वाक्य शुद्धि
प्रश्न 1 इनमें से शुद्ध वाक्य है -
(अ) उसने अध्यक्ष को निवेदन किया।
(ब) उसने अध्यक्ष से निवेदन किया।
(स) उसने अध्यक्ष को आदेश दिया।
(द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 2 निम्न में से अशुद्ध वाक्य कौनसा है -
(अ) पुस्तक मेज पर रखी है।
(ब) कच्चे तेल की कीमत घट गया है।
(स) यह मेरे सपनों का घर है।
(द) कानपुर भारत की औद्योगिक राजधानी है।
प्रश्न 3 शुद्ध वाक्य छांटिए -
(अ) बन्दूक एक उपयोगी शस्त्र है।
(ब) यह मेरा पुस्तक है।
(स) इन्हें एक पुत्र है।
(द) भारत में अनेकों जातियां है।
प्रश्न 4 सही वाक्य है -
(अ) हम हमारी पुस्तकें बेचते हैं।
(ब) हम अपनी पुस्तक को बेचते हैं।
(स) हम अपनी पुस्तकें बेचते हैं।
(द) हम हमारी पुस्तक बेचते हैं।
प्रश्न 5 शुद्ध वाक्य है -
(अ) जगत् में सन्तोष सबसे सुंदरतम है।
(ब) उसे भारी प्यास लगी है।
(स) मेरे को पुस्तक चाहिए।
(द) मैंने उसे बुलाया और कहा।
प्रश्न 6 शुद्ध वाक्य है -
(अ) मन मयूर चाहता है कर्मट की तरह उछलते रहना।
(ब) कृपया उत्तर देने की कृपा करें।
(स) यह ऐसी पहले है जिसे सुलझा सकना संभव नहीं हो सकता।
(द) आपका यह मत ग्राह्य है।
प्रश्न 7 शुद्ध वाक्य नहीं है -
(अ) इनके वेतन से केवल दाल रोटी हो जाती है।
(ब) हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दी।
(स) गलियों को चौड़ा करना आवश्यक हो गया।
(द) हमें भोग विलास पर धन नष्ट नहीं करना चाहिए।
प्रश्न 8 अशुद्ध वाक्य है -
(अ) राष्ट्र की उन्नति, संस्कृति और शक्ति उसकी एकता पर निर्भर है।
(ब) उस पर घड़ों पानी पड़ गया।
(स) उसे व्यर्थ सहायता देने से कोई लाभ नहीं है।
(द) आपमें आवश्यक गुणों की कमी है।
प्रश्न 9 वचन संबंधी अशुद्धि से रहित वाक्य है -
(अ) वे लोग विविध विषय से परिचित थे।
(ब) दिल्ली में चार गिरफ्तारी हुई।
(स) ऐसे हालातों में ख्याल रखना।
(द) जैन साहित्य प्राकृत में लिखा गया है।
प्रश्न 10 शुद्ध वाक्य छांटिए -
(अ) रावण की हत्या राम ने की थी।
(ब) सब लोग अपनी रजाई लेकर सो गए।
(स) ‘पंजाब के भूगोल’ की एक प्रति खरीदनी है।
(द) पेड़ पर कोयल कूक रही थी।
page no.(1/13)