Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   हाल ही में, भारत के कितने आर्द्रभूमि को रामसर स्थलों के रूप में घोषित किया गया है -
 (अ) 10
 (ब) 4
 (स) 6
 (द) 8

उत्तर : 10
व्याख्या :
केन्‍द्रीय पर्यावरण और वन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि रामसर सम्‍मेलन ने देश के दस और नम भूमि क्षेत्रों को अंतर्राष्‍ट्रीय महत्‍व का क्षेत्र घोषित किया है। उन्‍होंने कहा कि यह सरकार के नम भूमि और पर्यावरण संरक्षण के उपायों का महत्‍वपूर्ण सम्‍मान है। इस प्रकार भारत में अब कुल 37 रामसर स्थल हैं, जो 1,067,939 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं। 10 नए जोड़े गए रामसर साइट इस प्रकार हैं:
  1. नंदुर मदमहेश्वर: यह महाराष्ट्र का 1 रामसर स्थल है।
  2. केशोपुर-मिआनी, ब्यास कंजर्वेशन रिजर्व, नंगल: ये 3 रामसर स्थल पंजाब में नए जोड़े गए हैं। इन 3 साइटों के अलावा, पंजाब में पहले से ही 3 रामसर साइट हैं। इस प्रकार राज्यों में कुल रामसर साइटों की संख्या 6 हो जाती है।
  3. नवाबगंज, पार्वती आगरा, समन, समसपुर, साण्डी और सरसईनवार: इन 6 रामसर साइटों को उत्तर प्रदेश (यूपी) में जोड़ा गया है, इसके अलावा 1 रामसर साइट पहले से ही थी। इस प्रकार, यूपी में अब 7 रामसर साइट हैं।

प्रश्न 22   किस देश ने भारत के साथ सीमा पर कोरोनावायरस स्क्रीनिंग डिवाइस स्थापित किया है -
 (अ) नेपाल
 (ब) भूटान
 (स) म्यांमार
 (द) चीन

उत्तर : म्यांमार
व्याख्या :
कोरोनो वायरस के मद्देनजर म्यांमार के अधिकारियों ने मणिपुर के मोरेह में भारत-म्यांमार सीमा पर इंफ्रारेड थर्मामीटर लगाया है। इसका इस्तेमाल यहां से देश में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों की स्क्रीनिंग के लिए होगा।

प्रश्न 23   एशियाई टेनिस महासंघ के जीवन अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया है -
 (अ) अनिल खन्ना
 (ब) रमेश जोशी
 (स) एन कुमार
 (द) मनोज दास

उत्तर : अनिल खन्ना
व्याख्या :
वरिष्ठ खेल प्रशासक अनिल खन्ना को एशियाई टेनिस महासंघ (एटीएफ) ने आजीवन अध्यक्ष नामित करने की घोषणा की। खन्ना 2005 से 2019 तक तक एटीफ के अध्यक्ष और वह 2015 से 2019 तक आईटीएफ के उपाध्यक्ष रहे है। उन्होंने हाल ही में एटीफ अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की थी।

प्रश्न 24   भारत और पाकिस्तान के बीच ‘मध्यस्थता’ की पेशकश करने वाला पहला दक्षिण एशियाई राष्ट्र कौन सा है -
 (अ) नेपाल
 (ब) मालदीव
 (स) श्रीलंका
 (द) भूटान

उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
नेपाल ने यह कहते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की पेशकश की कि अपने मुद्दों को सुलझाने के वास्ते दोनों देशों के लिए वार्ता करना अहम है।

प्रश्न 25   सरकार के ‘थिंक टैंक’ नीति आयोग की दिसंबर की आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में कौन सा जिला शीर्ष पर रहा -
 (अ) बोलनगीर
 (ब) चंदौली
 (स) साहिबगंज
 (द) हैलाकांडी

उत्तर : चंदौली
व्याख्या :
नीति आयोग ने दिसम्बर, 2019 के लिए एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की सूची में जारी की, इस सूची में उत्तर प्रदेश का चंदौली जिला पहले स्थान पर रहा, इसके बाद दूसरे स्थान पर ओडिशा का बोलनगीर जिला रहा। जबकि तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश का YSR जिला रहा। इस सूची में चौथे स्थान पर झारखण्ड का साहिबगंज तथा पांचवे स्थान पर असम का हैलाकंडी जिला रहा। नीति आयोग ने दिसम्बर, 2019 के लिए एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट की सूची में जारी की, इस सूची में उत्तर प्रदेश का चंदौली जिला पहले स्थान पर रहा, इसके बाद दूसरे स्थान पर ओडिशा का बोलनगीर जिला र इन जिलों का मूल्यांकन स्वास्थ्य व पोषण, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास, वित्तीय समावेश, आधारभूत संरचना तथा जल संसाधन के आधार पर किया गया है।

