Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

March 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   किस भारतीय सुरक्षा बल ने देश में COVID-19 के प्रसार का मुकाबला करने के लिए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ नामक पहल लांच की है -
 (अ) भारतीय सेना
 (ब) नौसेना
 (स) बीएसएफ
 (द) वायु सेना

उत्तर : भारतीय सेना
व्याख्या :
सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने हाल ही में COVID-19 के प्रसार का मुकाबला करने के लिए ‘ऑपरेशन नमस्ते’ लांच किया है। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने देश भर में अब तक आठ संगरोध (क्वारंटाइन) सुविधाएं स्थापित की हैं। सेना के जवानों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी स्थापित की हैं।

प्रश्न 22   हाल ही में ए. रामचंद्रन का निधन हुआ, वे किस पेशे से जुड़े हुए थे -
 (अ) वैज्ञानिक
 (ब) खिलाड़ी
 (स) संगीतकार
 (द) पत्रकार

उत्तर : वैज्ञानिक
व्याख्या :
मत्स्य और महासागर अध्ययन के क्षेत्र में प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. ए. रामचंद्रन का केरल में निधन हुआ। वह केरल मत्स्य व महासागर अध्ययन विश्वविद्यालय (KUFOS) के कुलपति के रूप में सेवारत थे। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मत्स्य संगठनों में विशेषज्ञ सदस्य के रूप में भी कार्य किया है।

प्रश्न 23   बेनी प्रसाद वर्मा, जिनका हाल ही में निधन हुआ, किस राजनीतिक दल के संस्थापक सदस्य थे -
 (अ) बहुजन समाज पार्टी
 (ब) राष्ट्रीय लोक दल
 (स) राष्ट्रीय जनता दल
 (द) समाजवादी पार्टी

उत्तर : समाजवादी पार्टी
व्याख्या :
समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक बेनी प्रसाद वर्मा का हाल ही में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने 1996 से 1998 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा की कैबिनेट में केंद्रीय दूरसंचार मंत्री के रूप में कार्य किया। वह केंद्रीय इस्पात मंत्री भी रहे।

प्रश्न 24   किस आईआईटी ने कोविड-19 परीक्षण किट Probe-Free Detection Assay विकसित की है -
 (अ) आईआईटी गुवाहाटी
 (ब) आईआईटी दिल्ली
 (स) आईआईटी बाॅम्बे
 (द) आईआईटी मद्रास

उत्तर : आईआईटी दिल्ली
व्याख्या :
आईआईटी दिल्ली ने कोविड-19 वायरस का पता लगाने वाली किट तैयार कर ली है। जल्द ही इसका क्लीनिकल परीक्षण किया जा सकता है। नई टेस्ट किट से कोरोना वायरस से होने वाले संक्रमण का पता जल्दी लगाया जा सकेगा और खर्च भी कम आएगा।

प्रश्न 25   कौन सा राज्य 148 करोड़ रूपये का एक इलेक्ट्रिक वाहन पार्क और 500 करोड़ रूपये का डेटा सेंटर पार्क स्थापित करेगा -
 (अ) तमिलनाडु
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) मध्य प्रदेश
 (द) राजस्थान

उत्तर : तमिलनाडु
व्याख्या :
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहन पार्क की 148 करोड़ की परियोजना और डेटा सेंटर पार्क के लिए 500 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव रखा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य तमिलनाडु में नए निवेश को आकर्षित करना है। इलेक्ट्रिक वाहन पार्क चेन्नई के पास मनालुर सिपकोट इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थापित किया जाएगा, जबकि श्रीपेरंबुदूर के पास 150 एकड़ क्षेत्र में डेटा सेंटर पार्क में स्थापित किया जाएगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि नवीन और ज्ञान आधारित फर्मों को आकर्षित करने के लिए 350 करोड़ की लागत से चेन्नई के पास सभी सुविधाओं के साथ एक स्टार्ट-अप और नवाचार शहर स्थापित किया जाएगा।

प्रश्न 26   हाल ही में खिलाड़ी नवीन चिकारा सुर्खियों में रहे है, इनका संबंध किस खेल से है -
 (अ) हॉकी
 (ब) बॉक्सिंग
 (स) शतरंज
 (द) शॉटपुट

