February 2020 Current Affairs
प्रश्न 11 हैप्पीनेस करिकुलम किस वर्ष दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किया गया -
(अ) 2002
(ब) 2012
(स) 2018
(द) 2019
व्याख्या :
अमरीका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रम्प नई दिल्ली के साउथ मोती बाग में सर्वोदय विद्यालय देखने पहुंची। श्रीमती ट्रम्प ने दिल्ली के इस सरकारी स्कूल में बच्चों से बातचीत की, विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और वे पाठ्यक्रम की हैप्पीनैस क्लास में शामिल हुई। अमरीका में वे बच्चों में इसी प्रकार के विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए बी-बेस्ट पहल चला रही हैं। स्कूली बच्चों ने प्रथम महिला मिलानिया को अपने हाथ से बनी मधुबनी पेंटिंग उपहार स्वरूप भेंट की।
प्रश्न 12 26 मार्च, 2020 को कितनी सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होगा -
(अ) 55
(ब) 24
(स) 37
(द) 12
व्याख्या :
भारत के निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने अप्रैल में खाली होने वाली 17 राज्यों की 55 राज्यसभा सीटों पर होने वाले मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 6 मार्च को जारी होगी, 13 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख होगी और मतदान 26 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी। अप्रैल में जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनमे एनसीपी नेता शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा, कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल शामिल हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 7 सीटें खाली हो रही हैं और उसके बाद तमिलनाडु में 6 सीटें खाली होंगे हैं।
प्रश्न 13 भारत ने किस देश के साथ भारतीय क्षेत्र के संपदा कामगारों के लिए कृषि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन के वास्ते एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं -
(अ) श्रीलंका
(ब) भूटान
(स) नेपाल
(द) मालदीव
व्याख्या :
भारत और श्रीलंका ने भारतीय क्षेत्र के संपदा कामगारों के लिए कृषि स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के उन्नयन के वास्ते एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। इस परियोजना के तहत 30 करोड़ रूपये की भारत की अनुदान सहायता के अंतर्गत नौ कृषि स्कूलों के बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया जायेगा। भारत सरकार श्रीलंका में शिक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए कई परियोजनाएं चला रही है।
प्रश्न 14 लिवा मिस दिवा यूनिवर्स 2020 का खिताब किसने जीता है -
(अ) प्रिती चौधरी
(ब) एडलिन कैस्टेलिनो
(स) वर्तिका सिंह
(द) नेहा जायसवाल
व्याख्या :
मैंगलोर, कर्नाटक की एडलाइन कैलिनो ने LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2020 का खिताब जीता और पिछले संस्करण की विजेता वर्तिका सिंह ने YRF (यश राज फिल्म्स) स्टूडियो, मुंबई, महाराष्ट्र में आयोजित एक समारोह में ताज पहनाया।
प्रश्न 15 वल्र्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट 2019 के अनुसार, दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर कौन सा है -
(अ) गाजियाबाद
(ब) होटान
(स) दिल्ली
(द) गुजरांवाला
व्याख्या :
प्रदूषण को लेकर आईक्यू एयर विजुअल द्वारा कराए गए विश्व वायु गुणवत्ता 2019 सर्वे के मुताबिक, गाजियाबाद दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। गाजियाबाद में कई इंडस्ट्रियल एरिया होने के कारण शहर बुरी तरह से प्रदूषण की चपेट में आ चुका है। अन्य देशों के बड़े शहर भी प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे हैं। गाजियाबाद के बाद चीन का होटन, पाकिस्तान का गुजरांवाला और फैसलाबाद का नंबर है। PM2.5 प्रदर्शन के लिए बांग्लादेश सबसे प्रदूषित देश के रूप में उभरा। इसके बाद क्रमशः पाकिस्तान, मंगोलिया, अफगानिस्तान और भारत(पांचवें स्थान पर) है।
प्रश्न 16 कौन सा राज्य एकीकृत वाहन पंजीकरण कार्ड लाॅन्च करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है -
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) गुजरात
(स) उत्तर प्रदेश
(द) राजस्थान
व्याख्या :
मध्य प्रदेश यूनिफाइड रजिस्ट्रेशन कार्ड सुविधा शुरू करने वाला देश का पहला राज्य, और उत्तर प्रदेश के बाद यूनिफाइड ड्राइविंग लाइसेंस सेवा शुरू करने दूसरा राज्य बन गया है। इन नए कार्डों पर दोनों तरफ अधिक विस्तृत जानकारियां छपी होगी। यह कार्ड पूरे देश में एक जैसा और एक रंग का होगा। साथ ही इस पर विशिष्ट सीरियल नंबर होने के साथ ही इसमें आकस्मिक इमरजेंसी नंबर भी अंकित होगा। ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण के लिए यूनिफाइड स्मार्ट कार्ड में एक क्यूआर कोड दिया होगा, जो कार्ड के डेटा की प्रामाणिकता की पुष्टि करने में मदद करेगा। एकीकृत ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड में पहाड़ी और खतरनाक क्षेत्रों में वाहन चलाने की चालक क्षमता भी छपी होगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पिछले साल मार्च में देश भर में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण कार्ड को एक समान बनाए जाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए थे। ये कार्ड इन दिशानिर्देशों के अनुपालन में जारी किए जाएंगे।
प्रश्न 17 किस कंपनी ने व्हाट्सएप पर अपने ग्राहकों के लिए चैटबोट ‘LIDEA’ लाॅन्च किया है -
(अ) बिरला एस्टेट्स
(ब) एचडीएफसी
(स) भारतीय रेलवे
(द) नीती आयोग
व्याख्या :
बिरला एस्टेट्स द्वारा अपने ग्राहकों के लिए आर्टफिशयल इन्टेलिजेन्स पर काम करने वाला एक चैटबॉट LIDEA लॉन्च किया गया है। LIDEA के जरिए यूजर्स बिड़ला एस्टेट्स द्वारा बनाई जा आवासीय विकास परियोजनाओं की सटीक जानकारी हासिल कर सकेंगे।
प्रश्न 18 “डेथ - एन इनसाइड स्टोरी” पुस्तक के लेखक कौन हैं -
(अ) पुरुषोत्तम अग्रवाल
(ब) जग्गी वासुदेव
(स) गौर गोपाल दास
(द) वेंकैया नायडू
व्याख्या :
भारत के माननीय उपराष्ट्रपति इस वर्ष ईशा योग केंद्र में मनाये जाने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू मुख्य अतिथि थे। उन्होंने ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु की अंग्रजी पुस्तक “डेथ - एन इनसाइड स्टोरी” का विमोचन किया।
प्रश्न 19 राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की पहली वर्षगांठ कब मनाई गयी -
(अ) 21 फरवरी
(ब) 22 फरवरी
(स) 25 फरवरी
(द) 28 फरवरी
व्याख्या :
राष्ट्रीय समर स्मारक(राष्ट्रीय युद्ध स्मारक) की 25 फरवरी को पहली वर्षगांठ मनाई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष 25 फरवरी को यह स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया था। यह स्मारक स्वतंत्रता के बाद विभिन्न युद्धों और आतंरिक सुरक्षा चुनौतियों के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को समर्पित है।
प्रश्न 20 किस कंपनी ने ‘pronunciation’ नामक एक नया कार्यक्रम शुरू किया है -
(अ) facebook
(ब) google
(स) microfoft
(द) yahoo
page no.(2/62)