Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

September 2020 Current Affairs

प्रश्न 31   अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के रूप में निम्न में से किन दो खिलाड़ियों को चुना गया है -
 (अ) संध्या झिंगन एवं सुनील छेत्री
 (ब) उदंत सिंह एवं अनिरुद्ध थापा
 (स) गुरप्रीत सिंह संधू एवं संजू
 (द) बाला देवी एवं सुनील छेत्री

उत्तर : गुरप्रीत सिंह संधू एवं संजू
व्याख्या :
भारतीय पुरुष टीम के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और महिला टीम की मिडफील्डर संजू 2019-20 सत्र के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर बने। रतनबाला देवी को महिला और अनिरुद्ध थापा को पुरुष वर्ग में ‘एमर्जिंग फुटबॉलर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने हाल ही में यह घोषणा की. गुरप्रीत का यह पहला पुरस्कार है। वह एआईएफएफ के ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ बनने वाले दूसरे और शहर के पहले गोलकीपर हैं। उनसे पहले सुब्रत पॉल ने 2009 में यह पुरस्कार जीता था।

प्रश्न 32   केंद्रीय आयुष मंत्री श्री श्रीपद येसो नाईक और प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किस शहर में औषधीय पौधों की खेती के लिए पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर का उद्घाटन किया है -
 (अ) श्रीनगर
 (ब) लखनऊ
 (स) हैदराबाद
 (द) भद्रवाह

उत्तर : भद्रवाह
व्याख्या :
आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री श्रीपद नाइक और प्रधानमंत्री कार्यालय तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेन्द्र सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 25 सितंबर 2020 को भद्रवाह में औषधीय पौधों के लिए पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर की आधारशिला रखी तथा जम्मू-कश्मीर में 21 आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का उद्घाटन किया। औषधीय पौधों के लिए पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर की स्थापना का उद्देश्य स्थानीय लोगों द्वारा उत्पादित और एकत्र किए गए हर्बल कच्चे माल को सुखाने, छंटाई, प्रसंस्करण, प्रमाणन, पैकेजिंग, और सुरक्षित भंडारण के लिए आधारभूत सुविधाओं का विकास करना है ताकि इनकी गुणवत्ता को बेहतर कीमत मिल सके और इससे जुड़े हुए किसानों की आय में वृद्धि हो।

प्रश्न 33   अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के किस ऐप को प्ले स्टोर पर बैन के आदेश पर रोक लगा दी है -
 (अ) इंस्टाग्राम
 (ब) टिकटॉक
 (स) स्नैपचैट
 (द) ट्विटर

उत्तर : टिकटॉक
व्याख्या :
अमेरिकी संघीय जज ने देश में मध्यलरात्रि से चीनी वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक पर बैन लगाने के राष्ट्र पति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसले को स्थचगित कर दिया है। ट्रंप ने हाल ही में ऐप को सुरक्षा के लिहाज से टिकटॉक को ऐप स्टोर पर बैन करने का आदेश दिया था। इसमें ट्रंप प्रशासन की ओर से कहा गया था कि 27 सितम्बर 2020 के बाद एप्पल और गूगल प्ले स्टोर से टिकटॉक को डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।

प्रश्न 34   हाल ही में किस दिग्गज बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का 82 साल की उम्र में निधन हो गया -
 (अ) जसवंत सिंह
 (ब) मुरली मनोहर जोशी
 (स) लालकृष्ण आडवाणी
 (द) प्रणब मुखर्जी

उत्तर : जसवंत सिंह
व्याख्या :
पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह का निधन हो गया है। वे 82 साल के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वे अगस्त 2014 में अपने घर में गिरने के बाद से बीमार थे। उन्हें सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जसवंत सिंह 1960 में सेना में मेजर के पद से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे थे. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में वह अपने करियर के शीर्ष पर थे। 1998 से 2004 तक राजग के शासनकाल में जसवंत ने वित्त, रक्षा और विदेश मंत्रालयों का नेतृत्व किया। 1999 में एयर इंडिया के अपहृत विमान के यात्रियों को छुड़ाने के लिए आतंकवादियों के साथ कंधार जाने के मामले में उनकी काफी आलोचना हुई। बाद में वह 2009 तक राज्य सभा में विपक्ष के नेता रहे और गोरखालैण्ड के लिए संघर्ष करने वाले स्थानीय दलों की पेशकश पर दार्जिलिंग से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की। जसवंत सिंह को एक समय ऐसी स्थिति का भी सामना करना पड़ा जब अगस्त 2009 में उन्हें अपनी पुस्तक ‘जिन्नाः भारत विभाजन और स्वतंत्रता’ में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की प्रशंसा करने पर भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।

प्रश्न 35   विश्व पर्यटन दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है -
 (अ) 21 सितंबर
 (ब) 22 सितंबर
 (स) 24 सितंबर
 (द) 27 सितंबर

उत्तर : 27 सितंबर
व्याख्या :
27 सितम्‍बर को विश्‍व पर्यटन दिवस मनाया गया। इसका विषय है- पर्यटन और ग्रामीण विकास। दुनियाभर में बडे शहरों के बाहर सांस्‍कृतिक और प्राकृतिक विरासत को सुरक्ष‍ित रखने के अवसर उपलब्‍ध कराने पर्यटन की अनूठी भूमिका रेखांकित करने के लिए हर वर्ष 27 सितम्‍बर को विश्‍व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष का पर्यटन दिवस ऐसे समय में आया है जब दुनियाभर के देश कोविड-19 के प्रभाव से उबरने के लिए पर्यटन की ओर देख रहे हैं।