उत्तर : शॉटपुट
व्याख्या :
भारतीय शॉट पुटर नवीन चिकारा को वैश्विक एथलेटिक्स बॉडीज (IAAF) एथलेटिक्स इंटिग्रिटी यूनिट द्वारा 2018 में एक आउट-ऑफ-कॉम्पिटीशन डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

प्रश्न 27   किस राज्य ने बीबीएमपी बिल 2020 पास किया है जो नगरपालिका प्रशासन के विभिन्न स्तरों में जनता की भागीदारी को सक्षम बनाता है -
 (अ) कर्नाटक
 (ब) असम
 (स) हिमाचल प्रदेश
 (द) उत्तर प्रदेश

उत्तर : कर्नाटक

प्रश्न 28   650 tflops की गणना शक्ति की एक सुपरकंप्यूटिंग सुविधा की स्थापना किस आईआईटी संस्थान में की जाएगी -
 (अ) आईआईटी गुवाहाटी
 (ब) आईआईटी दिल्ली
 (स) आईआईटी बाॅम्बे
 (द) आईआईटी मद्रास

उत्तर : आईआईटी गुवाहाटी
व्याख्या :
राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (MSM-TAC) की तकनीकी सलाहकार समिति ने IIT गुवाहाटी में 650 TFLOPS की एक सुपरकंप्यूटिंग सुविधा की स्थापना को मंजूरी दे दी है। सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम की स्थापना राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत शुरू की गई है। यह कार्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग तथा केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा समन्वित है।

प्रश्न 29   यूएस सेंटर्स फाॅर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने किस कंपनी के साथ मिलकर ‘क्लारा’ नामक बाॅट की शुरू आत की है -
 (अ) गूगल
 (ब) माइक्रोसाॅफ्ट
 (स) इंटेल
 (द) आईबीएम

उत्तर : माइक्रोसाॅफ्ट
व्याख्या :
अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (Centers for Disease Control and Prevention) ने COVID-19 के संभावित लक्षणों की जाँच करने में लोगों की मदद करने के लिए 'Clara' नाम का एक नया एआई बॉट शुरू किया है। CDC ने Clara को बनाने के लिए CDC Foundation और Microsoft Azure’s Healthcare Bot सेवा के साथ साझेदारी की है, वर्तमान में coronavirus self-checker बॉट केवल US में CDC की वेबसाइट पर उपलब्ध है। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार, यह बॉट संक्रमण के बारे में चिंतित लोगों के लिए लक्षणों और जोखिम कारकों का शीघ्रता से पता लगाने, जानकारी प्रदान करने और अगले कदम का सुझाव देने में सक्षम है जिसमे चिकित्सक से संपर्क करना या, जिन्हें इन-पर्सन चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता नहीं है, उनके लिए घर पर बीमारी के इलाज सुरक्षित प्रबंधन करना शामिल है। बॉट का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि उन्हें परीक्षण की आवश्यकता है या नहीं, ताकि जिससे इस प्रकार के संसाधनों को मुक्त रखा जा सके है।

प्रश्न 30   ‘Missing In Action: The Prisoners Who Never Came Back’ पुस्तक के लेखक कौन हैं -
 (अ) चंदर सुता डोगरा
 (ब) विजय शेखकर
 (स) गोविंद सखाराम सरदेसाई
 (द) हरिचरण बंदोपाध्याय

उत्तर : चंदर सुता डोगरा
व्याख्या :
वरिष्ठ पत्रकार चंदर सुता डोगरा ने “Missing in Action: The Prisoners Who Never Came Back” नामक एक पुस्तक लॉन्च की है। इसे हार्परकोलिन द्वारा प्रकाशित किया गया है। ये वर्तमान में आउटलुक में एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यत हैं, और जो द हिंदू और इंडियन एक्सप्रेस जैसे बड़े मीडिया में काम कर चुकी है। यह पुस्तक 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्धों के मिशन के दौरान लापता भारतीय सैनिकों से संबोधित होती है और जिसमे यह भी पता लगाने का प्रयास किया जाता है कि उनके साथ क्या हुआ, जिसके बाद इस बात पर बहस शुरू होने के आसार है कि सैनिकों को अक्सर सरकारों द्वारा मोहरे के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

page no.(3/60)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.