Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की सीमा

प्रश्न 21   निम्न में से राजस्थान के किस जिले की सीमा गुजरात से स्पर्श नहीं करती है -
 (अ) बाड़मेर
 (ब) सांचौर
 (स) डूंगरपुर
 (द) प्रतापगढ़

उत्तर : प्रतापगढ़
व्याख्या :
राजस्थान के 6 जिलों (बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, सांचौर, बाड़मेर)की सीमा गुजरात के 6 जिलों (कच्छ, बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, माहीसागर, दाहोद) से लगती है। प्रतापगढ़ की सीमा मध्‍य प्रदेश के साथ लगती है।

प्रश्न 22   पाकिस्तान के कितने जिले राजस्थान से सीमा बनाते हैं -
 (अ) 3
 (ब) 9
 (स) 2
 (द) 5

उत्तर : 9
व्याख्या :
रेडक्लिफ रेखा पर पाकिस्तान के 9 जिले पंजाब प्रान्त का बहावलपुर, बहावलनगर व रहीमयार खान तथा सिंध प्रान्त के घोटकी, सुक्कुर, खेरपुर, संघर, उमरकोट व थारपाकर राजस्थान से सीमा बनाते हैं।

प्रश्न 23   मध्य प्रदेश के साथ राज्य के कुल कितने जिलों की सीमा लगती है -
 (अ) 10
 (ब) 12
 (स) 8
 (द) 9

उत्तर : 10
व्याख्या :
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।

प्रश्न 24   निम्न में से किस जिले की सीमा मध्य प्रदेश से लगती है -
 (अ) बूंदी
 (ब) डूंगरपुर
 (स) भीलवाड़ा
 (द) टोंक

उत्तर : भीलवाड़ा
व्याख्या :
बूंदी और टोंक अन्तर्वर्ती जिले हैं इनकी सीमा किसी भी देश या राज्‍य से नहीं लगती। वहीं डूंगरपुर की सीमा गुजरात से लगती है। राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।

प्रश्न 25   राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के बीच प्राकृतिक सीमा बनाने वाली नदी है -
 (अ) माही
 (ब) बनास
 (स) पार्वती
 (द) चम्बल

उत्तर : चम्बल
व्याख्या :
चंबल नदी मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर जिले में महू से 67.5 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मांडव के पास विंध्यन रेंज के उत्तरी ढलान पर सिंगार चौरी चोटी से निकलती है। चंबल नदी की लंबाई 965 किमी है। यह मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों के बीच 216 किमी तक बहती है।

प्रश्न 26   निम्न में से कौनसा जिला अन्तर्राज्यीय सीमा पर नहीं है -
 (अ) करौली
 (ब) जयपुर
 (स) दौसा
 (द) धौलपुर

उत्तर : दौसा
व्याख्या :
दौसा अन्तर्वर्ती जिला हैं इसकी सीमा किसी भी देश या राज्‍य से नहीं लगती।

प्रश्न 27   निम्न में से कौनसा जिला राजस्थान-मध्य प्रदेश की सीमा पर नहीं है -
 (अ) बांसवाड़ा
 (ब) प्रतापगढ़
 (स) उदयपुर
 (द) झालावाड़

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
उदयपुर की सीमा गुजरात के साथ लगती है। राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश के 10 जिलों(झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, निमच, अगरमालवा, राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्यौपुर, मुरैना) की सीमा से लगती है।

प्रश्न 28   संलग्न राज्यों का वह जिला जो प्रत्यक्षतः राजस्थान को नहीं छूता है -
 (अ) भटिण्डा
 (ब) भिवानी
 (स) झाबुआ
 (द) बनासकांठा

उत्तर : भटिण्डा
व्याख्या :
पंजाब के दो जिले फाजिल्का व मुक्तसर की सीमा राजस्थान से लगती है।

प्रश्न 29   राजस्थान का वह जिला जिसकी भौगोलिक एवं सामाजिक वातावरण/पर्यावरण तथा राजनैतिक सीमा उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश से मिलती है, वह है -
 (अ) करौली
 (ब) धौलपुर
 (स) भरतपुर
 (द) सवाई माधोपुर

उत्तर : धौलपुर
व्याख्या :
राजस्थान के 10 जिलों (धौलपुर, करौली, सवाई-माधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा) की सीमा मध्यप्रदेश से लगती है। राजस्थान के 3 जिलों (डीग, भरतपुर व धौलपुर) की सीमा उत्तरप्रदेश के दो जिलों(मथुरा व आगरा) से जगती है। धौलपुर की सीमा उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश से मिलती है।

प्रश्न 30   सर्वाधिक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखा बनाने वाला जिला है -
 (अ) बीकानेर
 (ब) बाड़मेर
 (स) जैसलमेर
 (द) श्रीगंगानगर

उत्तर : जैसलमेर
व्याख्या :
राजस्थान के जैसलमेर में पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा है जो 464 किलोमीटर है।

page no.(3/11)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.