Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

वाक्य शुद्धि

प्रश्न 31   निम्नलिखित में कौन सा वाक्य शुद्ध है ?
 (अ) वह सबके सामने खुलेआम गाली देता रहा।
 (ब) यह मूर्ति संगमरमर पत्थर से निर्मित है।
 (स) प्राय: बच्चे ऐसी शरारतें अकसर करते हैं।
 (द) दरअसल वह आया ही नहीं।

उत्तर : दरअसल वह आया ही नहीं।

प्रश्न 32   कौन सा वाक्य अशुद्ध है ?
 (अ) आप और मैंने मिलकर उसकी सहायता की।
 (ब) वे आत्मसम्मान की रक्षा करना चाहते हैं ।
 (स) आप मुझपर भरोसा कर सकते हैं ।
 (द) मैं, तुम, और वह खेलेंगे।

उत्तर : आप और मैंने मिलकर उसकी सहायता की।

प्रश्न 33   निम्नलिखित में अशुद्ध वाक्य है :
 (अ) सप्रमाण उत्तर दीजिए।
 (ब) किसी और से सलाह लीजिए।
 (स) शायद वह उत्तीर्ण हो जाए।
 (द) यह कैसे संभव हो सकता है ?

उत्तर : यह कैसे संभव हो सकता है ?

प्रश्न 34   निम्नलिखित में शुद्ध वाक्य है :
 (अ) वह क्रोध में भरकर बोला।
 (ब) वहाँ बहुत से लोग बेहाल दशा में पड़े थे।
 (स) मैंने यह घड़ी मात्र सौ रुपए में खरीदी।
 (द) दोनों भाई परस्पर आपस में लड़ पड़े।

उत्तर : मैंने यह घड़ी मात्र सौ रुपए में खरीदी।

प्रश्न 35   कौन सा वाक्य शुद्ध है ?
 (अ) यह दवा रोग को समूल से नष्ट करती है।
 (ब) संसद में कानून व्यवस्था पर बहस हुई।
 (स) उसे रस्सी बांधकर ले गए।
 (द) वह घर को जा रहा है।

उत्तर : संसद में कानून व्यवस्था पर बहस हुई।

प्रश्न 36   व्याकरण की दृष्टि से अशुद्ध वाक्य है :
 (अ) प्रेम का मूल्य मापा नहीं जा सकता।
 (ब) विद्यालय बंद होने की संभावना है।
 (स) चार आदमियों के बैठने की व्यवस्था करो।
 (द) सैनिकों को कई कष्ट सहने पड़ते हैं।

उत्तर : प्रेम का मूल्य मापा नहीं जा सकता।

प्रश्न 37   व्याकरण की दृष्टि से शुद्ध वाक्य है :
 (अ) लोग बड़ी मात्रा में जमा हो गए।
 (ब) पृथ्वी का रूप गोल है।
 (स) हमें चरखा कातना चाहिए।
 (द) अपने वचन पर दृढ़ रहो।

उत्तर : अपने वचन पर दृढ़ रहो।

प्रश्न 38   निम्नलिखित में किस विकल्प में शुद्ध वाक्य है ?
 (अ) यहाँ सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।
 (ब) सब लोग अपनी राय दें।
 (स) हर एक ने टोपियाँ पहन रखी थीं।
 (द) तुम तुम्हारा काम करो।

उत्तर : यहाँ सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे।

प्रश्न 39   निम्नलिखित में किस विकल्प में अशुद्ध वाक्य है ?
 (अ) सविता ने आज एक सोने का हार खरीदा।
 (ब) दादू वाणी की हस्तलिखित प्रति उपलब्ध है।
 (स) यहाँ सभी प्रकार की दवाइयाँ मिलती हैं।
 (द) शिवाजी ने शत्रु-सेना को नाकों चने चबवाये।

उत्तर : सविता ने आज एक सोने का हार खरीदा।

प्रश्न 40   इनमें से शुद्ध वाक्य कौन सा है ?
 (अ) टिड्डियों की मंडली सारी फसल नष्ट कर गई।
 (ब) मैं आपके सुखी जीवन की अपेक्षा करता हूं।
 (स) वह पेट के लिए नाक घिसता फिरता है ।
 (द) जंगल से एक भेड़िया गाँव में आ गया।

उत्तर : जंगल से एक भेड़िया गाँव में आ गया।

page no.(4/13)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.