसर्च (CEBR) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2026 तक जर्मनी को पीछे छोड़ भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और इसके बाद 2034 तक जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत वर्ष 2026 तक ही 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस रिपोर्ट का शीर्षक है - वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2020।

प्रश्न 16   इसरो द्वारा भारत के पहले सोलर मिशन को क्या नाम दिया गया है -
 (अ) आदित्य एल-1
 (ब) सूर्या-2जी
 (स) वैभव-1
 (द) प्रज्ञान

उत्तर : आदित्य एल-1
व्याख्या :
इसरो द्वारा भारत के पहले सोलर मिशन को आदित्य एल-1 नाम दिया गया है। इस मिशन पर छह पेलोड भी भेजे जायेंगे जो सौरमंडल में सूर्य की मौजूदगी से होने वाले प्रभावों एवं परिवर्तनों का अध्ययन करेंगे। इसे एल-1 प्वाइंट के करीब हेलो कक्षा में स्थापित किया जाएगा, जो पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर है। इससे वैज्ञानिकों को सूरज के कोरोना का अध्ययन करने में मदद मिलेगी।

प्रश्न 17   शांति के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित फिल्म का शीर्षक क्या है -
 (अ) चंबा चमेली
 (ब) कांटों भरा बचपन
 (स) गुल मकई
 (द) मलाला: नेम ऑफ़ ट्रस्ट

उत्तर : गुल मकई
व्याख्या :
शांति के लिये नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गुल मकई’ 31 जनवरी, 2020 को रिलीज होने वाली है। इसमें दिव्या दत्ता, पंकज त्रिपाठी, अतुल कुलकर्णी एवं मुकेश ऋषि मुख्य भूमिका में हैं। मलाला युसुफजई पाकिस्तान की ऐक्टिविस्ट हैं जो वहां बचपन से महिला शिक्षा के लिए जागरुकता का काम कर रही थीं। वर्ष 2012 में तालिबानियों ने उन्हें गोली मार दी थी, जिसके बाद ब्रिटेन में उनका इलाज किया गया और 2014 में उन्हें नोबेल पुरस्कार मिला।

प्रश्न 18   विश्व महिला रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब किसने जीता है -
 (अ) कोनेरू हम्पी
 (ब) हरिका द्रोणावल्ली
 (स) तानिया सचदेव
 (द) सौम्या स्वामीनाथन

उत्तर : कोनेरू हम्पी
व्याख्या :
भारतीय ग्रैंडमास्‍टर कोनेरू हम्‍पी ने रूस के मास्‍को में महिला विश्‍व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में चीन की लेई टिंगजी को टाईब्रेकर में हराकर खिताब जीत लिया है। 12वें दौर के बाद हम्‍पी और टिंगजी के नौ-नौ अंक थे, इसलिए आर्मेगेडोन गेम से विजेता का फैसला हुआ। इसके साथ ही हम्‍पी मौजूदा प्रारूप में रैपिड खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय बन गईं। इससे पहले, विश्‍वनाथन आनंद ने 2017 में ओपन वर्ग में यह खिताब जीता था। टिंगजी को रजत, जबकि तुर्की की एकेटरिना अटालिक को कांस्‍य पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुषों का खिताब नॉर्वे के मैग्‍नस कार्लसन ने जीता।

प्रश्न 19   हाल ही में झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ निम्न में से किसने ली -
 (अ) हेमंत सोरेन
 (ब) शिबू सोरेन
 (स) बाबूलाल मरांडी
 (द) रघुवर दास

उत्तर : हेमंत सोरेन
व्याख्या :
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। रांची के मोरहाबादी मैदान में सोरेन के साथ आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने 1 साल 5 महीने 15 दिनों तक सरकार चलाई थी। हेमंत के पिता शिबु सोरेन भी 3 बार राज्य के सीएम रहे हैं।

प्रश्न 20   निम्नलिखित में से किस लेखक को हाल ही में आकाशदीप सम्मान-2019 प्रदान किया गया -
 (अ) अमित राजदेसाई
 (ब) विद्युत् भारती
 (स) दलबीर सिंह
 (द) ज्ञानरंजन

उत्तर : ज्ञानरंजन
व्याख्या :
मशहूर मराठी साहित्यकार भालचंद्र नेमाडे और हिंदी के लेखक ज्ञानरंजन को ‘आकाशदीप सम्मान’ प्रदान किया गया। मशहूर गीतकार-फिल्मकार गुलजार ने नेमाडे और ज्ञानरंजन को यह पुरस्कार प्रदान दिया। उसके तहत उन्हें पांच लाख रूपये प्रदान किया गया। मीडिया घराने ‘अमर उजाला’ ने यह पुरस्कार शुरू की थी।

page no.(2/68)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.