Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्य शुद्धि

प्रश्न 21   व्याकरण की दृष्टि से किस शब्द की वर्तनी अशुद्ध है?
 (अ) अतिश्योक्ति
 (ब) दम्पती
 (स) सरोजिनी
 (द) प्रदर्शनी

उत्तर : अतिश्योक्ति

प्रश्न 22   अशुद्ध वाक्य का चयन कीजिए –
 (अ) यह कार्य कैसे संभव है?
 (ब) कृष्ण ने कंस का वध किया।
 (स) थोड़े समय बाद छात्र वापस लौट आए।
 (द) देश शहीदों का सदा आभारी रहेगा।

उत्तर : थोड़े समय बाद छात्र वापस लौट आए।

प्रश्न 23   निम्न में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए -
 (अ) भाषा में धीरे-धीरे शब्द लोप हो जाते हैं।
 (ब) उज्जैन में अनेक दर्शनीय स्थल देखने योग्य हैं।
 (स) उसने मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं दिया ।
 (द) उसे परमसत्ता पर विश्वास है।

उत्तर : उसने मेरे शब्दों पर ध्यान नहीं दिया ।

प्रश्न 24   व्याकरणिक दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है -
 (अ) वह जानते हैं, कि ऐसा हो सकता है।
 (ब) में आपकी ही प्रतीक्षा कर रहा था।
 (स) सभी छात्रों में सोहन श्रेष्ठ है।
 (द) सभा में सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।

उत्तर : वह जानते हैं, कि ऐसा हो सकता है।

प्रश्न 25   इनमें से किस विकल्प में वर्तनी / व्याकरण संबंधी अशुद्धि नहीं है?
 (अ) वह अजमेर से वापस लौट आया।
 (ब) सौ वर्ष की अवधि को शताब्दि कहते हैं।
 (स) दिल्ली का वातावरण मेरे अनुकूल नहीं है।
 (द) रमेश को सब कोई जानते हैं।

उत्तर : दिल्ली का वातावरण मेरे अनुकूल नहीं है।

प्रश्न 26   शोक है कि / आपने मेरे / पत्रों का कोई / उत्तर नहीं दिया।
वाक्य के किस भाग में अशुद्धि है ?

 (अ) शोक है कि
 (ब) आपने मेरे
 (स) पत्रों का कोई
 (द) उत्तर नहीं दिया।

उत्तर : शोक है कि

प्रश्न 27   निम्न में से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए -
 (अ) दुर्घटना में अनेकों लोग घायल हुए।
 (ब) इन प्रश्नों का उत्तर पचास शब्द में दो ।
 (स) क्या ये सारी पुस्तकें मुझे पढ़नी है?
 (द) यहाँ से अनेक गाड़ी गुजरती हैं।

उत्तर : क्या ये सारी पुस्तकें मुझे पढ़नी है?

प्रश्न 28   व्याकरण की दृष्टि से निम्न में से कौनसा शुद्ध वाक्य है?
 (अ) वह बड़ा अच्छा खिलाड़ी है।
 (ब) भोपाल में अनेक तालाब हैं।
 (स) माता जी का मन गद्गद हो गया।
 (द) समय के साथ शब्द लोप हो जाते हैं।

उत्तर : भोपाल में अनेक तालाब हैं।

प्रश्न 29   निम्नलिखित में अशुद्ध वाक्य है :
 (अ) उन्होंने मेरी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं।
 (ब) सर्वत्र मानकीकरण करना होना चाहिए।
 (स) वह प्रतिदिन मुझसे मिलने आता था।
 (द) हम सबकी स्थितियाँ एक जैसी हैं।

उत्तर : सर्वत्र मानकीकरण करना होना चाहिए।

प्रश्न 30   निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है ?
 (अ) वह सबके सामने खुलेआम गाली देता रहा।
 (ब) यह मूर्ति संगमरमर पत्थर से निर्मित है।
 (स) प्राय: बच्चे ऐसी शरारतें अकसर करते हैं।
 (द) दरअसल वह आया ही नहीं।

उत्तर : दरअसल वह आया ही नहीं।

page no.(3/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.