प्रश्न 36   गूगल डूडल ने आरती साहा को उनके 80 वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी। वह _________ को पार करने वाली पहली एशियाई महिला तैराक बनी थी -
 (अ) इंग्लिश चैनल
 (ब) जिब्राल्टर की खाड़ी
 (स) काला सागर
 (द) नील नदी

उत्तर : इंग्लिश चैनल
व्याख्या :
24 सितंबर 1940 को कोलकाता में जन्मी आरती को लंबी दूरी की तैराक के तौर पर याद किया जाता है। आरती पहली एशिया की पहली ऐसी महिला तैराक थी जिन्होंने English Channel को तैर कर पार किया था। इंग्लिश चैनल को पार करना माउंट एवरेस्ट को फतह करने जितना मुश्किल माना जाता है।

प्रश्न 37   डॉ शेखर बसु, जिनका हाल ही में निधन हो गया, किस संगठन के पूर्व अध्यक्ष थे -
 (अ) रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन
 (ब) भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग
 (स) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
 (द) केंद्रीय सतर्कता आयोग

उत्तर : भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग
व्याख्या :
विख्यात परमाणु वैज्ञानिक और परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ शेखर बसु का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गुरुवार को कोरोना के कारण निधन हो गया। पद्मश्री से सम्मानित डॉ. बसु 68 वर्ष के थे। बसु के निधन पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिवार को सांत्वना दी। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए उन्हें 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। भारत की परमाणु ऊर्जा से संचालित पहली पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत के लिए बसु ने अहम भूमिका निभाई।

प्रश्न 38   राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का आदर्श वाक्य क्या है -
 (अ) places society before you
 (ब) Essence of democratic
 (स) Not me but you
 (द) Always keep before them

उत्तर : Not me but you
व्याख्या :
राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से 2018-19 के लिए राष्‍ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस पुरस्‍कार प्रदान किए। एनएसएस पुरस्‍कार 42 विजेताओं को तीन विभिन्‍न श्रेणियों-विश्‍वविद्यालय, एनएसएस इकाई और उनके कार्यक्रम अधिकारियों तथा एनएसएस स्‍वयंसेवकों को प्रदान किए गये। इस अवसर पर केन्‍द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री किरेन रिजिजू नई दिल्‍ली के विज्ञान भवन में पुरस्‍कार वितरण समारोह में उपस्थित थे। केन्‍द्रीय समाज सेवा योजना-एनएसएस की शुरूआत 1969 में हुई थी। इसका उद्देश्‍य समाज में स्‍वयंसेवा के जरिए युवा छात्रों का व्‍यक्तित्‍व और चरित्र निर्माण करना है।

प्रश्न 39   किस केंद्रीय मंत्री ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की दूसरी वर्षगांठ पर ‘आरोग्य मंथन’ 2.0 की अध्यक्षता की -
 (अ) नरेंद्र सिंह तोमर
 (ब) हर्षवर्धन
 (स) रामविलास पासवान
 (द) पीयूष गोयल

उत्तर : हर्षवर्धन
व्याख्या :
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) की दूसरी वर्षगांठ के अवसर आयोजित 'आरोग्य मंथन' 2.0 की अध्यक्षता की। आयोजन के दौरान, उन्होंने PM-JAY के कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए आयुष्मान भारत PMJAY स्टार्ट-अप ग्रैंड चैलेंज के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने AB PMJAY संयुक्त प्रमाणन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम दावा और रोकथाम और धोखाधड़ी और दुरुपयोग का पता लगाने के सटीक और कुशल प्रसंस्करण के लिए चिकित्सा लेखा परीक्षा और स्वास्थ्य बीमा में प्रासंगिक हितधारकों के कौशल और ज्ञान का विकास करेगा। इसके अलावा AB PMJAY एंटी-फ्रॉड फ्रेमवर्क: प्रैक्टिशनर्स गाइडबुक भी जारी की गई, जो राज्यों के लिए एक उपयोगी उपकरण के रूप में काम करेगी क्योंकि इसमें मौजूदा भारतीय कानूनों के तहत कार्रवाई धोखाधड़ी-रोधी दिशानिर्देशों, तकनीकों, सलाहकारों के साथ-साथ कानूनी परामर्श भी है।

प्रश्न 40   टाइम मैग्जीन की 2020 की सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में एकमात्र कौन से भारतीय फिल्म स्टार को जगह मिली है -
 (अ) वरुण धवन
 (ब) राजकुमार राव
 (स) आयुष्मान खुराना
 (द) अक्षय कुमार

उत्तर : आयुष्मान खुराना
व्याख्या :
दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन में से एक ‘टाइम’ ने साल 2020 के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है। सूची में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम शामिल किया गया है। सूची में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को भी जगह मिली है। वे इस सूची में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय कलाकार हैं। अबकी बार जारी होने वाली सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पहले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रखा गया है। वर्ष 2014 में सत्ता में आने से बाद से मोदी को इस सूची में चार बार शामिल किया गया है। सबसे पहले उनका नाम 2014 में फिर 2015, 2017 और अब 2020 में शामिल किया गया है। मोदी और आयुष्मान के अलावा तीन अन्य भारतीयों ने भी इस सूची में जगह बनाई है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित शाहीन बाग में प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आईं बिलकिस भी शामिल हैं। इसके अलावा पिछले साल लंदन में एक मरीज को एचआइवी से मुक्ति दिलाने वाले प्रोफेसर रवींद्र गुप्ता को भी इस सूची में शामिल किया गया है। लंदन का यह मरीज दुनिया का ऐसा दूसरा मरीज है जो एचआइवी से मुक्त हुआ है।

page no.(4/70)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.