Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की नदियां

प्रश्न 31   चम्बल बेसिन की खण्ड भूमि को कहा जाता है -
 (अ) चादर धुलन
 (ब) अवनलिकायें
 (स) भूमिसर्पण
 (द) सेम

उत्तर : अवनलिकायें
व्याख्या :
चम्बल नदी बेसिन भूमि को अवनलिकायें भी कहा गया है।

प्रश्न 32   निम्न में से किस स्थान से चम्बल नदी राजस्थान राज्य में प्रवेश करती है -
 (अ) भैसरोड़गढ़
 (ब) चित्तौड़गढ़
 (स) कुम्भलगढ़
 (द) चौरासीगढ़

उत्तर : चौरासीगढ़
व्याख्या :
चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

प्रश्न 33   निम्न में से कौन सी नदी सांभर झील में गिरती है -
 (अ) मेंढा
 (ब) कान्तली
 (स) बांडी
 (द) मानसी

उत्तर : मेंढा
व्याख्या :
सांभर झील में मुख्य रूप से 4 नदियां मेन्था (मेढ़ा), रुपनगढ़, खारी और खंडेला नदियां आकर गिरती है। इसके अलावा तुरतमंती और मेघना नदियाँ भी छोटे नालों के रूप में आकर गिरती है।

प्रश्न 34   निम्नांकित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है -
नदी - सहायक नदी

 (अ) माही - सोम
 (ब) बनास - कोठारी
 (स) साबरमती - मोरेन
 (द) लूनी - बाण्डी

उत्तर : साबरमती - मोरेन
व्याख्या :
साबरमती नदी का उद्गम उदयपुर जिलें के कोटडा तहसील में स्थित अरावली की पहाडीयों से होता है। 45 कि.मी. राजस्थान में बहने के पश्चात् संभात की खाडी में जाकर समाप्त हो जाती है। बाकल, हथमती, बेतरक, माजम, सेई इसकी सहायक नदियां है।
मोरेन माही की सहायक नदी है।

प्रश्न 35   निम्नांकित में से किस जिले में साबरमती (वाकल) नदी बेसिन का विस्तार है -
 (अ) डूंगरपुर
 (ब) राजसमन्द
 (स) बांसवाड़ा
 (द) उदयपुर

उत्तर : उदयपुर
व्याख्या :
साबरमती नदी का उद्गम उदयपुर जिलें के कोटडा तहसील में स्थित अरावली की पहाडीयों से होता है। 45 कि.मी. राजस्थान में बहने के पश्चात् संभात की खाडी में जाकर समाप्त हो जाती है।, इस नदी की कुल लम्बााई 416 कि.मी. है। गुजरात में इसकी लम्बाई 371 कि.मी. है।

प्रश्न 36   बनास, चम्बल और सीप नदियां किस जिले में, राजस्थान के त्रिवेणी संगम का निर्माण करती हैं -
 (अ) भीलवाड़ा
 (ब) डूंगरपुर
 (स) टोंक
 (द) सवाई माधोपुर

उत्तर : सवाई माधोपुर
व्याख्या :
त्रिवेणी संगम स्थलनदियां जिला विशेष
साबंला (बेणेश्वर)सोम-माही-जाखम डूंगरपुरराजस्थान का कुंभ/ आदिवासियों का महाकुंभ
मांडलगढ़ (बींगोद)बनास -बेड़च-मेनाल भीलवाड़ा त्रिवेणी तीर्थ
मानपुर (रामेश्वर घाट) चम्बल-बनास-सीप सवाई माधोपुर वर्षो से अखण्ड संकीर्तन / श्रीजी मंदिर
राजमहलबनास-खारी-डोईटोंक

प्रश्न 37   निम्नलिखित में से कौन सी नदी जालौर जिले में नहीं बहती है -
 (अ) बांडी
 (ब) मेनाल
 (स) सूकड़ी
 (द) लूनी

उत्तर : मेनाल
व्याख्या :
मेनाल गांव के समीप भीलवाड़ा जिले में स्थित मांडलगढ़ से मेनाल नदी निकलती है जो बिंगोद (भीलवाड़ा) में जाकर बनास में मिलती है।

प्रश्न 38   चम्बल नदी का जल - अपवाह क्षेत्र राजस्थान में कितने प्रतिशत में है -
 (अ) 22.70%
 (ब) 21.10%
 (स) 19.10%
 (द) 20.90%

उत्तर : 20.90%
व्याख्या :
चम्बल और उसकी सहायक नदियों का कुल अपवाह क्षेत्र राजस्थान के कुल अपवाह क्षेत्र का 20.29 प्रतिशत है।

प्रश्न 39   निम्न में से राजस्थान के किन जिलों में चम्बल नदी बहती है -
 (अ) कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़
 (ब) कोटा, बूंदी, अलवर, सवाई माधोपुर
 (स) बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर
 (द) कोटा, बूंदी, अलवर, करौली

उत्तर : बूंदी, कोटा, सवाई माधोपुर, धौलपुर
व्याख्या :
चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

प्रश्न 40   गागरोन का किला किन नदियों के संगम स्थल पर स्थित है -
 (अ) कालीसिंध और चम्बल
 (ब) आहू और कालीसिंध
 (स) चम्बल और आहू
 (द) आहू और निमाज

उत्तर : आहू और कालीसिंध
व्याख्या :
झालावाड़ के गागरोन में कालीसिंध आहु नदियों का संगम होता है। इस संगम पर गागरोन का प्रसिद्ध जल दुर्ग स्थित है।

page no.(4/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.