Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

January 2022 Current Affairs

प्रश्न 31   अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) पुरस्कारों के 2021 संस्करण के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से बिंदु सही हैं -
A) मिताली राज (भारत) ने ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हीहो फ्लिंट ट्रॉफी जीती।
B) मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) को ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 के लिए नामित किया गया, जबकि टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड) को ICC महिला T20I क्रिकेटर 2021 का नाम दिया गया।
C) बाबर आज़म (पाकिस्तान) को ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर नामित किया गया जबकि लिज़ेल ली (दक्षिण अफ्रीका) को ICC महिला ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर नामित किया गया।

 (अ) केवल A
 (ब) केवल B
 (स) केवल C
 (द) केवल B और C

उत्तर : केवल B और C
व्याख्या :
स्मृति मंधाना (भारत) ने ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हीहो फ्लिंट ट्रॉफी जीती। मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) को ICC मेन्स T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2021 नामित किया गया, जबकि टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड) को ICC महिला T20I क्रिकेटर 2021 नामित किया गया। बाबर आज़म (पाकिस्तान) को ICC मेन्स ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर नामित किया गया, जबकि लिज़ेल ली (दक्षिण अफ्रीका) को ICC महिला ODI क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर नामित किया गया।

प्रश्न 32   हाल ही में (जनवरी 2022 में) किस बैंक ने MSME ऋण प्रदान करने के लिए लेंडिंगकार्ट टेक्नोलॉजीज के साथ भागीदारी की है -
 (अ) पंजाब नेशनल बैंक
 (ब) बैंक ऑफ इंडिया
 (स) बैंक ऑफ महाराष्ट्र
 (द) बैंक ऑफ बड़ौदा

उत्तर : बैंक ऑफ महाराष्ट्र
व्याख्या :
लेंडिंगकार्ट फाइनेंस की सहायक कंपनी लेंडिंगकार्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने कम दरों पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को व्यावसायिक ऋण देने के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) के साथ भागीदारी की।

प्रश्न 33   ‘ग्रीष्मकालीन अभियान के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन’ (National Conference on Agriculture for Summer Campaign) का दूसरा नाम क्या है -
 (अ) स्वच्छता सम्मेलन
 (ब)  स्वास्थ्य सम्मेलन
 (स) माइक्रोबायोलॉजी सम्मेलन
 (द) जायद सम्मेलन

उत्तर : जायद सम्मेलन
व्याख्या :
ग्रीष्मकालीन अभियान 2021-22 के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित किया गया। इसे जायद सम्मेलन (Zaid Conference) भी कहा जाता है। खरीफ और रबी मौसम के बीच जायद फसलें उगाई जाती हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र कुमार तोमर इस सम्मेलन में शामिल हुए। इसका उद्देश्य पूर्ववर्ती फसल मौसमों के दौरान फसल के प्रदर्शन की समीक्षा करना और राज्य सरकारों के परामर्श से अगले गर्मी के मौसम के लिए फसल-वार लक्ष्य निर्धारित करना है।

प्रश्न 34   हाल ही में (जनवरी 2022 में) किस बैंक ने हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म ‘GOQii’ के साथ साझेदारी में फिटनेस वॉच में ईज़ी पे डेबिट कार्ड लॉन्च किया -
 (अ) इंडसइंड बैंक
 (ब) यस बैंक
 (स) सिटी यूनियन बैंक
 (द) HDFC बैंक

उत्तर : सिटी यूनियन बैंक
व्याख्या :
सिटी यूनियन बैंक ने स्मार्ट-टेक-सक्षम प्रिवेंटिव हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म GOQii के सहयोग से और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित, CUB फिटनेस वॉच डेबिट कार्ड नामक एक वियरेबल भुगतान समाधान लॉन्च किया है।

प्रश्न 35   केरल के किस शहर में डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल और सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी द्वारा भारत का पहला ग्रैफीन इनोवेशन सेंटर स्थापित किया जाएगा -
 (अ) त्रिशूर
 (ब) कोच्चि
 (स) तिरुवनंतपुरम
 (द) कोझीकोड

उत्तर : त्रिशूर
व्याख्या :
डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल (DUK) द्वारा केरल में ग्राफीन (graphene) के लिए भारत का पहला नवाचार केंद्र 86.41 करोड़ रुपये में त्रिशूर में सेंटर फॉर मैटेरियल्स फॉर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी (C-MET) के साथ स्थापित किया जाएगा। यह देश का पहला ग्राफीन अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) ऊष्मायन केंद्र होगा। टाटा स्टील लिमिटेड केंद्र का औद्योगिक भागीदार बनने के लिए तैयार है।

प्रश्न 36   जनवरी 2022 में, __________ ने ‘$300 बिलियन सस्टेनेबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स बाय ______’ जारी किया, जो इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए एक रोडमैप और विजन डॉक्यूमेंट 2.0 है -
 (अ) इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय; 2025
 (ब) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय; 2024
 (स) इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय; 2026
 (द) विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय; 2026

उत्तर : इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय; 2026
व्याख्या :
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के लिए 5 साल का रोडमैप और विजन डॉक्यूमेंट 2.0 जारी किया, जिसका नाम है ‘300 बिलियन डॉलर सस्टेनेबल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स बाय 2026’।

प्रश्न 37   हाल ही में निम्नलिखित में से किसने परम विशिष्ट सेवा पदक 2022 प्राप्त किया है -
 (अ) नीरज चोपड़ा
 (ब) महेन्द्र सिंह धोनी
 (स) करमबीर सिंह
 (द) अर्जुन लाल जाति

उत्तर : नीरज चोपड़ा
व्याख्या :
ओलंपियन नीरज चोपड़ा को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। वह ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। नीरज भारतीय सेना में सूबेदार हैं।

प्रश्न 38   हाल ही में निम्नलिखित में से किसे अशोक चक्र 2022 दिया गया है -
 (अ) जनरल बिपिन रावत
 (ब) बाबू राम
 (स) मधुलिका रावत
 (द) पृथ्वी सिंह चौहान

उत्तर : बाबू राम
व्याख्या :
आंतकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी बाबू राम की पत्नी को 73वें गणतंत्र दिवस पर भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 39   हाल ही में किन भारतीय फिल्मों को ऑस्कर 2022 के लिए नामांकित किया गया है -
 (अ) जय भीम
 (ब) मराक्कर-अरबिकादलंते सिंघम
 (स) खडगाम
 (द) केवल 1 और 2

उत्तर : केवल 1 और 2
व्याख्या :
इंडियन मूवी जय भीम (Jai Bhim) और मराक्कर: अरेबिकदलिंते सिंघम (Marakkar: Arabikadalinte Simham) को ऑस्कर 2022 के लिए आधिकारिक तौर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। जय भीम मदर इंडिया, सलाम बॉम्बे और लगान के बाद ऑस्कर के लिए नामांकित होने वाली चौथी भारतीय फिल्म है।

प्रश्न 40   निम्नलिखित में से किस कंपनी द्वारा 2022 के मध्य तक दुनिया के सबसे तेज सुपरकंप्यूटर का अनावरण करने की उम्मीद है -
 (अ) एमाज़ॉन
 (ब) मेटा
 (स) गूगल
 (द) इंस्टाग्राम

उत्तर : मेटा
व्याख्या :
फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) के अनुसार, इसका नया “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सुपरकंप्यूटर” (artificial intelligence supercomputer) वर्ष 2022 के मध्य तक दुनिया भर में सबसे तेज होगा। मेटा ने 24 जनवरी, 2022 को AI Research Super Cluster (RSC) पेश किया।

page no.(4/48)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.