Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   निम्न में से किस देश ने रूस में अगले महीने होने जा रहे साझा सैन्य अभ्यास कवकाज-2020 से खुद को अलग कर लिया है -
 (अ) भारत
 (ब) नेपाल
 (स) जापान
 (द) पाकिस्तान

उत्तर : भारत
व्याख्या :
भारत ने रूस में अगले महीने होने जा रहे साझा सैन्य अभ्यास कवकाज-2020 से खुद को अलग कर लिया है। 15 से 26 सितंबर तक चलने वाले इस सैन्य अभ्यास में चीन और पाकिस्तान को भी शामिल होना है। पिछले हफ्ते भारत ने इस सैन्य अभ्यास में शामिल होने की जानकारी रूस को दी थी, लेकिन अब इससे हटने का फैसला किया है। इसमें सेना के 150, वायुसेना के 45 और नौसेना के कुछ अधिकारी हिस्सा लेने वाले थे।

प्रश्न 22   किस ऑटोमोबाइल कंपनी ने वर्चुअल रेसिंग चैम्पियनशिप (VW-VRC) लॉन्च की है -
 (अ) टाटा मोटर्स
 (ब) टोयोटा मोटर
 (स) फोक्सवैगन मोटरस्पोर्ट इंडिया
 (द) फोर्ड मोटर

उत्तर : फोक्सवैगन मोटरस्पोर्ट इंडिया

प्रश्न 23   नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को कब तक के लिए बढ़ा दिया है -
 (अ) 10 अक्टूबर 2020
 (ब) 12 जनवरी 2021
 (स) 15 मार्च 2021
 (द) 30 सितम्बर 2020

उत्तर : 30 सितम्बर 2020
व्याख्या :
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 31 अगस्त 2020 को कहा कि सभी निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें 30 सितम्बर तक निलंबित रहेंगी। डीजीसीए ने एक परिपत्र में कहा कि सक्षम प्राधिकारियों द्वारा कुछ चुनिंदा मार्गों पर मामलों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय निर्धारित उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है। मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 23 मार्च से प्रतिबंध लगा है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा 07 मई को ‘वंदे भारत’ मिशन शुरू करने के बाद से अब तक लगभग 12 लाख से अधिक भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है।

प्रश्न 24   सुप्रीम कोर्ट ने वकील कार्यकर्ता प्रशांत भूषण द्वारा कोर्ट की अवमानना मामले पर फैसला सुनाते हुए उन पर कितने रुपये का जुर्माना लगाया है -
 (अ) एक रुपये
 (ब) दो रुपये
 (स) चार रुपये
 (द) पांच रुपये

उत्तर : एक रुपये
व्याख्या :
सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त 2020 को प्रशांत भूषण को 1 रुपए का जुर्माना भरने का आदेश दिया है। जाने-माने वकील और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण को अदालत की अवमानना का दोषी पाया गया था। प्रशांत भूषण को जुर्माने की रकम जमा करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है। उन्हें जुर्माना नहीं भरने पर 3 साल की जेल की सजा या तीन साल तक वकील के तौर पर काम नहीं करने की सजा दी जा सकती है।

प्रश्न 25   Tsar Bomba or Tsar’s bomb, जो हाल ही में खबरों में है, किस देश द्वारा विकसित किया गया है -
 (अ) जापान
 (ब) इजराइल
 (स) चीन
 (द) रूस

उत्तर : रूस
व्याख्या :
रूस ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन बम के विस्फोट का 40 मिनट का वीडियो जारी किया। इस बम को ज़ार बम कहा जाता था। यह हिरोशिमा नागासाकी एटम बम लिटिल बॉय और फैट मैन की तुलना में 3,333 गुना अधिक विनाशकारी माना जाता है। हाइड्रोजन बम का परीक्षण सबसे पहले नोवा जेमलिया, आर्कटिक महासागर के एक द्वीपसमूह पर किया गया था। जारी किए गए वीडियो का शीर्षक था, “टॉप सीक्रेट: टेस्ट ऑफ ए क्लीन हाइड्रोजन बम विद ए यील्ड ऑफ़ 50 मेगा टन” है। वीडियो में दिखाया गया है कि बम कैसे बनाया गया और परीक्षण केंद्र तक ले जाया गया। ज़ार यूएसएसआर और अमेरिका के बीच लंबे समय तक चलने वाली परमाणु दौड़ का एक उत्पाद था। यह बम 26 फीट लंबा था और इसका वजन 27 टन से अधिक था। हाइड्रोजन बम परमाणु संलयन प्रतिक्रियाओं द्वारा अपनी ऊर्जा प्राप्त करता है। हाइड्रोजन बम का अब तक किसी युद्ध में इस्तेमाल नहीं किया गया है।

प्रश्न 26   जनजाति ग्रेट अंडमानी जो की अंडमान और निकोबार के स्ट्रेट आइलैंड में बसती है की कुल वर्तमान जनसंख्या कितनी है -
 (अ) 110
 (ब) 102
 (स) 87
 (द) 59

