Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   फ्रांसीसी सम्मान ‘शेवलियर दांस आईआॅर्दर दे आत्र्स एत दे लेतर्स’ (नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स) से किसे सम्मानि किया गया -
 (अ) संजना कपूर
 (ब) शबाना आजमी
 (स) हमीर थापर
 (द) रितु नंदा

उत्तर : संजना कपूर
व्याख्या :
मशहूर रंगमंच कलाकार संजना कपूर को फ्रांस के प्रतिष्ठित सम्मान ‘नाइट ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स’ से सम्मानित किया जाएगा। संजना बालीवुड अभिनेता शशि कपूर की बेटी हैं और उन्हें यह सम्मान रंगमंच की दुनिया में उनके सराहनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। फ्रांस के संस्कृति मंत्री फ्रेंक रिस्तेर वर्तमान में भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वे एक विशेष समारोह में संजना कपूर को प्रतीक चिन्ह प्रदान करेंगे।

प्रश्न 12   केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चिकित्सा गर्भपात संशोधन विधेयक 2020 को मंजूरी देते हुए गर्भपात कराने की सीमा को बढ़ाकर कितने सप्ताह करने का प्रावधान किया गया है -
 (अ) 22 सप्ताह
 (ब) 24 सप्ताह
 (स) 26 सप्ताह
 (द) 28 सप्ताह

उत्तर : 24 सप्ताह
व्याख्या :
केंद्रीय कैबिनेट ने मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (अमेंडमेंट) बिल, 2020 में संशोधन को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रग्नेंसी एक्ट, 1971 में संशोधन का रास्ता साफ हो गया। इस बिल को संसद के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। इसके पास होने के बाद महिलाएं कानूनन 24वें हफ्ते में भी गर्भपात करा सकेंगी। पहले यह समय सीमा 20 सप्ताह थी।

प्रश्न 13   भारत सरकार और असम की राज्य सरकार ने हाल ही में किस आदिवासी समूह के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए -
 (अ) बोडो
 (ब) राभा
 (स) दिमासा
 (द) गारो

उत्तर : बोडो
व्याख्या :
नई दिल्‍ली में केन्‍द्र, असम सरकार और बोडोलैंड नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट-एन.डी.एफ.बी. के बीच ऐतिहासिक त्रिपक्षीय समझौते पर हस्‍ताक्षर किए गये। इस त्रिपक्षीय समझौते पर नई दिल्‍ली में गृहमंत्री अमित शाह तथा असम के मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल की उपस्थिति में हस्‍ताक्षर किए गये। समझौते में बोडो आदिवासियों को राजनीतिक, आर्थिक, कार्यपालक, और भूमि अधिकार देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा उनकी सांस्‍कृतिक तथा भाषाई पहचान बनाये रखे जाने का प्रावधान है। केन्‍द्र और असम सरकार बोडो समुदाय के आर्थिक विकास के लिए 15 अरब रूपये की वित्‍तीय सहायता देगी।

प्रश्न 14   देश के नए विदेश सचिव के रूप में किसने कार्यभार संभाला है -
 (अ) तरनजीत सिंह
 (ब) हर्षवर्धन श्रृंगला
 (स) नवीन वर्मा
 (द) अजय भूषण पांडे

उत्तर : हर्षवर्धन श्रृंगला
व्याख्या :
हर्षवर्धन श्रृंगला ने विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। उन्‍होंने विजय गोखले का स्‍थान लिया है। हर्षवर्धन श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं।

प्रश्न 15   निम्न में से किसने भुवन पंचायत 3.0 वेब पोर्टल को विकसित किया है -
 (अ) इसरो
 (ब) ग्रामीण विकास मंत्रालय
 (स) डीआरडीओ
 (द) नीति आयोग

उत्तर : इसरो
व्याख्या :
भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने भुवन पंचायत 3.0 को लांच किया। इस प्रोजेक्ट के तहत इसरो ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेगा। यह पोर्टल इसरो की उपग्रह टेक्नोलॉजी के आधार पर कार्य कर रहा है। यह प्रोजेक्ट दो वर्ष तक चलेगा। इस प्रोजेक्ट की सहायता से ग्रामीण विकास नियोजन में काफी सहायता मिलेगी। भुवन इसरो द्वारा संचालित एक उपग्रह एप्लीकेशन है। इसके द्वारा यूजर पृथ्वी को 2D और 3D रूप में देख सकते हैं। भुवन-GAIL पहल के द्वारा पाइपलाइन्स की मॉनिटरिंग की जाती है। इसके अलवा भुवन पोर्टल की सहायता से सभी ग्रामीण पंचायतों में मनरेगा को जियो-टैग किया जाएगा। इसके अलावा इसरो ने भू संसाधन विभाग के साथ मिलकर ‘सृष्टि’ का विकास किया है, इसके द्वारा एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जाती है। इसके अलावा इसरो भुवन पोर्टल की सहायता से तेलंगाना जल संसाधन सूचना प्रणाली (TWRIS) की स्थापना कर रहा है।

