Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

April 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   वोडाफोन आइडिया ने किस कंपनी के साथ मिलकर ‘रिचार्ज साथी’ स्कीम को लाॅन्च किया है -
 (अ) फोन पे
 (ब) भीम
 (स) गूगल पे
 (द) पेटीएम

उत्तर : पेटीएम
व्याख्या :
वोडाफोन आईडिया ने पेटीएम के साथ मिलकर 'रिचार्ज साथी' कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम से निजी और छोटे व्यवसायों को अतिरिक्त आय अर्जित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, वोडाफोन आइडिया ज्यादा रीचार्ज के लिए मर्चेंट पार्टनर्स को एक सुनिश्चित कैशबैक भी देगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत, कोई भी पेटीएम ग्राहक पंजीकरण के बाद पेटीएम पर वोडाफोन और आइडिया के रिचार्ज बेच सकेगा। इससे उसे कमीशन के रूप में कुछ राशि अर्जित करने में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम के तहत निजी और छोटे व्यवसाय जैसे फार्मासिस्ट, मिल्क बूथ ऑपरेटर, अखबार विक्रेता और व्यक्तिगत कारोबारी हर महीने लगभग 5,000 तक कमा सकते हैं।

प्रश्न 22   हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा रोहतांग दर्रा भारत के किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्थित है -
 (अ) हिमाचल प्रदेश
 (ब) उत्तर प्रदेश
 (स) केरल
 (द) तेलंगाना

उत्तर : हिमाचल प्रदेश
व्याख्या :
रोहतांग दर्रा हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल श्रेणी में 13,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी को लाहौल और स्पीति से जोड़ने के लिए इस दर्रे को हाल ही में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा आम जनता के लिए खोल दिया गया है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक आपूर्ति और राहत सामग्री का बेहतर परिवहन हो सकेगा।

प्रश्न 23   ‘जीवन शक्ति योजना’ किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की एक पहल है?
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) हिमाचल
 (स) केरल
 (द) मध्य प्रदेश

उत्तर : मध्य प्रदेश
व्याख्या :
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘जीवन शक्ति योजना’ नामक एक नई योजना लांच की है, इसका उद्देश्य शहरी महिलाओं को मास्क बनाने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आजीविका बनाए रखने के लिए उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है। राज्य की शहरी महिलाएं जो इस योजना में शामिल होने की इच्छुक हैं, उन्हें कॉल सेंटर के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा। फिर उन्हें प्राप्त होने वाले आदेशों के अनुसार वे सूती मास्क बनाना शुरू कर सकती हैं और उन्हें नोडल अधिकारियों को जमा कर सकते हैं। उनके बैंक खाते में प्रति मास्क 11 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

प्रश्न 24   कोविड-19 के कारण किस देश में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 को रद्द कर दिया गया है -
 (अ) ऑस्ट्रेलिया
 (ब) नेपाल
 (स) चीन
 (द) रूस

उत्तर : ऑस्ट्रेलिया
व्याख्या :
COVID-19 के कारण ऑस्ट्रेलिया में 27 जुलाई से 14 अगस्त तक होने वाले प्रमुख बहुपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2020 (Pitch Black 2020) को रद्द कर दिया गया है। यह अभ्यास विश्व भर की सेनाओं को एक साथ सहभागिता करने का एक अवसर प्रदान करता है। इससे पहले भारतीय वायुसेना ने पिच ब्लैक 2018 में पहली बार भाग लिया था। ‘अभ्यास पिच ब्लैक’ रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयरफोर्स (Royal Australian Air Force- RAAF) द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक युद्ध अभ्यास है। जिसकी शुरूआत वर्ष 1981 में हुई थी। हाल के वर्षों में भारत का ऑस्ट्रेलिया के साथ रक्षा एवं रणनीतिक जुड़ाव विशेष रूप से नौसैनिक सहयोग अधिक मज़बूत हुआ है।

प्रश्न 25   हाल ही में किस देश के मानवाधिकार आयोग ने बताया कि नाबालिग रहते हुए अपराध करने वालों को अब मौत की सज़ा नहीं दी जाएगी -
 (अ) इराक
 (ब) ईरान
 (स) सऊदी अरब
 (द) रूस

उत्तर : सऊदी अरब
व्याख्या :
सऊदी अरब के किंग सलमान ने नाबालिगों को मौत की सजा नहीं देने का आदेश जारी किया। किंग ने 10 साल की कैद काट चुके लोगों के मामलों की समीक्षा करने और उनकी आगे की सजा माफ करने का भी आदेश दिया है। यहां की दो कठोर सजा खत्म की गई है। पहले यहां कोड़े मारने की सजा पर रोक लगाई गई थी। अब यहां कोड़े मारने की सजा को जेल या जुर्माने में बदला गया है। नाबालिगों के लिये मृत्युदंड की सजा को समाप्त करना सऊदी अरब के शाही परिवार द्वारा किये गए मानवाधिकार सुधारों की श्रृंखला में एक नवीनतम कदम है। यह घोषणा सऊदी अरब के राष्ट्र समर्थित मानवाधिकार आयोग द्वारा की गई है। आयोग के अनुसार, नवीनतम सुधार यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति जो नाबालिग के तौर पर अपराध करता है, उसे मृत्युदंड की सजा न दी जाए। मृत्युदंड के स्थान पर उस नाबालिग अपराधी को अधिकतम 10 वर्ष के लिये जुवेनाइल डिटेंशन फैसिलिटी (Juvenile Detention Facility) में भेजा जाएगा।

