Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2020 Current Affairs

प्रश्न 11   किस राज्य सरकार ने हाल ही में पूर्व मंत्री चेतन चौहान के नाम पर रोड का नाम रखने की घोषणा की है -
 (अ) उत्तर प्रदेश
 (ब) बिहार
 (स) पंजाब
 (द) राजस्थान

उत्तर : उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में पूर्व मंत्री चेतन चौहान के नाम पर रोड का नाम रखने की घोषणा की है। चेतन चौहान भारत के ओपनर बल्लेबाज रहे थे। चेतन चौहान ने टीम इंडिया के लिए 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट खेले थे। इनमें उन्होंने 31.54 की औसत से 2084 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 97 रन रहा। चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई 1947 को हुआ था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट से साल 1991 में अमरोहा में चुनाव लड़े और वे वहां से सांसद चुने गए थे।

प्रश्न 12   हॉलीवुड के निम्न में से किस प्रसिद्ध अभिनेता का 43 वर्ष की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया है -
 (अ) रॉबर्ट डी नीरो
 (ब) क्रिस हेम्सवर्थ
 (स) चैडविक बोसमैन
 (द) एंड्रयू जैक

उत्तर : चैडविक बोसमैन
व्याख्या :
‘ब्लैक पैंथर’ स्टार चैडविक बोसमैन का कोलोन (आंत) कैंसर की वजह से 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले चार साल से कैंसर से लड़ रहे थे। बोसमैन का जन्म साउथ कैरोलिना के अफ्रीकी मूल के अमेरिकी परिवार में हुआ था। उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से निर्देशन में स्नातक की डिग्री हासिल की। बोसमैन ने अपने अभिनय की शुरुआत 2003 में छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले एक सीरियल से की, लेकिन वह इसके सिर्फ एक एपिसोड में ही नजर आए। वर्ष 2008 में पहली बार खेल पर आधारित एक फिल्म ‘द एक्सप्रेस:द अर्नी डेविस स्टोरी’ में एक छोटा सा रोल किया।

प्रश्न 13   द्वितीय विश्व युद्ध में किस देश के लिए जासूसी करने वालीं भारतीय मूल की पहली महिला नूर इनायत खान को 'ब्लू प्लाक' से सम्मानित किया जाएगा -
 (अ) ब्रिटेन
 (ब) अमेरिका
 (स) चीन
 (द) जापान

उत्तर : ब्रिटेन
व्याख्या :
द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटेन के लिए जासूसी करने वालीं भारतीय मूल की पहली महिला नूर इनायत खान को 'ब्लू प्लाक' से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत उनके सेंट्रल लंदन स्थित पूर्व आवास के बाहर उनके कामों के बारे में बताते हुए एक पट्टिका लगाई जाएगी। बता दें कि ब्लू प्लाक योजना ब्रिटिश हेरिटेज चैरिटी द्वारा चलाई जाती है।

प्रश्न 14   भारत और किस देश ने 3 सितंबर, 2020 से एक नया व्यापार मार्ग खोलने का फैसला किया है -
 (अ) मालदीव
 (ब) ईरान
 (स) बांग्लादेश
 (द) श्रीलंका

उत्तर : बांग्लादेश
व्याख्या :
भारत और बांग्लादेश सरकार ने 3 सितंबर, 2020 से एक नया व्यापार संपर्क मार्ग खोलने का निर्णय किया है, ताकि अंतर्देशीय जल परिवहन तंत्र के दायरे का विस्तार करके क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा दिया जा सके और इस क्षेत्र में व्यापार को बढ़ावा मिल सके। त्रिपुरा के सोनामुरा को जिस मार्ग पर बांग्लादेश के दाउदकंडी से जोड़ा जाएगा, उस मार्ग का परिचालन नदी के व्यापार को बढ़ावा देने के लिये मई, 2020 में दोनों देशों द्वारा हस्ताक्षरित समझौते के तहत किया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच यह नया मार्ग व्यापार समुदाय के लिये बेहतर विश्वसनीयता और लागत प्रभावशीलता के साथ द्विपक्षीय व्यापार की सुविधा प्रदान करेगा। मई, 2020 में भारत और बांग्लादेश के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गए थे ताकि भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों से संपर्क में सुधार करने के साथ-साथ परिवहन लागत को कम करने के लिये दो नए मार्गों और पांच और बंदरगाहों को जोड़कर व्यापार को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रश्न 15   तेलुगू भाषा दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 22 अगस्त
 (ब) 27 अगस्त
 (स) 29 अगस्त
 (द) 31 अगस्त

उत्तर : 29 अगस्त
व्याख्या :
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 29 अगस्त को तेलुगू भाषा दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कहा, “तेलुगू भाषा दिवस की शुभकामनाएं। आज हम उन सभी लोगों की सराहना करते हैं, जो तेलुगू भाषा को विशेष रूप से युवाओं के बीच लोकप्रिय बना रहे हैं। मैं महान गिडुगू वेंकट राममूर्ति को भी श्रद्धांजलि देता हूं, जिनके विचार, रचनाओं और सामाजिक सुधार के प्रयासों ने पीढ़ियों पर गहरा असर छोड़ा है।”

प्रश्न 16   किस मंत्री ने जीआईएस (GIS) से लैस राष्ट्रीय भूमि बैंक प्रणाली की शुरुआत की है? यह निवेशकों को औद्योगिक भूमि और संसाधनों की उपलब्धता के बारे में वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगी -
 (अ) नरेंद्र मोदी
 (ब) नितिन गडकरी
 (स) पीयूष गोयल
 (द) राजनाथ सिंह

