Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   फ्रेंच जूनियर स्क्वैश चैम्पियनशिप का खिताब किसने जीता है -
 (अ) हरिंद्रपाल सिंधू
 (ब) यश फाडते
 (स) मारक पनासेक
 (द) विक्रम मल्होत्रा

उत्तर : यश फाडते
व्याख्या :
भारत के उभरते हुए स्क्वाश खिलाड़ी यश फाडते ने प्रतिष्ठित फ्रेंच जूनियर ओपन का खिताब जीत लिया है।

प्रश्न 22   किसे ACC का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना गया है -
 (अ) नीरज अखौरी
 (ब) बिमलेन्द्र झा
 (स) गुरदीप सिंह
 (द) श्रीधर बालकृष्णन

उत्तर : श्रीधर बालकृष्णन

प्रश्न 23   पिरामल इंटरप्राइजेज ने पाॅलीक्राॅल का ब्रांड एंबेसडर किसे नियुक्त किया है -
 (अ) राहुल द्रविड़
 (ब) वीरेंद्र सहवाग
 (स) वरुण धवन
 (द) सौरव गांगुली

उत्तर : सौरव गांगुली

प्रश्न 24   अमेरिका, किस देश को पछाड़ कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है?
 (अ) नेपाल
 (ब) चीन
 (स) फ्रांस
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : चीन
व्याख्या :
अमरीका चीन को पीछे छोड़ते हुए भारत का शीर्ष व्‍यापारिक भागीदार बन गया है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार वित्‍तीय वर्ष 2018-19 के दौरान अमरीका और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 88 अरब डॉलर रहा। इस अवधि में भारत का चीन के साथ व्यापार 87 अरब 10 करोड डॉलर था। इसी तरह 2019-20 में अप्रैल-दिसंबर के बीच अमरीका और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 68 अरब डॉलर रहा जबकि इसी अवधि में चीन के साथ लगभग 65 अरब डॉलर का व्यापार हुआ। अमरीका उन कुछ देशों में से एक है जिसका भारत के साथ व्यापार बढ़ा है। इस बीच भारत-चीन के व्‍यापार में बड़ी गिरावट रही। वर्ष 2018-19 में भारत का अमरीका के साथ व्‍यापार लाभ में 16 अरब 90 करोड़ अरब डॉलर रहा जबकि चीन के साथ 53 अरब 60 करोड डॉलर का व्‍यापार घाटा हुआ। आंकड़ों से पता चला है कि 2013-14 और 2017-18 के बीच भारत चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था।

प्रश्न 25   रेलवे के किस पोर्टल को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स - ‘नागरिक-केंद्रित डिलीवरी प्रदान करने में उत्कृष्टता’ की श्रेणी- II के तहत सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है -
 (अ) रेल साथी
 (ब) रेल मदद
 (स) आस्कदिशा
 (द) रेल सखी

उत्तर : रेल मदद
व्याख्या :
भारतीय रेलवे के शिकायत निवारण पोर्टल, रेल मदद को ई-गवर्नेंस के 23 वें सम्मेलन में राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस अवार्ड्स की श्रेणी- II के तहत सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

प्रश्न 26   वल्र्ड बुक आॅफ रिकाॅर्ड्स लंदन ने किस बाॅलीवुड अभिनेता को डब्ल्यूबीआर गोल्डन ऐरा आॅफ बाॅलीवुड से नवाजा है -
 (अ) अमीताब बच्चन
 (ब) मनोज कुमार
 (स) रजनीकांत
 (द) शाहरूख खान

उत्तर : मनोज कुमार
व्याख्या :
हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित मनोज कुमार को हिंदी सिनेमा में देशभक्ति, सामाजिक, सांस्कृतिक भावनाओं को दर्शाने और भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए बॉलीवुड के डब्ल्यूबीआर गोल्डन एरा सम्मान के साथ वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया है। इससे पहले पद्म विभूषण दिलीप कुमार को भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। गौरतलब है कि देशभक्ति पर आधारित फिल्मों में एक्टिंग और सफल निर्देशन करने के चलते उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। 1992 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सिनेमा में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2015 में उन्हें दिया गया था।

प्रश्न 27   किस मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम 2020 शुरू किया है -
 (अ) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
 (ब) कृषि मंत्रालय
 (स) ग्रामीण विकास मंत्रालय
 (द) सूचना और प्रसारण मंत्रालय

उत्तर : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
व्याख्या :
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) ने राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम (NLAP) 2020 को 17 फरवरी, 2020 से 28 फरवरी, 2020 तक लॉन्च किया है। NLAP का मुख्य उद्देश्य मंत्रालय और उसके संबद्ध संगठनों जैसे कि विकास आयुक्त कार्यालय (एमएसएमई), खादी और ग्रामोद्योग आयोग, कयर बोर्ड(Coir Board), राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, MSME राष्ट्रीय संस्था, MSME प्रौद्योगिकी केंद्र और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थानन द्वारा संचालित योजनाओं और गतिविधियों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

प्रश्न 28   अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
 (अ) 11 फरवरी
 (ब) 21 फरवरी
 (स) 15 फरवरी
 (द) 26 फरवरी

उत्तर : 21 फरवरी
व्याख्या :
21 फरवरी को प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भाषा विज्ञान के बारे में जागरूकता, सांस्कृतिक विविधता तथा बहुभाषावाद को बढ़ावा देना है। इसकी घोषणा सर्वप्रथम यूनेस्को ने 17 नवम्बर, 1999 को मंज़ूरी दी थी। यूनेस्को द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस इस साल “Languages without borders.” (भाषाओँ की कोई सीमा नहीं) के विषय पर मनाया जा रहा है।

प्रश्न 29   किस देश के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया -
 (अ) ईरान
 (ब) मिस्र
 (स) फ्रांस
 (द) इराक

उत्तर : मिस्र
व्याख्या :
मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वे 30 साल तक सत्ता में रहे थे। 9 साल पहले 2011 में सेना ने उन्हें राष्ट्रपति के पद से हटा दिया था। उसी दौरान उन्हें मिस्र में प्रदर्शनकारियों की हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। वे 6 साल तक जेल में रहे। कोर्ट से ज्यादातर मामलों में बरी किए जाने के बाद उन्हें 2017 में जमानत मिल गई थी। होस्नी मुबारक 1981 में अनवर सदत की हत्या के बाद सत्ता में आए थे। मुबारक को उप राष्ट्रपति से राष्ट्रपति बनाया गया था। उनके तीन दशक के कार्यकाल के दौरान मिस्र में कई पाबंदियां थी। पुलिस लोगों के प्रति सख्त थी। एक स्थान पर पांच से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते थे।

प्रश्न 30   वर्ल्ड एयर क्वालिटी रिपोर्ट-2019 के मुताबिक, विश्व के 30 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में से भारत के कितने शहर इसमें शामिल है -
 (अ) 16
 (ब) 21
 (स) 25
 (द) 10

उत्तर : 21
व्याख्या :
सबसे खराब वायु गुणवत्ता वाले विश्व के 30 शहरों में 21 भारत के हैं। इस सूची में दिल्ली एनसीआर का गाजियाबाद विश्व के सबसे प्रदूषित शहर के रूप में सामने आया है। 2019 में यहां की औसत वायु गुणवत्ता 110.2 रही। इसके बाद चीन में होतन, पाकिस्तान में गुजरांवाला और फैसलाबाद और फिर दिल्ली का नाम है।

page no.(3/62)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.