उत्तर : 59
व्याख्या :
केंद्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में ग्रेट अंडमानी जनजाति (Great Andamanese Tribe) के नौ लोग COVID-19 से संक्रमित पाए गए। अंडमान एवं निकोबार में अब तक COVID-19 के 2985 मामले दर्ज किये गए हैं जिनमें से 676 सक्रिय हैं और अब तक 41 की मौत हो चुकी है। ग्रेट अंडमानी जनजाति COVID-19 से प्रभावित होने वाली दुर्लभ जनजातियों में से पहली है। विशेष रूप से कमज़ोर जनजातीय समूह (PVTGs) के अंतर्गत आने वाली ग्रेट अंडमानी जनजाति की संख्या मात्र 59 है। हाल ही में स्ट्रेट आईलैंड (Strait Island) में COVID-19 से संबंधित ग्रेट अंडमानी जनजाति के चार नए मामले दर्ज किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि ग्रेट अंडमानी जनजाति अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में स्ट्रेट आईलैंड पर निवास करती है।

प्रश्न 27   इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने दूसरी श्रेणी के शहरों में स्टार्टअप और सॉफ्टवेयर विकास को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कौन सी स्टार्टअप प्रतियोगिता की शुरुआत की है -
 (अ) चुनौती
 (ब) लक्ष्य
 (स) सुनिधि
 (द) अर्जुन

उत्तर : चुनौती
व्याख्या :
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने भारत के टियर-2 शहरों पर विशेष ध्यान देने के साथ स्टार्टअप्स और सॉफ्टवेयर उत्पादों को और बढ़ावा देने के लिए ‘चुनौती’ – नेक्सट जनरेशन स्टार्टअप चलैंज प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। सरकार ने इस कार्यक्रम के लिए तीन वर्षों की अवधि के लिए 95.03 करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिन्हित क्षेत्रों में काम कर रहे लगभग 300 स्टार्टअप्स की पहचान करना और उन्हें 25 लाख रुपये तक की प्रारंभिक राशि (सीड फंड) तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं।

प्रश्न 28   किस देश ने दक्षिण चीन सागर में विवादित पानी में कृत्रिम द्वीपों के निर्माण में भाग लेने के लिए 24 चीनी कंपनियों को बैकलिस्ट कर दिया है -
 (अ) भारत
 (ब) रूस
 (स) अमेरिका
 (द) ऑस्ट्रेलिया

उत्तर : अमेरिका

प्रश्न 29   DRDO ने किसकी अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसके तहत DRDO की प्रयोगशालाओं के चार्टर की समीक्षा की जायेगी -
 (अ) सुभासि चौधुरी
 (ब) बुदराजू श्रीनिवास मूर्ति
 (स) वी रामगोपाल राव
 (द) अजीत कुमार चतुर्वेदी

उत्तर : वी रामगोपाल राव
व्याख्या :
रक्षा अनुसंधान और विकास विभाग (डीडीआर एंड डी) के सचिव और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के सचिव जी सतीश रेड्डी ने वर्तमान और भविष्य की रक्षा और युद्धक्षेत्र की जरूरतों के आधार पर 57 डीआरडीओ प्रयोगशालाओं के कर्तव्यों के चार्टर की समीक्षा करने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर वी रामगोपाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है।

प्रश्न 30   पहली समुद्री एम्बुलेंस “प्रतीक्षा” किस राज्य द्वारा शुरु की गई थी -
 (अ) कर्नाटक
 (ब) केरल
 (स) गुजरात
 (द) तमिलनाडु

उत्तर : केरल
व्याख्या :
मछली पकड़ने के दौरान दुर्घटनाओं के कारण एक वर्ष में लगभग तीस मछुआरे समुद्र में अपनी जान गवां देते हैं। इस संदर्भ के तहत, केरल सरकार ने अधिक कुशल बचाव प्रदान करने के लिए समुद्री एम्बुलेंस सेवाओं की शुरुआत की है। केरल के मुख्यमंत्री, पिनाराई विजयन ने केरल में तिरुवनंतपुरम जिले के विझिनजाम गाँव में ‘PRATHEEKSHA’ नाम की पहली समुद्री एम्बुलेंस की शुरुआत की। मरीन एम्बुलेंस प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने और बचाव कार्यों में भी माहिर है। एम्बुलेंस पांच लोगों को एक साथ महत्वपूर्ण देखभाल प्रदान करने में सक्षम है। एम्बुलेंस स्कैनिया इंजनों पर चलती है और अधिकतम 14 समुद्री मील की गति से चल सकती है। एम्बुलेंस को इंडियन रजिस्ट्री ऑफ शिपिंग के मानकों के तहत डिजाइन किया गया है। अन्य समुद्री एम्बुलेंस जिन्हें तैनात किया जाना है, वे हैं प्रत्यूषा और करुणा।

page no.(3/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.