Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

परिवहन

प्रश्न 1 भारत की सबसे तेज गति की ट्रेन कौन सी है -
CET 2024 (12th Level) 23 October Shift-I
  • (अ) शताब्दी एक्सप्रेस
  • (ब) गतिमान एक्सप्रेस
  • (स) दूरन्तो एक्सप्रेस
  • (द) वंदे भारत एक्सप्रेस
उत्तर : वंदे भारत एक्सप्रेस
व्याख्या :
वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे तेज ट्रेन है और 180 किमी प्रतिघंटा तक की गति तक पहुंचने में सक्षम है।
प्रश्न 2 निम्न में से भारत का ज्वार बंदरगाह (टाइडल पोर्ट) कौन सा है -
Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
  • (अ) चेन्नई
  • (ब) कोच्चि
  • (स) मैंगलोर
  • (द) कान्डला
उत्तर : कान्डला
व्याख्या :
कांडला बंदरगाह (गुजरात) एक ज्वार बंदरगाह है, जो ज्वारीय लहरों के प्रभाव में काम करता है।
प्रश्न 3 निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) हल्दिया बंदरगाह
  • (ब) तूतीकोरिन बंदरगाह
  • (स) पाराद्वीप बंदरगाह
  • (द) कोची बंदरगाह
उत्तर : कोची बंदरगाह
व्याख्या :
कोची बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है और यह केरल राज्य में स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है।
प्रश्न 4 स्वर्णिम चतुर्भुज महा राजमार्ग परियोजना के अंतर्गत, पूर्व-पश्चिम गलियारा,इनमें से किन दो शहरों को जोड़ता है -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) इम्फाल-राजकोट
  • (ब) इम्फाल-पोरबंदर
  • (स) राजकोट-सिलचर
  • (द) सिलचर-पोरबंदर
उत्तर : सिलचर-पोरबंदर
व्याख्या :
इस गलियारे ने सिलचर (असम) से पोरबंदर (गुजरात) तक पूर्व और पश्चिम के बीच कनेक्टिविटी प्रदान की।
प्रश्न 5 किस बंदरगाह पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए हल्दिया बंदरगाह को एक सहायक बंदरगाह के रूप में विकसित किया गया था -
Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) चेन्नई
  • (ब) पाराद्वीप
  • (स) कोलकाता
  • (द) तूतीकोरिन
उत्तर : कोलकाता
व्याख्या :
हल्दिया बंदरगाह कोलकाता बंदरगाह पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए एक सहायक बंदरगाह के रूप में विकसित किया गया था।
प्रश्न 6 भारत के निम्नलिखित पत्तनो (बंदरगाह) को उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर व्यवस्थित करें:
a. विशाखापत्तनम् b. पाराद्वीप
c. तूतीकोरिन d. चेन्नई
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:

Clerk Grade-II/ Jr. Asst. 2024 Paper -Ist
  • (अ) b, a, c, d
  • (ब) a, b, d, c
  • (स) c, b, a, d
  • (द) b, a, d, c
उत्तर : b, a, d, c
व्याख्या :
भारत के निम्नलिखित बंदरगाहों को उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर इस प्रकार व्यवस्थित किया जा सकता है:
  1. पाराद्वीप (उत्तरीतम)
  2. विशाखापत्तनम्
  3. चेन्नई
  4. तूतीकोरिन (दक्षिणतम)
प्रश्न 7 सबसे लंबी हाइवे सुरंग (अटल सुरंग) की लम्बाई है-
Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024
  • (अ) 4.03 km
  • (ब) 11.78 km
  • (स) 7.58 km
  • (द) 9.02 km
उत्तर : 9.02 km
व्याख्या :
3 अक्टूबर, 2020 को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में ‘अटल सुरंग’ दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग का उद्घाटन किया। 9.02 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 3,300 करोड़ रुपये की लागत से किया है।
प्रश्न 8 पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर जोड़ता है -
RAS (Pre) Exam - 2023
  • (अ) इम्फाल को अहमदाबाद से
  • (ब) दीमापुर को वडोदरा से
  • (स) सिलचर को पोरबन्दर से
  • (द) गुवाहाटी को काण्डला बन्दरगाह से
उत्तर : सिलचर को पोरबन्दर से
व्याख्या :
पूर्व-पश्चिम गलियारा गुजरात-राजस्थान-मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश--बिहार-पश्चिम बंगाल-असम से होकर गुजरता है। स्वर्णिम चतुर्भुज का पूर्व-पश्चिम गलियारा भारत में सिलचर (असम) और पोरबंदर (गुजरात) शहरों को जोड़ता है। इस परियोजना का प्रबंधन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) करता है।
प्रश्न 9 गोवा राज्य की जुआरी नदी में निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रीय जलमार्ग स्थित है -
Protection Officer - 2022 (General Studies)
  • (अ) राष्ट्रीय जलमार्ग - 10
  • (ब) राष्ट्रीय जलमार्ग - 91
  • (स) राष्ट्रीय जलमार्ग - 100
  • (द) राष्ट्रीय जलमार्ग - 111
उत्तर : राष्ट्रीय जलमार्ग - 111
व्याख्या :
गोवा की जुआरी नदी में राष्ट्रीय जलमार्ग 111 है। यह जलमार्ग सानवोर्डेन पुल से मार्मुगाओ बंदरगाह तक है। जुवारी नदी 92 किमी लम्बी है, लेकिन यह अन्य नदियों और नहरों से जुड़ी हुई है जैसे माण्डवी नदी (लम्बाई 62 किमी) और कम्बर्जुआ नहर (लम्बाई 15 किमी)।
प्रश्न 10 “बन्धन एक्सप्रेस” एवं “मैत्री एक्सप्रेस” भारत व किस दूसरे देश के बीच चलती है -
High Court LDC 2022 (12 March 2023)
  • (अ) नेपाल
  • (ब) श्रीलंका
  • (स) बांग्लादेश
  • (द) म्यांमार
उत्तर : बांग्लादेश

page no.(1/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Cancellation & Refund About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.