Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   सबसे ज्यादा सैन्य खर्च करने वाले देशों की सूची में भारत कितने स्थान पर पहुंच गया है -
 (अ) पहले
 (ब) दूसरे
 (स) तीसरे
 (द) पांचवें

उत्तर : तीसरे
व्याख्या :
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की हालिया वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 2019 में 732 अरब डॉलर के साथ दुनिया में सबसे अधिक सैन्य खर्च करने वाला है। यह पहली बार हुआ है जब दो एशियाई देशों चीन और भारत ने शीर्ष-तीन पदों पर कब्जा किया है। 2019 में चीन का सैन्य खर्च 261 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 5.1% की वृद्धि हुई है। भारत का सैन्य खर्च 6.8% बढ़कर 71.1 बिलियन तक पहुंच गया है। विश्व के तीन शीर्ष सैन्य खर्चों के बाद रूस और सऊदी अरब क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष तीन सैन्य खर्च करने वाले देशों की हिस्सेदारी विश्व सैन्य खर्च में 62% है।

प्रश्न 32   हाल किस राज्य सरकार ने घोषणा किया कि कोविड-19 से मौत होने पर पत्रकार के परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देगी -
 (अ) बिहार
 (ब) झारखंड
 (स) ओडिशा
 (द) पंजाब

उत्तर : ओडिशा
व्याख्या :
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच काम कर रहे किसी पत्रकार की इससे संक्रमित होकर जान जाती है तो राज्य सरकार उसके परिवार को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुश्किल समय में पत्रकार महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं। ओडिशा के मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि कोरोना वायरस ने दुनिया भर में एक बड़ा स्वास्थ्य मसला खड़ा किया है।

प्रश्न 33   भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने म्‍यूचुअल फंड के लिए कितने करोड़ रूपये की विशेष नकदी सुविधा की घोषणा की है -
 (अ) 40,000 करोड़ रूपये
 (ब) 30,000 करोड़ रूपये
 (स) 20,000 करोड़ रूपये
 (द) 50,000 करोड़ रूपये

उत्तर : 50,000 करोड़ रूपये
व्याख्या :
रिजर्व बैंक ने म्‍यूचुअल फंड के प्रवाह पर जटिलता आसान करने के उद्देश्‍य से 50 हजार करोड़ रूपये के म्‍यूचुअल फंड के लिए विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की है। कोविड-19 के कारण पूंजी बाजार में आई सुस्‍ती से म्‍यूचुअल फंड के प्रवाह में कमी आई है जिससे कुछ ऋण म्‍यूचुअल फंड बंद हो गये है और उन पर दबाव बढ़ गया है। हांलाकि, ये जटिलता उच्‍च जोखिम वाले कर्ज से संबंधित म्‍यूचुअल फंड के क्षेत्र में है और ज्‍यादातर उद्योगों में प्रवाह बना हुआ है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि म्‍यूचुअल फंड के लिए विशेष तरलता सुविधा-एसएलएफ के अंतर्गत रिजर्व बैंक निश्चित रेपो दर पर 19 दिनों का रेपो ऑपरेशन चलाएगा। यह योजना 27 अप्रैल से 11 मई तक अथवा आबंटित धन का उपयोग होने तक, जो भी पहले हो, उपलब्‍ध रहेगी। रिजर्व बैंक बाजार की स्थिति के आधार पर समय सीमा और धनराशि की समीक्षा करेगा।

प्रश्न 34   पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुशासनात्मक समिति ने भ्रष्टाचार के आरोप में बल्लेबाज़ उमर अकमल के क्रिकेट के सभी प्रारूपों में खेलने पर कितने साल का प्रतिबंध लगा दिया है -
 (अ) 6 साल
 (ब) 5 साल
 (स) 4 साल
 (द) 3 साल

उत्तर : 3 साल
व्याख्या :
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल पर तीन साल तक क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह प्रतिबंध पाकिस्तान भ्रष्टाचार संहिता के दो नियमों का उल्लंघनों करने के कारण लगाया है, इससे पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज 2020 PSL में उनसे भ्रष्टचार के लिए किए गए संपर्क का विवरण देने में विफल रहे थे। पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल पर भ्रष्टाचार-निरोधी संहिता के अनुच्छेद 2.4.4 के तहत बैन लगाया गया है, जिसके तहत पीसीबी सतर्कता और सुरक्षा विभाग (बिना किसी देरी के) को किसी भी भ्रष्टाचारी के लिए संपर्क करने या प्रस्ताव देना के बारे में तुरंत पूर्ण जानकारी देना शामिल है।

प्रश्न 35   असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोरोना वायरस महामारी को कवर कर रहे पत्रकारों को कितने लाख रुपये का जीवन बीमा कराने का घोषणा किया है -
 (अ) 50 लाख रुपये
 (ब) 40 लाख रुपये
 (स) 30 लाख रुपये
 (द) 20 लाख रुपये

उत्तर : 50 लाख रुपये
व्याख्या :
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोरोना वायरस महामारी को कवर कर रहे पत्रकारों को 50 लाख रुपये का जीवन बीमा कराने का घोषणा किया है. उन्होंने कहा कि सभी दिक्कतों के बावजूद अपनी ज़िंदगी को दांव पर लगाकर कोरोना वायरस महामारी को कवर कर रहे पत्रकार असली हीरो हैं.

