Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

राष्ट्रीय आय

प्रश्न 31   निम्नलिखित में से कौन सी एक राष्ट्रीय आय के मापन की समस्या नहीं है -
 (अ) त्रुटिपूर्ण अभिलेख
 (ब) व्यक्तियों की आय में अंतर
 (स) बहिष्करण और समावेश की समस्या
 (द) दोहरी गणना

उत्तर : व्यक्तियों की आय में अंतर

प्रश्न 32   निम्नलिखित में से कौन सा एक साख नियंत्रण का गुणात्मक उपकरण है -
 (अ) रेपो दर
 (ब) खुले बाजार की क्रियाएँ
 (स) मार्जिन आवश्यकताएँ
 (द) बैंक दर

उत्तर : मार्जिन आवश्यकताएँ

प्रश्न 33   ‘ग्रैड ओल्ड मैन आॅफ इंडिया’ के नाम से किसे संबोधित किया गया है -
 (अ) फीरोजशाह मेहता
 (ब) दिनशा वाचा
 (स) दादाभाई नौरोजी
 (द) महादेव गोविंद रानाडे

उत्तर : दादाभाई नौरोजी

प्रश्न 34   भारत में राष्ट्रीय आय की गणना का कार्य किया जाता है -
 (अ) योजना आयोग
 (ब) राष्ट्रीय सर्वेक्षण निदेशालय
 (स) राष्ट्रीय सांख्यिकीय संगठन
 (द) वित्त मंत्रालय

उत्तर : राष्ट्रीय सांख्यिकीय संगठन

प्रश्न 35   साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन व बाजार कीमतों पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन में निम्न राशि का अन्तर होता है -
 (अ) शेश संसार के प्राप्त चालू हस्तान्तरण
 (ब) राष्ट्रीय ऋणों पर ब्याज
 (स) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
 (द) पूंजी उपभोग भत्ता

उत्तर : शुद्ध अप्रत्यक्ष कर

प्रश्न 36   भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सी इसकी प्रमुख विशेषता मानी जाती है -
 (अ) यह अनिवार्य रूप से एक सूचीबद्ध कंपनी में पूंजीगत साधनों के माध्यम से किया गया निवेश है।
 (ब) यह बड़े पैमाने पर गैर-ऋण उत्पन्ननकर्त्ता पूंजी प्रवाह है।
 (स) इसमें ऋण-सेवा शामिल है।
 (द) यह विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों में किया गया निवेश है।

उत्तर : यह बड़े पैमाने पर गैर-ऋण उत्पन्ननकर्त्ता पूंजी प्रवाह है।

प्रश्न 37   निम्नलिखित में से कौन सा समूह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल है -
 (अ) विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और विदेशों से ऋण।
 (ब) विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ, आरबीआई और एसडीआर की स्वर्ण होल्डिंग्स।
 (स) विदेशी मुद्रा संपत्ति, विश्व बैंक से ऋण और एसडीआर।
 (द) विदेशी मुद्रा संपत्ति, आरबीआई की स्वर्ण होल्डिंग और विश्व बैंक से ऋण।

उत्तर : विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियाँ, आरबीआई और एसडीआर की स्वर्ण होल्डिंग्स।

प्रश्न 38   बाजार कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद में सम्मिलित नहीं है -
 (अ) अप्रत्यक्ष कर
 (ब) अनुदान
 (स) मूल्य ह्रास
 (द) मजदूरी व वेतन

उत्तर : अनुदान

प्रश्न 39   निम्नलिखित में से कौनसा निकाय संविधान के अनुसार, संसाधनों के केन्द्र एवं राज्यों में वितरण के लिए जिम्मेदार है -
 (अ) रिजर्व बैंक आॅफ इण्डिया
 (ब) योजना आयोग
 (स) वित्त आयोग
 (द) राष्ट्रीय विकास परिषद्

उत्तर : वित्त आयोग

प्रश्न 40   भारत की राष्ट्रीय आय अनुमानित होती है -
 (अ) योजना आयोग द्वारा
 (ब) वित्त मंत्रालय द्वारा
 (स) केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा
 (द) रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया द्वारा

उत्तर : केन्द्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा

page no.(4/5)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.