December 2021 Current Affairs
प्रश्न 1 भारत के कौन से स्पिनर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले एवं कपिल देव के बाद तीसरे स्थान पर पहुँच गए हैं -
(अ) वाशिंगटन सुंदर
(ब) श्रेयस गोपाल
(स) राहुल चाहर
(द) रविचंद्रन अश्विन
व्याख्या :
भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वे अब भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. दिग्गज हरभजन सिंह को पीछे छोड़ते हुए रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे आगे अब केवल अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) ही हैं.
प्रश्न 2 इनमें से कौन चेक देश के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए हैं -
(अ) पेट्र फियाला
(ब) मिलोस ज़मैंन
(स) पेट्र ज़मैंन
(द) इनमें से कोई नहीं
व्याख्या :
चेक गणराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमन ने पेत्र फिआला (Petr Fiala) को देश के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी। देश में संसदीय चुनाव पिछले महीने की शुरूआत में हुए थे। अक्टूबर में हुए मतदान के बाद तीन दलीय उदार-रूढ़िवादी गठबंधन ने 27.8 प्रतिशत वोट हासिल किये थे। इस गठबंधन में सिविक डेमोक्रेटिक पार्टी, क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और टीओपी 09 पार्टी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री पेत्र फिआला को चेक गणराज्य का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी हैं।
प्रश्न 3 भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन की पहली महिला अध्यक्ष निम्न में से कौन बन गयीं हैं -
(अ) प्रेमलता अग्रवाल
(ब) हर्षवंती बिष्ट
(स) बछेंद्री पाल
(द) संतोष यादव
व्याख्या :
उत्तराखंड की प्रसिद्ध पर्वतारोही हर्षवंती बिष्ट ने भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन (Indian Mountaineering Foundation - IMF) की पहली महिला अध्यक्ष चुने जाने का गौरव प्राप्त किया है। 62 वर्षीय बिष्ट ने प्रतिष्ठित पद के लिए चुने जाने के लिए कुल 107 वोटों में से 60 वोट हासिल किए। यह पहली बार है कि किसी महिला को आईएमएफ के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है, जिसकी स्थापना वर्ष 1958 में हुई थी।
प्रश्न 4 सूडान देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में निम्न में से किसे चुना गया है -
(अ) अब्देल फतह बुरहान
(ब) जेफरी फेल्टमैन
(स) अयमान खालिद
(द) अब्दुल्ला हमदोक
व्याख्या :
सूडान देश के नए प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। प्रधान मंत्री बनने से पहले, हमदोक ने अफ्रीका के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग, अफ्रीकी विकास बैंक और इथियोपिया में व्यापार और विकास बैंक में एक विशेष सलाहकार के रूप में काम किया।
प्रश्न 5 निम्नलिखित में से किसने मनामा चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट का एकल खिताब जीता है -
(अ) रामकुमार रामनाथन
(ब) सानिया मिर्जा
(स) लिएंडर पेस
(द) महेश भूपति
व्याख्या :
भारत के रामकुमार रामनाथन ने बहरीन में मनामा चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट का सिंगल्स खिताब जीता। 12 वर्षों में यह उनका पहला चैलेंजर स्तर का खिताब है। उन्होंने फाइनल में रूस के एवगेनी कार्लोवस्की को 6-1, 6-4 से हराया। 27 वर्षीय रामकुमार इससे पहले छह बार चैलेंजर टूर्नामेंट का फाइनल खेल चुके हैं। इस जीत के बाद रामकुमार को 80 रैंकिंग अंक प्राप्त होंगे और वह विश्व रैंकिंग में शीर्ष 200 खिलाडियों की सूची में शामिल हो जाएंगे।
प्रश्न 6 हाल ही में ओमाइक्रोन (Omicron) चर्चा में था, यह क्या है -
(अ) इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल
(ब) खोजी गई कछुए की नई प्रजाति
(स) कोरोना वायरस का नया रूप
(द) द्वीप का नाम
व्याख्या :
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 वेरिएंट B.1.1529 को ‘चिंताजनक रूप’ (variant of concern) के रूप में नामित किया है। SARS-CoV-2 के इस वेरिएंट को ओमाइक्रोन (Omicron) नाम दिया गया है। इस वेरिएंट का पहली बार दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना क्षेत्र में 24 नवंबर को पता चला था। दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 संक्रमण में तेज वृद्धि देखी जा रही है, जो ओमाइक्रोन वेरिएंट की खोज के साथ मेल खाता है। SARS-CoV-2 वायरस इवोल्यूशन पर तकनीकी सलाहकार समूह (TAG-VE) समय-समय पर कोविड-19 वायरस के विकास की निगरानी और मूल्यांकन करता है। TAG-VE विशेषज्ञों का एक स्वतंत्र समूह है।
प्रश्न 7 “कुकिंग टू सेव योर लाइफ” नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं -
(अ) अरुंधति रॉय
(ब) अमर्त्य सेन
(स) कैलाश सत्यार्थी
(द) अभिजीत बनर्जी
व्याख्या :
भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री और नोबेल पुरस्कार विजेता, अभिजीत बनर्जी ने Cooking to Save your Life नामक एक नई किताब (रसोई की किताब) लिखी है। फ्रांस स्थित चित्रकार चेयेने ओलिवर (Cheyenne Oliver) द्वारा सचित्र पुस्तक जुगर्नॉट बुक्स (Juggernaut Books) द्वारा प्रकाशित की गई है। उन्होंने वैश्विक गरीबी को कम करने के लिए उनके प्रयोगात्मक दृष्टिकोण के लिए एस्थर डुफ्लो (Esther Duflo) और माइकल क्रेमर (Michael Kremer) के साथ 2019 में आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार जीता।
प्रश्न 8 हाल ही में निम्नलिखित में से किसने आजादी का डिजिटल महोत्सव का उद्घाटन किया है -
(अ) नरेंद्र मोदी
(ब) अमित शाह
(स) राजनाथ सिंह
(द) राजीव चंद्रशेखर
व्याख्या :
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने नई दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में एक सप्ताह तक चलने वाले आजादी का डिजिटल महोत्सव का उद्घाटन किया।
प्रश्न 9 गोवा में आयोजित 52वें भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में किस राज्य को फिल्म शूटिंग के लिए सबसे अनुकूल राज्य के रूप में चुना गया है -
(अ) गोवा
(ब) महाराष्ट्र
(स) केरल
(द) उत्तर प्रदेश
व्याख्या :
गोवा में आयोजित 52वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उत्तर प्रदेश को फिल्म शूटिंग के लिए सबसे अनुकूल राज्य के रूप में चुना गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने महोत्सव के समापन पर उत्तर प्रदेश को पुरस्कार प्रदान किया।
प्रश्न 10 ट्विटर के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है -
(अ) पराग अग्रवाल
(ब) राहुल सचदेवा
(स) मोहन अग्रवाल
(द) अनिल अग्निहोत्री
व्याख्या :
ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पर पराग अग्रवाल कंपनी के नए CEO होंगे। 37 साल के पराग ने इसे सम्मान की बात बताया है। वे अब तक कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के पद पर थे। उन्होंने 10 साल पहले कंपनी जॉइन की थी। पराग ने आईआईटी-बॉम्बे से ग्रेजुएशन किया जिसके बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में PhD की। उन्होंने अक्टूबर 2011 में एक ऐड इंजीनियर के रूप में ट्विटर ज्वाइन किया और इसके तुरंत बाद कंपनी के प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन गए। ट्विटर ने पराग अग्रवाल को 2017 में अपना चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर नियुक्त किया।
page no.(1/47)