Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2020 Current Affairs

प्रश्न 21   अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने किस देश के राष्ट्रपति के रूप में छठी बार शपथ ली है -
 (अ) बेलारूस
 (ब) पोलैंड
 (स) लातविया
 (द) लिथुआनिया

उत्तर : बेलारूस

प्रश्न 22   विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2020 का विषय क्या है -
 (अ) Safe and effective medicines for all
 (ब) Transforming Global Health
 (स) Research for Helping Others
 (द) Always At Your Service

उत्तर : Transforming Global Health
व्याख्या :
विश्व फार्मासिस्ट दिवस (World Pharmacist Day) विश्व स्तर पर प्रतिवर्ष 25 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन स्वास्थ्य सुधार में एक फार्मासिस्ट की भूमिका के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन अंतर्राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल फेडरेशन (International Pharmaceutical Federation - FIP) की परिषद के साथ इस संगठन की एक पहल थी। इस वर्ष का विषय ट्रांसफॉर्मिंग ग्लोबल हेल्थ (Transforming global health) है। संगठन प्रतिवर्ष एक अलग विषय की घोषणा करता है ताकि दवा उद्योग में संघ और व्यक्ति विशव भर में लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए अपने उत्कृष्ट काम का प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय अभियान या स्थानीय परियोजनाएं आयोजित कर सकें।

प्रश्न 23   विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2020 कब मनाया गया -
 (अ) 24 सितंबर
 (ब) 25 सितंबर
 (स) 26 सितंबर
 (द) 27 सितंबर

उत्तर : 26 सितंबर
व्याख्या :
सम्पूर्ण विश्व में प्रति वर्ष विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 26 सितम्बर को मनाया जाता है। यह दिन सम्पूर्ण विश्व में पर्यावरणीय स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डालने के लिए मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस 2020 के लिए विषय है: एनवायर्नमेंटल हेल्थ, अ की पब्लिक हेल्थ इंटरवेंशन इन डिजीज पंडेमिक प्रिवेंशन (Environmental health, a key public health intervention in disease pandemic prevention)। 2011 में, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एनवायर्नमेंटल हेल्थ (International Federation of Environmental Health -IFEH) ने 26 सितंबर को विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस मनाने की घोषणा की।

प्रश्न 24   एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लि. (ईईएसएल) ने हाल ही में किसे कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है -
 (अ) रजत सूद
 (ब) D.V. प्रसाद
 (स) पीयूष कुमार गुप्ता
 (द) बिजय कुमार सिंह

उत्तर : रजत सूद
व्याख्या :
भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के अंतर्गत, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के एक संयुक्त उद्यम (JV) ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (Energy Efficiency Services Ltd -EESL) ने तत्काल प्रभाव से रजत सूद को अपना नया प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वह एस गोपाल, निदेशक (वाणिज्यिक) से प्रभार लेंगे, जिन्हें अंतरिम एमडी के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। EESL से पहले, उन्होंने स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड में कार्यकारी उपाध्यक्ष के रूप में काम किया।

प्रश्न 25   “2020 से परे जैव विविधता: पृथ्वी के सभी जीवों के लिए एक साझा भविष्य का निर्माण” विषय पर एक मंत्रिस्तरीय आभासी गोलमेज संवाद का आयोजन किस देश ने किया था -
 (अ) भारत
 (ब) चीन
 (स) मेक्सिको
 (द) जर्मनी

उत्तर : चीन

प्रश्न 26   प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना – सौभाग्य योजना ने 25 सितम्बर 2020 को कितने वर्ष पूरे किये -
 (अ) 2 साल
 (ब) 3 साल
 (स) 4 साल
 (द) 5 साल

उत्तर : 3 साल
व्याख्या :
25 सितंबर, 2020 को प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ने सफलता के तीन साल पूरे किए। यह योजना 2017 में देश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभी घरों के विद्युतीकरण को सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गयी थी। इस योजना की शुरुआत 16,320 करोड़ रुपये के बजट के साथ हुई थी। इसमें से 14,000 करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्रोंऔर बाकी शहरी लोगों के लिए आवंटित किए गए थे। 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (SECC) के तहत घरों की पहचान की गई थी। इस योजना के तहत वर्तमान में पात्र परिवारों को मुफ्त बिजली दी जा रही है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को एलईडी लाइट, डीसी पावर प्लग प्रदान किया जाता है। जून, 2019 तक 91% से अधिक भारतीय घरों को योजना के तहत विद्युतीकृत किया गया है।