प्रश्न 36   कोविड-19 के कारण आए संकट से निपटने के लिए ओडिशा द्वारा शुरू किए गए ‘covid19.odisha.gov.in’ पोर्टल का उद्देश्य क्या है -
 (अ) प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण
 (ब) कोविड-19 महामारी की जानकारी देना
 (स) ओडिशा की संस्कृति को प्रदर्शित करना
 (द) ओडिशा के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देना

उत्तर : प्रवासी श्रमिकों का पंजीकरण
व्याख्या :
ओडिशा ने कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए प्रवासी श्रमिकों के पंजीकरण के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया है, क्योंकि पांच लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को लॉक-डाउन उठाने के बाद राज्य में लौटने की उम्मीद है। पंजीकरण के लिए फॉर्म पोर्टल covid19.odisha.gov.in पर उपलब्ध हैं।

प्रश्न 37   किस अंतराष्ट्रीय संगठन ने भारत में छात्रों और शिक्षकों के साथ आॅनलाइन संवादों की ‘लाॅकडाउन लरनर्स’ श्रृंखला शुरू की है -
 (अ) UNODC
 (ब) UNESCO
 (स) WHO
 (द) UNICEF

उत्तर : UNODC
व्याख्या :
संयुक्‍त राष्‍ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (United Nations Office on Drugs and Crimes) ने अपनी प्रमुख पहल Education for Justice के अंतर्गत भारत में 'लॉकडाउन लर्नर्स सीरीज़' का शुभारंभ किया है। लॉकडाउन लर्नर्स सीरिज, भारत में शिक्षकों और छात्रों के साथ ऑनलाइन संवादों करने के लिए शुरू की है। लॉकडाउन लर्नर्स सीरीज़, COVID -19 के कारण सतत विकास लक्ष्य, शांति, न्याय और सशक्त संस्थाएं पर पड़ने वाले प्रभाव पर जोर देने के लिए आरंभ की गई है। लॉकडाउन लर्नर्स सीरीज़ छात्रों को एक ऐसा मंच प्रदान करेगी, जहां वे गतिविधियों के माध्यम से मेंटरशिप और जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, और साथ ही अपनी प्रतिभा और कौशल का उपयोग करके जागरूकता फैलाने और इन समस्याओं को दूर करने के लिए अपने विचारों और समाधानों को आगे बढ़ाने का कार्य कर सकेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कमजोर वर्ग की समस्याओं के साथ-साथ उभरते मुद्दों जैसे लिंग आधारित हिंसा, फेक न्यूज, साइबर अपराध, भेदभाव, भ्रष्टाचार आदि के बारे में छात्रों को जागरूक करना है।

प्रश्न 38   किस राज्य सरकार ने खांसी, जुकाम और बुखार के लिए ओवर-द-काउंटर (ओटीसी) दवाएं खरीदने वाले लोगों पर नज़र रखने के लिए मोबाइल ऐप ‘कोविड फार्मा’ लॉन्च की -
 (अ) आंध्र प्रदेश
 (ब) केरल
 (स) हिमाचल प्रदेश
 (द) असम

उत्तर : आंध्र प्रदेश
व्याख्या :
आंध्र प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में ‘कोविड फार्मा’ नाम से मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से राज्य में दवा के दुकानों से खांसी, सर्दी-जुकाम और बुखार की दवा खरीदने वालों पर नजर रखी जाएगी। इस ऐप के जरिए दुकानदार दवा खरीदने वाले से फोन नंबर आदि सहित अन्य जानकारी लेगा और सरकार को इसकी सूचना देगा। आंध्र प्रदेश सरकार के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में इससे उन लोगों का पता लगाने में आसानी होगी जिनमें कोविड-19 के लक्षण हैं।

प्रश्न 39   हाल ही में किस संस्था द्वारा जारी ‘अप्रैल कमोडिटी मार्केट्स आउटलुक’ के अनुसार, COVID-19 के कारण वर्ष 2020 में लगभग सभी कमोडिटीज़ के मूल्य में कमी आने का अनुमान है -
 (अ) विश्व बैंक
 (ब) एशियाई विकास बैंक
 (स) विश्व स्वास्थ्य संगठन
 (द) विश्व व्यापार संगठन

उत्तर : विश्व बैंक
व्याख्या :
विश्व बैंक के ‘कमोडिटी मार्केट्स आउटलुक’ के अनुसार, COVID-19 महामारी के कारण ऊर्जा और धातु की कीमतें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं। विश्व बैंक के अनुसार, मौजूदा समय में कमोडिटीज़ के मूल्य काफी अनिश्चित हो गए हैं और ये मुख्य रूप से महामारी की गंभीरता और उसकी अवधि पर निर्भर हो गए हैं। COVID-19 महामारी के कारण वैश्विक औद्योगिक मांग में काफी गिरावट हुई है, जिसका प्रभाव वर्ष 2020 की पहली तिमाही में अधिकांश धातु की कीमतों पर देखने को मिला है और धातु की कीमतों में काफी गिरावट आई है।

प्रश्न 40   विश्व मलेरिया दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 21 अप्रैल
 (ब) 22 अप्रैल
 (स) 23 अप्रैल
 (द) 25 अप्रैल

उत्तर : 25 अप्रैल
व्याख्या :
इस दिवस को 'मलेरिया' जैसी गम्भीर बीमारी की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मलेरिया से लोगों को जागरूक और उनकी जान की रक्षा करना है। यह दिवस मलेरिया निवारण और नियंत्रण के लिए सतत निवेश और राजनीतिक प्रतिबद्धता की आवश्यकता रेखांकित करने के लिए मनाया गया। प्रत्येक साल विश्व मलेरिया दिवस मनाने का उद्देश्य मलेरिया को नियंत्रित करने के विश्वव्यापी प्रयासों को मान्यता देता है।

page no.(4/56)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.