प्रश्न 26   कोविड-19 महामारी के बीच, कार्यालयों में फाइलों की डिजिटल आवाजाही में सक्षम करने के लिए किस केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा-ई-कार्यालय नामक एक ई-ऑफिस एप्लीकेशन लॉन्च की गयी है -
 (अ) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
 (ब) सीमा सुरक्षा बल
 (स) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
 (द) भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस

उत्तर : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
व्याख्या :
कोरोनोवायरस संक्रमण को रोकने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा ई-कार्यालय नामक एक ई-ऑफिस एप्लीकेशन लॉन्च की गयी है। ई-ऑफिस एप्लीकेशन कार्यालयों में फाइलों की डिजिटल आवाजाही को सक्षम बनाता है, जो CISF कार्यालयों में भौतिक और पारंपरिक फ़ाइल आंदोलन के समान है। इस एप्लीकेशन को इन-हाउस तकनीकी टीम द्वारा विकसित किया गया है।

प्रश्न 27   ‘द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेल्टडाउन’ किस वैश्विक संगठन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट है -
 (अ) UNCTAD
 (ब) UNESCO
 (स) WHO
 (द) UNICEF

उत्तर : UNCTAD
व्याख्या :
संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNCTAD ने हाल ही में ‘फ्रॉम द ग्रेट लॉकडाउन टू द ग्रेट मेलडाउन’ नामक एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में, एजेंसी ने कहा है कि विकासशील देशों की सार्वजनिक ऋण की अदायगी 2020 और 2021 में 2.6 ट्रिलियन डॉलर से 3.4 ट्रिलियन डॉलर के बीच होगी।

प्रश्न 28   हाल ही में किस देश ने बांग्लादेश को कोरोना वायरस महामारी से निपटने में मदद करते हुए मलेरिया रोधी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की एक लाख गोलियां और 50,000 सर्जिकल दस्ताने दिये है -
 (अ) पाकिस्तान
 (ब) नेपाल
 (स) भारत
 (द) अमेरिका

उत्तर : भारत
व्याख्या :
बंगलादेश में भारत की उच्‍चायुक्‍त रीवा गांगुली दास ने बंगलादेश के अधिकारियों को आपात चिकित्‍सा मदद के तहत हाइड्रोक्‍सी-क्‍लोरोक्‍वीन की एक लाख टैबलेट और 50 हजार सर्जिकल दस्‍ताने सौंपे। भारतीय उच्‍चायोग ने बताया कि चिकित्‍सा सामग्रियों की यह दूसरी खेप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर बनाये गये कोविड-19 आपात कोष से जारी की गई है। प्रधानमंत्री ने सार्क देशों के नेताओं के साथ 15 मार्च को विडियो कांफ्रेंस के दौरान इस कोष के गठन की पेशकश की थी।

प्रश्न 29   इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने अपने 2020-21 के आर्थिक विकास के अनुमान को 3.6 फीसदी से घटाकर कितने फीसदी कर दिया है -
 (अ) 2.9 फीसदी
 (ब) 1.9 फीसदी
 (स) 0.9 फीसदी
 (द) 1.2 फीसदी

उत्तर : 1.9 फीसदी
व्याख्या :
रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (इंड-रा) ने कोरोना संकट के बढ़ते असर के बीच चालू वित्त वर्ष के लिए देश का विकास दर अनुमान घटाकर 1.9 प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक यह 29 बीते वषों में देश की सबसे कम विकास दर रहेगी। इससे पहले वित्त वर्ष 1991-92 में जीडीपी विकास दर 1.1 प्रतिशत रही थी।

प्रश्न 30   अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हल ही में किसको आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) में अमेरिका का अगला दूत नियुक्त किया है -
 (अ) लीना जुमानी
 (ब) मनीषा सिंह
 (स) अमृता सिंह
 (द) राहुल त्यागी

उत्तर : मनीषा सिंह
व्याख्या :
मनीषा सिंह वरिष्ठ भारतीय-अमेरिकी राजनयिक हैं। मनीषा अभी विदेश विभाग में सहायक मंत्री हैं। वह अभी आर्थिक और व्यापारिक मामले देखती हैं। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) का मुख्यालय फ्रांस के पेरिस में है. इसमें 36 देश शामिल हैं। ओईसीडी आर्थिक प्रगति और विश्व व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काम करता है। मनीषा सिंह ने वाशिंगटन के अमेरिकन विश्वविद्यालय से अंतरार्ष्ट्रीय विधि में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री ली है।

page no.(3/56)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.