प्रश्न 27   अमेरिका देश चीनी पत्रकारों के प्रवास की अवधि को घटाकर कितने दिनों के लिए करने की कोशिश कर रहा -
 (अ) 60 दिन
 (ब) 70 दिन
 (स) 90 दिन
 (द) 110 दिन

उत्तर : 90 दिन
व्याख्या :
ट्रंप प्रशासन ने चीनी पत्रकारों के लिए अमेरिका में रुकने और प्रवास करने की अवधि 90 दिनों के लिए सीमित कर दी है। जरूरत पड़ने पर इसे इतने ही दिनों के लिए आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई है। हां, चीन के ‘मकाऊ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र’ के पासपोर्टधारकों पर यह नियम लागू नहीं होगा।डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी का यह प्रस्ताव अमेरिका में विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और विदेशी पत्रकारों के लिए वीजा की निश्चित समय सीमा का हिस्सा है। शुक्रवार को जारी संघीय अधिसूचना के मुताबिक, सामान्य रूप से विदेशी पत्रकारों के लिए समय सीमा 240 दिन और इतने ही दिनों के एक विस्तार तक सीमित कर दी गई है। लेकिन, चीन से आने वाले पत्रकारों को ‘आइ’ वीजा जारी किया जाएगा, जो सिर्फ 90 दिनों का होगा।

प्रश्न 28   हाल ही में किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को उनके लंबे अनुभव के कारण बीसीसीआइ ने सीनियर महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है -
 (अ) पूनम यादव
 (ब) तानिया भाटिया
 (स) जेमिमाह रॉड्रिक्स
 (द) नीतू डेविड

उत्तर : नीतू डेविड
व्याख्या :
पूर्व भारतीय क्रिकेटर नीतू डेविड को उनके लंबे अनुभव के कारण भारत क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने सीनियर महिला चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीसीसीआइ ने इसकी जानकारी दी। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला टीम की मुख्य कोच हैं। बीसीसीआइ ने कहा कि वह हेमलता काला की जगह लेंगी और पांच सदस्यीय समिति की अध्यक्ष होंगी।

प्रश्न 29   भारत ने किस वर्ष तक तपेदिक (Tuberculosis) को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है -
 (अ) 2022
 (ब) 2023
 (स) 2025
 (द) 2030

उत्तर : 2025
व्याख्या :
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत 2025 तक देश से क्षय रोग यानी टी.बी. खत्‍म करने के लक्ष्‍य को सर्वोच्‍च प्राथमिकता मानता है। देश के सतत विकास के लक्ष्‍यों में हालांकि टी.बी. को समाप्‍त करने के लिए वर्ष 2030 की समयसीमा रखी गई है। डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के सदस्‍य देशों के मंत्रियों और संयुक्‍त राष्‍ट्र संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों के साथ आभासी बैठक में यह बात कहीं। उन्‍होंने टी.बी. रोग को समाप्‍त करने और विशेष रूप से कोविड महामारी के संदर्भ में इस दिशा में हो रहे कार्यों में विभिन्‍न क्षेत्रों के बीच सहयोग बढ़ाने में भारत की भूमिका और योगदान का उल्‍लेख किया।

प्रश्न 30   किस राज्य ने मुख्यमंत्री ग्राम्य परिवहन अचोनी योजना शुरू की है -
 (अ) झारखंड
 (ब) गुजरात
 (स) ओडिशा
 (द) असम

उत्तर : असम
व्याख्या :
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य परिवहन विभाग की मुख्यमंत्री ग्राम्य परिवहन अचोणी योजना शुरू की है। योजना के अंतर्गत, ग्रामीण कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और गांवों में रोजगार उत्पन्न करने के लिए राज्य के सभी गांवों में लाइट मोटर व्हीकल सर्विस शुरू की जाएगी। प्रति ग्राम एक लाभार्थी को एक वाहन प्रदान किया जाएगा। योजना के पहले चरण में, 10,000 गांवों को 100 करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय के साथ कवर किया जाएगा। राज्य सरकार पात्र उद्यमियों को वाहन की लागत का 25 प्रतिशत या 1 लाख रुपये, जो भी कम हो, की आर्थिक सहायता देगी।

page no.(3/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.