Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राजस्थान की नदियां

प्रश्न 21   चम्बल नदी निम्नलिखित किस राज्य-समूह से होकर प्रवाहित होती है -
 (अ) मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
 (ब) मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली
 (स) मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा
 (द) मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात

उत्तर : मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
चम्बल नदी का उद्गम मध्य-प्रदेश में महु जिले में स्थित जानापाव की पहाडि़यों से होता है। यह नदी दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई राजस्थान के चितौड़गढ़ जिले में चौरासीगढ़ नामक स्थान पर प्रवेश करती है और कोटा व बूंदी जिलों में होकर बहती हुई सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, जिलों में राजस्थान व मध्य-प्रदेश के मध्य सीमा बनाती है। अन्त में उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले में मुरादगंज नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

प्रश्न 22   निम्नांकित में से कौन-सी लूनी नदी की सहायक नदी अरावली पहाड़ियों से उद्गमित नहीं होती है -
 (अ) जोजरी नदी
 (ब) जवाई नदी
 (स) सूकड़ी नदी
 (द) सागी नदी

उत्तर : जोजरी नदी
व्याख्या :
जोजडी नागौर के पंडलु या पौडलु गांव से निकलती है। जोधपुर ग्रामीण में बहती हुई जोधपुर ग्रामीण के ददिया गांव में लूनी में मिल जाती है। यह लूनी की एकमात्र ऐसी नदी है। जो अरावली से नहीं निकलती और लूनी में दाहिनी दिशा से आकर मिलती है।

प्रश्न 23   बीकानेर जिले से प्रवाहित होने वाली नदी का नाम है -
 (अ) कोई नदी नहीं
 (ब) कांतली
 (स) मन्था
 (द) घग्घर

उत्तर : कोई नदी नहीं
व्याख्या :
बीकानेर तथा चुरू राज्य के दो ऐसे जिले हैं जिनमें कोई नदी नहीं है।

प्रश्न 24   मालपुरा – करौली मैदान भाग है
 (अ) बनास बेसिन का
 (ब) लूनी बेसिन का
 (स) चम्बल बेसिन का
 (द) माही बेसिन का

उत्तर : बनास बेसिन का
व्याख्या :
राजस्थान में मालपुरा-करौली का मैदान बनास बेसिन का हिस्सा है।

प्रश्न 25   निम्न में से चम्बल की सहायक नदी है-
 (अ) बनास
 (ब) लूणी
 (स) जवाई
 (द) माही

उत्तर : बनास
व्याख्या :
चम्बल की सबसे बड़ी सहायक नदी बनास नदी है।

प्रश्न 26   निम्नलिखित में से कौन सी नदी उदयपुर जिले में प्रवाहित नहीं होती है -
 (अ) पार्वती
 (ब) सोम
 (स) जाखम
 (द) साबरमती

उत्तर : पार्वती
व्याख्या :
पार्वती मध्यप्रदेश के सिहोर से निकलती है बांरा के करियाहट में राजस्थान में प्रवेश करती है। बांरा, कोटा में बहती हुई सवाई माधोपुर और कोटा की सीमा पर पालिया गांव के निकट चम्बल में मिल जाती है।

प्रश्न 27   राजस्थान के ______ जिले में बाणगंगा नदी बेसिन का सर्वाधिक प्रतिशत भाग स्थित है।
 (अ) जयपुर
 (ब) भरतपुर
 (स) दौसा
 (द) अलवर

उत्तर : भरतपुर
व्याख्या :
बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली बहरोड जिले में बैराठ की पहाडियों से होता है। यह जयपुर ग्रामीण, दौसा, भरतपुर में बहने के पश्चात् उतरप्रदेश मे आगरा के समीप फतेहबाद नामक स्थान पर यमुना नदी में विलीन हो जाती है।

प्रश्न 28   वह नदी जो ‘वन की आशा’ के नाम से जानी जाती है -
 (अ) बनास नदी
 (ब) माही नदी
 (स) बाणगंगा नदी
 (द) लूनी नदी

उत्तर : बनास नदी

प्रश्न 29   रूपारेल नदी का उद्गम होता है -
 (अ) रघुनाथगढ़
 (ब) कुम्भलगढ़
 (स) राजोरगढ़
 (द) उदयनाथ

उत्तर : उदयनाथ
व्याख्या :
रूपारेल नदी अलवर जिले के थानागाजी (उदयनाथ की पहाड़ी) से निकलती, डीग में समाप्त हो जाती है।

प्रश्न 30   निम्न में से कौन सी राजस्थान में आन्तरिक अपवाह की नदी नहीं है -
 (अ) मसूरदी
 (ब) कांतली
 (स) जाखम
 (द) साबी

उत्तर : जाखम
व्याख्या :
जाखम प्रतापगढ़ जिले के छोटी सादडी तहसिल में स्थित भंवरमाता की पहाडीयों से निकलती है। प्रतापगढ, सलूम्‍बर, डुगरपुर में बहती हुई डुंगरपुर के लोरवल और बिलूर गांव के निकट यह सोम मे मिल जाती है।

page no.(3/38)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.