Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

February 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   हाल ही में खोजी गयी ‘सी. ग्रेटथनबर्गे’ (C. gretathunbergae) किसकी प्रजाति है -
 (अ) साँप
 (ब) मकड़ी
 (स) कछुआ
 (द) घोंघा

उत्तर : घोंघा
व्याख्या :
नीदरलैंड्स के वैज्ञानिकों ने ब्रूनेई को खोजी गयी एक घोंघे की प्रजाति का नाम स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के नाम पर रखा है। क्रेसपीडोट्रोपिस ग्रेटाथनबर्गे (Craspedotropis gretathunbergae) भूमि घोंघा की एक नई खोजी गई प्रजाति है। यह घोंघा सूखे, वन क्षरण और तापमान वृद्धि पर संवेदनशील होने के लिए जाना जाता है। यह घोंघे के एक समूह के अंतर्गत आता है, जिसे काइनोगैस्ट्रोपोड्स कहा जाता है।

प्रश्न 32   रीक मचार किस देश पहले उपराष्ट्रपति बने हैं -
 (अ) दक्षिण सूडान
 (ब) युगांडा
 (स) पेरू
 (द) घाना

उत्तर : दक्षिण सूडान
व्याख्या :
दक्षिण सूडान में बागी नेता रीक मचार को पहले उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई है। उन्होंने सरकार में शामिल होने का फैसला सरकार द्वारा गृहयुद्ध में हताहत हुए नागरिकों के लिए किए जा रहे हाल के शांति प्रयासों के चलते किया है। बागी नेता 36 महीनों तक सत्ता में रहने वाली गठबंधन सरकार में पहले उपराष्ट्रपति के रूप में शमिल हुए है। वहीँ राष्ट्रपति साल्व कईर ने युद्ध की आधिकारिक समाप्ति की सराहना की।

प्रश्न 33   अमेरिका-भारत व्यवसाय परिषद ने किसे वैश्विक निदेशक मंडल का चेयरमैन नियुक्त किया है -
 (अ) आदित्य पुरी
 (ब) दीपक पारेख
 (स) बिमल थडानी
 (द) विजय आडवानी

उत्तर : विजय आडवानी
व्याख्या :
अमेरिका-भारत व्यवसाय परिषद (यूएसआईबीसी) ने विजय आडवाणी को वैश्विक निदेशक मंडल का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। आडवाणी ने यह पद ऐसे समय में संभाला है जब भारत और अमेरिका का द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ रहा है। यह 2019 में बढ़कर 160 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

प्रश्न 34   महातिर मोहम्मद ने किस देश प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है -
 (अ) इराक
 (ब) मलेशिया
 (स) इंडोनेशिया
 (द) तुर्की

उत्तर : मलेशिया
व्याख्या :
मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस्तीफा दे दिया। महातिर ने वहां के राजा सुल्तान अब्दुल्लाह सुल्तान शाह को इस्तीफा सौंपा दिया है। इसके साथ ही मलेशिया में अब नई सरकार के गठन की संभावनाएं तेज हो गईं हैं। महातिर की पार्टी (युनाइटेड इंडेजेनियस पार्टी ऑफ मलेशिया या पीपीबीएम) गठबंधन से अलग हो गई है। महातिर ने उप प्रधानमंत्री वान अजीजा वान इस्माइल (67) को देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नामित किया है।

प्रश्न 35   34वें कान्स ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है -
 (अ) शिवा महादेवन
 (ब) डी गुकेश
 (स) पृथ्वी गुप्ता
 (द) स्वयंवर मिश्रा

उत्तर : डी गुकेश
व्याख्या :
भारत के ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने फ्रांस में 34 वीं कान ओपन शतरंज प्रतियोगिता में जीत दर्ज की है। उन्होंने 50 चालों में फ्रांस के हरुटुन बारगेसेयन को हराकर यह शतरंज टूर्नामेंट अपने नाम किया। वहीँ भारत के शिवा महादेवन छह अंकों के साथ 10 वें स्थान पर रहे। इसके अलावा तमिलनाडु के डी गुकेश वर्ष 2019 में डेनमार्क में हिलेरोड 110 वीं वर्षगांठ ओपन स्पर्धा टूर्नामेंट को जीतकर दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर भी बने थे।

प्रश्न 36   भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय केला सम्मेलन’ का आयोजन किस शहर में किया -
 (अ) तिरुचिरापल्ली
 (ब) कोलकाता
 (स) भोपाल
 (द) तिरुवनंतपुरम

उत्तर : तिरुचिरापल्ली
व्याख्या :
हाल ही में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के अधीन राष्ट्रीय केला अनुसन्धान केंद्र (NRCB) ने ‘अंतर्राष्ट्रीय केला सम्मेलन’ का आयोजन 22-25 फरवरी के दौरान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किया। कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के अधीन राष्ट्रीय केला अनुसन्धान केंद्र (NRCB) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित है।

प्रश्न 37   सुनील गुरबक्सानी किस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे -
 (अ) फेडरल बैंक
 (ब) साउथ इंडियन बैंक
 (स) धनलक्ष्मी बैंक
 (द) इंडसइंड बैंक

उत्तर : धनलक्ष्मी बैंक
व्याख्या :
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 3 साल की अवधि के लिए सुनील गुरबक्षानी को धनलक्ष्मी बैंक के एमडी (प्रबंध निदेशक) और सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में नियुक्त किया।

प्रश्न 38   ‘कृषि महा-कुभ’ कृषि महोत्सव किस राज्य में आयोजित किया गया -
 (अ) छत्तीसगढ़
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) बिहार

उत्तर : छत्तीसगढ़

प्रश्न 39   ‘इंडिया बाई द नील’ महोत्सव किस देश में आयोजित किया जाएगा -
 (अ) मिस्त्र
 (ब) ब्राजिल
 (स) श्रीलंका
 (द) इराक

उत्तर : मिस्त्र

प्रश्न 40   प्राग शतरंज महोत्सव का खिताब किसने जीता है -
 (अ) अलीरेजा फिरोजा
 (ब) विदित गुजराती
 (स) सैम शंकलैंड
 (द) डेविड एंटोन

उत्तर : अलीरेजा फिरोजा
व्याख्या :
भारतीय ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती प्राग शतरंज महोत्सव के प्लेआफ मुकाबले में हार गये और इस तरह से उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

page no.(4/62)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.