Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राष्ट्रीय आय

प्रश्न 21   निम्नलिखित में से कौन सा राज्य भारत में कृषि आयकर लगाने वाला पहला राज्य है -
 (अ) बिहार
 (ब) मध्यप्रदेश
 (स) महाराष्ट्र
 (द) पश्चिम बंगाल

उत्तर : बिहार

प्रश्न 22   निम्नलिखित में से कौन सा कर भारतीय संविधान की राज्य सूची के अंतर्गत आता है -
(i) स्टाम्प शुल्क
(ii) कस्टम शुल्क
(iii) लग्ज़री टैक्स
(iv) मनोरंजन टैक्स
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए -

 (अ) (i) और (iv)
 (ब) (i), (ii) और (iii)
 (स) (ii), (iii) और (iv)
 (द) (iii) और (iv)

उत्तर : (iii) और (iv)

प्रश्न 23   निम्नलिखित में से कौनसा प्रत्यक्ष कर है -
 (अ) आयकर
 (ब) निगम कर
 (स) उपहार कर
 (द) उपरोक्त सभी

उत्तर : उपरोक्त सभी

प्रश्न 24   भारत में राष्ट्रीय आय अनुमानित की जाती है -
 (अ) योजना आयोग द्वारा
 (ब) भारतीय सांख्यिकी संस्था द्वारा
 (स) केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा
 (द) राष्ट्रीय न्यादर्श सर्वेक्षण आफिस द्वारा

उत्तर : केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा

प्रश्न 25   प्रत्येक महीने चार अलग-अलग प्रकार के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों का निर्माण किया जा रहा है, श्रम ब्यूरो, शिमला निम्नलिखित में से किस को छोड़कर उनमें से तीन का निर्माण करता है और उनको जारी करता है?
 (अ) ग्रामीण और शहरी (CPI-R&U)
 (ब) औद्योगिक श्रमिक (CPI-IW)
 (स) ग्रामीण मजदूर (CPI-RL)
 (द) कृषि मजदूर (CPI-AL)

उत्तर : ग्रामीण और शहरी (CPI-R&U)

प्रश्न 26   निम्नलिखित में से कौन सा चयनित वस्तु एवं सेवा के खुदरा मूल्यों के सामान्य स्तर में समय के साथ परिवर्तनों को मापने के लिए निर्मित किया गया है, जिसे परिवार उपभोग के उद्देश्य से खरीदते हैं?
 (अ) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI)
 (ब) थोक मूल्य सूचकांक (WPI)
 (स) सकल स्थायी पूंजी निर्माण (GFCF)
 (द) निवल राज्य मूल्य वर्धित (NICIN)

उत्तर : उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI)

प्रश्न 27   निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रत्यक्ष कर का उदाहरण नहीं है -
 (अ) निगम कर
 (ब) सम्पत्ति कर
 (स) आयकर
 (द) जी.एस.टी.

उत्तर : जी.एस.टी.

प्रश्न 28   वैयक्तिक आय की गणना करने में राष्ट्रीय आय में निम्न में से क्या जोड़ा जाता है -
 (अ) अवितरित लाभ
 (ब) निगम कर
 (स) सामाजिक सुरक्षा अंशदान
 (द) हस्तान्तरण भुगतान

उत्तर : हस्तान्तरण भुगतान

प्रश्न 29   निम्न में से किस समग्र को राष्ट्रीय आय कहा जाता है -
 (अ) बाज़ार कीमत पर विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
 (ब) साधन लागत पर विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद
 (स) बाज़ार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद
 (द) साधन लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद

उत्तर : साधन लागत पर विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

प्रश्न 30   लागत प्रेरित कारकों में से कौन सा मुद्रास्फीति का एक कारण नहीं है -
 (अ) करों में वृद्धि
 (ब) घाटे की वित्त व्यवस्था
 (स) उत्पादन तथा पूर्ति में उच्चावचन
 (द) तेल कीमतों में वृद्धि

उत्तर : घाटे की वित्त व्यवस्था

page no.(3/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.