उत्तर : पीयूष गोयल
व्याख्या :
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय GIS-सक्षम भूमि बैक प्रणाली की शुरूआत की है। इस प्रणाली को राज्यों के उद्योग मंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासकों एवं केंद्रीय तथा राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल मीटिंग के दौरान लॉन्च किया गया। इस पहल का समर्थन इन्वेस्ट इंडिया, नेशनल सेंटर ऑफ जियो-इंफार्मेटिक्स (एनसीओजी), राष्ट्रीय ई-गर्वेनेंस प्रभाग (एनईजीडी), इलेक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा भास्कराचार्य इंस्टीच्यूट फॉर स्पेस ऐप्लीकेशंस एंड जियो-इंफार्मेटिक्स (बीआईएसएजी) द्वारा किया जा रहा है।

प्रश्न 17   किस कंपनी ने 35 देशों में स्कूल इंटरनेट कनेक्टिविटी को मैप करने में मदद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल कोष (यूनिसेफ) के साथ भागीदारी की है -
 (अ) Ericsson
 (ब) Verizon
 (स) Comcast
 (द) Nikon

उत्तर : Ericsson
व्याख्या :
स्वीडिश दूरसंचार दिग्गज एरिक्सन और संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल कोष (यूनिसेफ) ने 2023 के अंत तक 35 देशों में स्कूल इंटरनेट कनेक्टिविटी को मैप करने में मदद के लिए वैश्विक साझेदारी की घोषणा की। यह संयुक्त प्रयास पिछले साल शुरू की गई गीगा पहल का हिस्सा है और यूनिसेफ और अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) के नेतृत्व में है, जिसका उद्देश्य हर स्कूल को इंटरनेट से जोड़ना है।

प्रश्न 18   किस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने ‘स्मार्ट असिस्ट’ नाम से एक रियल टाइम वर्चुअल सहायता शुरू की है -
 (अ) कोटक महिंद्रा
 (ब) आदित्य बिरला
 (स) बजाज आलियांज
 (द) भारती एक्सा

उत्तर : बजाज आलियांज
व्याख्या :
भारत के अग्रणी प्राइवेट जीवन बीमाकर्ताओं में से एक, बजाज आलियांज लाइफ इंश्‍योरेंस ने बीमा उद्योग की अपने तरह की पहली अनूठी तकनीकी सेवा 'स्‍मार्ट असिस्‍ट' लॉन्‍च की। इस सेवा के जरिए ग्राहक एक सुरक्षित स्‍क्रीन शेयरिंग फीचर के जरिए कंपनी से संपर्क कर सकते हैं और अपनी खरीदारी के सफर से जुड़ी जरूरत पूरी करने के लिए कहीं भी रियल-टाइम सहायता प्राप्‍त कर सकते हैं। स्‍मार्ट असिस्‍ट को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है, ताकि ग्राहक वर्चुअल सहायता का आनंद लेते हुए और सोशल डिस्‍टेंसिंग के मानक का पालन करते हुए अपने प्रोडक्‍ट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्‍त कर सकें।

प्रश्न 19   भारत और किस देश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14वीं रक्षा नीति वार्ता आयोजित की है -
 (अ) नेपाल
 (ब) चीन
 (स) सिंगापुर
 (द) रूस

उत्तर : सिंगापुर
व्याख्या :
भारत और सिंगापुर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 14वीं रक्षा नीति वार्ता आयोजित की है। सम्मेलन की अध्यक्षता रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार और उनके सिंगापुर में समकक्ष चैन हेंग के द्वारा की गई। दोनों देशों के बीच सुरक्षा साझेदारी को बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि करते हुए दोनों अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा जुड़ाव के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के अंत में दोनों देशों ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (Humanitarian Assistance & Disaster Relief-HADR) पर पारस्परिक कार्यान्वयन हेतु समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस वार्ता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच आपसी रक्षा सहयोग के साथ रणनीतिक मुद्दों और भू राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिये एक नियमित मंच प्रदान करना है। इस बैठक में आतंकवाद का मुकाबला करने और एक-दूसरे की नौसेना को सुविधा और रसद सहायता प्रदान करने पर भी चर्चा हुई है।

प्रश्न 20   किस राज्य में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र स्थापित किया जाएगा -
 (अ) पंजाब
 (ब) केरल
 (स) तमिलनाडु
 (द) दिल्ली

उत्तर : केरल
व्याख्या :
केरल में संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह भारत में अपनी तरह का पहला केंद्र होगा। यह केंद्र महिला उद्यमिता को गति देगा। यह एक व्यवसाय शुरू करने, विस्तार करने और वैश्विक स्तर पर अपने उत्पादों को मार्केट करने के लिए घर से दूर एक सुरक्षित स्थान प्रदान करेगा। महिला व्यापार केंद्र महिला उद्यमियों को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भाग लेने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त करने में सक्षम करेगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला व्यापार केंद्र में महिलाओं के लिए संगीत, नृत्य और रंगमंच जैसे कला और सांस्कृतिक रूपों को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को समर्पित स्थान प्रदान किया जाएगा। इमारत में बच्चों के लिए एक क्रेच और एक डे केयर सेंटर भी होगा। इस केंद्र की स्थापना केरल के ग्रीन पार्क पहल के तहत की जाएगी।

page no.(2/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.