राजस्थान के प्रतीक चिन्ह
प्रश्न 1 राजस्थान का राज्य खेल है-
(अ) कुश्ती
(ब) हाॅकी
(स) बाॅस्केट बाॅल
(द) तैराकी
व्याख्या :
बास्केटबाॅंल को राज्य खेल का दर्जा 1948 में दिया गया।
इस खेल में 5 सक्रिय खिलाड़ी वाली दो टीमें होती हैं।
इस खेल को नियंत्रित करने वाली संस्था “अन्तर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल संघ “(International Basketball Federation, FIBA) है।
प्रश्न 2 राजस्थान का ‘कल्पवृक्ष’ .............. है -
(अ) ढाक ट्री
(ब) साल ट्री
(स) खेजड़ी
(द) पलास
व्याख्या :
खेजड़ी “रेगिस्तान का गौरव” अथवा “थार का कल्पवृक्ष” जिसका वैज्ञानिक नाम “प्रोसेसिप-सिनेरेरिया” है। इसको 1983 में राज्य वृक्ष घोषित किया गया।
प्रश्न 3 ग्रेड इण्डियन बस्टर्ड किसे कहते हैं -
(अ) कुरजां
(ब) साइबेरियन सारस
(स) गोडावण
(द) चिंकारा
व्याख्या :
1981 में गोडावण को राज्य पक्षी के तौर पर घोषित किया गया। इसे ग्रेट इंडियन बस्टर्ड भी कहा जाता है। यह शर्मिला पक्षी है और इसे पाल-मोरडी व सौन-चिडिया भी कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम “एरडेओटिस नाइज्रीसेप्स” है।
प्रश्न 4 राजस्थानी ऊंट का वैज्ञानिक नाम है -
(अ) केमेलस ड्रोमेडेरियस
(ब) केमेलस बेक्टिरियस
(स) केमेलस डेजर्टिस
(द) केमेलस यूरोपा
व्याख्या :
ऊंट का वैज्ञानिक नाम केमेलस ड्रोमेडेरियस (कैमलस डोमेडेरियस) है। राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।
प्रश्न 5 राज्य पुष्प ‘रोहिडा का फुल’ का वैज्ञानिक नाम है -
(अ) होमा-सेपियन
(ब) प्रोसेसिप-सिनेरेरिया
(स) टिको मेला अंडुलेटा
(द) गजैला-गजैला
व्याख्या :
रोहिडा के फुल को 21 अक्टूबर 1983 को राज्य पुष्प घोषित किया गया। इसे “मरूशोभा” या “रेगिस्थान का सागवान” भी कहते है। इसका वैज्ञानिक नाम- “टिको-मेला अंडुलेटा” है।
प्रश्न 6 राजसमंद का शुभंकर है -
(अ) कुरंजा
(ब) भेडिया
(स) कब्र बिज्जू
(द) सारस
व्याख्या :
राजसमंद का शुभंकर भेडिया है।
प्रश्न 7 निम्न में से राजस्थान के कौन-से जिले का प्रतीक ‘मोर’ है-
(अ) दौसा
(ब) भीलवाड़ा
(स) अजमेर
(द) हनुमानगढ़
व्याख्या :
भीलवाड़ा जिले का प्रतीक ‘मोर’ है।
प्रश्न 8 निम्न में से सुमेलित नहीं है -
शुभंकर - जिला
(अ) मोर - भीलवाड़ा
(ब) चीतल - जयपुर
(स) सांभर - धौलपुर
(द) मगर - बांरा
व्याख्या :
सांभर, अलवर जिले का शुभंकर है। वहीं धौलपुर का शुभंकर पंछीरा(इंडियन स्क्रीमर) है।
प्रश्न 9 ऊंट को राजस्थान का राज्यपशु घोषित किया गया -
(अ) 1994
(ब) 1999
(स) 2001
(द) 2014
व्याख्या :
राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई।
प्रश्न 10 राज्य पशु चिंकारा का वैज्ञानिक नाम है -
(अ) गजेला बेनेट्टी
(ब) टिको-मेला
(स) होमो-सेपियन्स
(द) प्रोसेसिप-सिनेरेरिया
व्याख्या :
चिंकारा- चिंकारा को 1981 में राज्य पशु घोषित किया गया।यह “एन्टीलोप” प्रजाती का एक मुख्य जीव है। इसका वैज्ञानिक नाम गजेला बेनेट्टी है। चिंकारे को छोटा हरिण के उपनाम से भी जाना जाता है। चिकारों के लिए नाहरगढ़ अभ्यारण्य जयपुर प्रसिद्ध है। राजस्थान का राज्य पशु ‘चिंकारा’ सर्वाधिक ‘मरू भाग’ में पाया जाता है।
page no.(1/6)