प्रश्न 16   ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार बजट निर्माण प्रक्रिया के मामले में कौन सा राज्य पहले स्थान पर है -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) असम
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) तेलंगाना

उत्तर : असम
व्याख्या :
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा किये गये सर्वेक्षण में बजट निर्माण प्रक्रिया में असम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि ओडिशा को दूसरा तथा आंध्र प्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बजट निर्माण प्रक्रिया के मामले में गोवा, महाराष्ट्र और पंजाब को काफी नीचे का रैंक प्राप्त हुआ है। इस सर्वेक्षण को चार प्रमुख पैरामीटर्स पर तैयार किया गया है, यह पैरामीटर्स हैं : बजट प्रक्रिया, सार्वजनिक प्रकाशन, बजट के बाद वित्तीय प्रबंधन तथा बजट को नागरिक मैत्रीपूर्ण बनाना।

प्रश्न 17   SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, कौन सा देश दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार उत्पादक है -
 (अ) चीन
 (ब) जापान
 (स) रूस
 (द) उत्तरी कोरिया

उत्तर : चीन
व्याख्या :
स्वीडिश अनुसन्धान संस्थान Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) ने हाल ही में नई रिपोर्ट जारी की है। इस नई रिपोर्ट एक मुताबिक अमेरिका के बाद चीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हथियार उत्पादक देश है। 2017 में प्रकाशित SIPRI की रिपोर्ट में चीन विश्व में 6वें स्थान पर था। हालिया रिपोर्ट में चीन रूसी कंपनियों से भी आगे निकल गया है, इससे पहले चीन रूसी कंपनियों से रक्षा उपकरण आयात किया करता था।

प्रश्न 18   सूरजकुंड शिल्पकला मेले का आयोजन किस राज्य द्वारा किया जाता है -
 (अ) राजस्थान
 (ब) मध्य प्रदेश
 (स) उत्तर प्रदेश
 (द) हरियाणा

उत्तर : हरियाणा
व्याख्या :
34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन 1 से 16 फरवरी, 2020 के दौरान किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले का आयोजन प्रतिवर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, वस्त्र उद्योग, संस्कृति तथा विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है। इस वर्ष सूरजकुंड मेले का थीम राज्य हिमाचल प्रदेश है।

प्रश्न 19   किस कंपनी ने भारतीय तटरक्षक बल की हाई स्पीड इंटरसेप्टर नाव C-448 का निर्माण किया है -
 (अ) मझगांव डाॅक लिमिटेड
 (ब) लार्सन एंड टुब्रो शिपयार्ड
 (स) गोवा शिपयार्ड लिमिटेड
 (द) गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स

उत्तर : लार्सन एंड टुब्रो शिपयार्ड
व्याख्या :
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने कर्नाटक के मंगलुरु में एक हाई स्पीड इंटरसेप्टर नाव C-448 चालू की है। तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) के कमांडर महानिरीक्षक एपी बडोला के प्रशासनिक नियंत्रण में नाव का संचालन किया जाएगा। एलएंडटी (लार्सन एंड टुब्रो) शिपयार्ड द्वारा निर्मित इस इंटरसेप्टर नाव में सहायक कमांडेंट अपूर्व शर्मा द्वारा कमांड किए गए 12 कर्मियों का दल होगा। नाव का इस्तेमाल गश्त और बचाव कार्यों के लिए किया जाएगा

प्रश्न 20   नेविगेशन प्रोडक्ट्स मुहैया कराने वाली कंपनी 'टॉमटॉम' द्वारा जारी ट्रैफिक इंडेक्स-2019 के मुताबिक, विश्व का सबसे अधिक ट्रैफिक वाला शहर निम्न में से कौन सा है -
 (अ) दिल्ली
 (ब) मनीला
 (स) मास्को
 (द) बेंगलुरु

उत्तर : बेंगलुरु
व्याख्या :
यातायात रिपोर्ट 57 देशों के 416 शहरों में प्रस्तुत की गई है। ट्रैफिक के मामले में भारत के बड़े शहर दुनिया के बड़े शहरों को पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। फिलीपींस का मनीला शहर ट्रैफिक के मामले में दूसरे नंबर पर है। यातायात के सबसे खराब पांच शहरों में भारत के चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः मुंबई और पुणे हैं. कोलंबिया का बोगोटा शहर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली ट्रैफिक के मामले में आठवें स्थान पर है।

page no.(2/62)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.