Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सीमा

प्रश्न 11   निम्नलिखित में से राजस्थान के किन जिलों की सीमा रेखा गुजरात से मिलती है -
1. सिरोही 2. डूंगरपुर
3. प्रतापगढ़ 4. बांसवाड़ा
नीचे दिए हुए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए -

 (अ) 1, 2, 3 तथा 4
 (ब) 1, 2 तथा 3
 (स) 1, 2 तथा 4
 (द) 1 तथा 4

उत्तर : 1, 2 तथा 4
व्याख्या :
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।

प्रश्न 12   मध्य प्रदेश का वह जिला, जो तीन ओर से राजस्थान से घिरा है -
 (अ) नीमच
 (ब) रतलाम
 (स) श्योपुर
 (द) मन्दसौर

उत्तर : नीमच
व्याख्या :
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है। मध्यप्रदेश के साथ सर्वाधिक सीमा झालावाड़ व न्यूनतम भीलवाड़ा की लगती है। तथा सीमा के नजदीक मुख्यालय धौलपुर व दुर जिला मुख्यालय भीलवाड़ा है। नीमच जिला तीन ओर से राजस्थान से घिरा है।

प्रश्न 13   राजस्थान की अन्तर्राज्यीय सीमा रेखा की लम्बाई कितनी है -
 (अ) 5920 किमी.
 (ब) 1070 किमी.
 (स) 4850 किमी.
 (द) 4920 किमी.

उत्तर : 4850 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।

प्रश्न 14   गुजरात के साथ राज्य के कितने जिलों की सीमा लगती है -
 (अ) 4
 (ब) 6
 (स) 8
 (द) 5

उत्तर : 6
व्याख्या :
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है।

प्रश्न 15   निम्न में से समीपवर्ती जिलों का समूह है -
 (अ) नागौर, डीडवाना कुचामन, अजमेर, ब्‍यावर
 (ब) अजमेर, सवाई माधोपुर, भीलवाड़ा, शाहपुरा
 (स) बूंदी, अलवर, दौसा, डीग
 (द) झुंझुनू, अलवर, दौसा, डीग

उत्तर : नागौर, डीडवाना कुचामन, अजमेर, ब्‍यावर
व्याख्या :
नागौर, डीडवाना कुचामन, अजमेर, ब्‍यावर की सीमा एक दूसरे का छुती है।

प्रश्न 16   निम्न में से कौनसा पाकिस्तानी शहर राजस्थान की अन्र्राष्ट्रीय सीमा से सर्वाधिक निकट स्थित है -
 (अ) लाहौर
 (ब) इस्लामाबाद
 (स) कराची
 (द) जैकोवाबाद

उत्तर : जैकोवाबाद
व्याख्या :
उपरोक्‍त में से जैकोवाबाद शहर राजस्थान की अन्र्राष्ट्रीय सीमा से सर्वाधिक निकट स्थित है।

प्रश्न 17   राजस्थान का कौन सा जिला गुजराज और मध्य प्रदेश से संयुक्त सीमा रखता है -
 (अ) सिरोही
 (ब) बांसवाड़ा
 (स) डूंगरपुर
 (द) प्रतापगढ़

उत्तर : बांसवाड़ा
व्याख्या :
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है। राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है। इस प्रकार बांसवाड़ा गुजराज और मध्य प्रदेश से संयुक्त सीमा रखता है।

प्रश्न 18   राजस्थान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की लम्बाई है -
 (अ) 1250 कि.मी.
 (ब) 980 कि.मी.
 (स) 1070 कि.मी.
 (द) 1148 कि.मी.

उत्तर : 1070 कि.मी.
व्याख्या :
राजस्थान की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 5920 किमी. है। इसमें से 1070 किमी. अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है जो पाकिस्तान के साथ लगती है। और 4850 किमी. अन्तर्राज्यीय है जो भारत के पांच राज्यों - पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात के साथ लगती है।

प्रश्न 19   उत्तर प्रदेश का कौनसा जिला राजस्थान की सीमा पर स्थित है -
 (अ) इटावा
 (ब) मथुरा
 (स) मैनपुरी
 (द) फरीदाबाद

उत्तर : मथुरा
व्याख्या :
राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है।

प्रश्न 20   जैसलमेर जिले की पाकिस्तान से लगने वाली लम्बाई है -
 (अ) 168 किमी.
 (ब) 264 किमी.
 (स) 464 किमी.
 (द) 368 किमी.

उत्तर : 464 किमी.
व्याख्या :
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा है जो 464 किलोमीटर है।

page no.(2/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.