प्रश्न 26   विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन/द वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट का 20वां संस्करण किस देश द्वारा आयोजित किया गया था -
 (अ) भारत
 (ब) जापान
 (स) श्रीलंका
 (द) सिंगापुर

उत्तर : भारत
व्याख्या :
द वर्ल्ड सस्टेनेबल समिट 2020 नई दिल्ली में द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) द्वारा आयोजित किया जाने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। इस वर्ष की थीम : 'टुवर्ड्स 2030: मेकिंग द काउंट काउंट' हैं। इस बैठक में सस्टेनेबल एक्शन डायलॉग्स, क्षेत्रीय संवाद, कॉरपोरेट कॉन्क्लेव, आईएफएटी दिल्ली 2020 (स्वच्छ प्रौद्योगिकी की प्रदर्शनी), युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम शामिल हैं। यह आयोजन अब एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया है जो विकासशील क्रियाओं पर केंद्रित है।

प्रश्न 27   असम राइफल्स ने किस राज्य में शहीदों के लिए एक संयुक्त युद्ध स्मारक का निर्माण किया है -
 (अ) अरूणाचल
 (ब) नागालैंड
 (स) मणिपुर
 (द) मिजोरम

उत्तर : नागालैंड
व्याख्या :
असम राइफल्स ने नागालैंड में 357 शहीदों के सम्मान में युद्ध स्मारक का निर्माण किया। इन 357 शहीदों ने उत्तर पूर्वी राज्यों में उग्रवाद के विरुद्ध कार्य किया। यह राज्य में बनाया गया इस प्रकार का पहल स्मारक है। इस प्रकार के स्मारक का निर्माण असम मोकोकचुंग में भी किया गया है। इस युद्ध स्मारक का निर्माण गोलाकार में किया गया है।असम राइफल्स भारत का सबसे पुराना अर्धसैनिक बल है, इसका गठन वर्ष 1835 में किया गया था।

प्रश्न 28   ब्यूरो आॅफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं का देश की कुल पुलिस ताकत का केवल .......... प्रतिशत शामिल है -
 (अ) 18.45 प्रतिशत
 (ब) 11.88 प्रतिशत
 (स) 8.98 प्रतिशत
 (द) 6.56 प्रतिशत

उत्तर : 8.98 प्रतिशत

प्रश्न 29   हाल ही में नेशनल बिलियडर््स चैंपियनशिप को जीतकर अपना 33वां राष्ट्रीय खिताब किसने जीता है -
 (अ) सौरव कोठारी
 (ब) पंकज आडवाणी
 (स) आदित्य मेहता
 (द) गीत सेठी

उत्तर : पंकज आडवाणी
व्याख्या :
पंकज आडवाणी ने एक बार फिर सीनियर राष्ट्रीय बिलयर्ड्स चैंपियनशिप जीत ली है। पुणे में खेले गए फाइनल में पंकज ने सौरव कोठारी को पांच-दो से मात दी। इस प्रकार पंकज आडवाणी ने अपना 33वां राष्ट्रीय खिताब जीता। सीनियर कैटेगिरी में यह आडवाणी का दसवां खिताब है।

प्रश्न 30   सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित कर किस देश ने गिनीज विश्व रिकाॅर्ड बनाया है -
 (अ) नेपाल
 (ब) रूस
 (स) फ्रांस
 (द) स्पेन

उत्तर : नेपाल
व्याख्या :
नेपाल ने पृथ्वी पर अब तक के सबसे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र पर फैशन शो का आयोजन कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। माउंट एवरेस्ट फैशन रनवे का आयोजन एवरेस्ट बेस कैंप के पास काला पत्थर पर तक़रीबन 5340 मीटर (17515 फीट) की ऊंचाई पर किया गया। इस फैशन शो में इतिहास रचने के लिए 10 अलग-अलग देशों की 18 सुपरमॉडल्स ने रैंप वॉक किया। यह शो नेपाल सरकार के विजिट नेपाल 2020 कार्यक्रम का हिस्सा था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टाइटल ने इसे अपने रिकार्डो की सूची में डाला और भारत के डॉ. पंकज गुप्ता और नेपाल की सुश्री रमीला नेमकुल और श्री रिकेन महारजन सहित आयोजकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस फैशन शो का मुख्य उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाना और दुनिया को यह संदेश देना था कि नेपाल अब सभी गतिविधियों के लिए गंतव्य है।

page no.(3/62)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.