Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत की प्रमुख योजनाएं

प्रश्न 11   प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से संबंधित कथनों को पढ़ें और इनमें से सही विकल्प का चयन करें।
 (अ) PMJJBY 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।
 (ब) यह INR 2 लाख का जीवन बीमा है।
 (स) यह योजना जीवन बीमा निगम और अन्य सभी जीवन बीमा कंपनियों द्वारा दी जा रही है।
 (द) बीमा शुल्क (प्रीमियम) वार्षिक आधार पर डेबिट किया जाएगा।

उत्तर : PMJJBY 18 से 70 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।

प्रश्न 12   पीएम (PM) गति शक्ति से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही कथन का चयन कीजिए।
A. यह मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए एक राष्ट्रीय योजना है।
B. यह 16 मंत्रालयों को एक डिजिटल मंच के अंतर्गत लाता है।
C. यह कार्यक्रम आर्थिक क्षेत्रों के अतिरिक्त रेल, अंतर्देशीय जलमार्ग और बंदरगाहों को एकीकृत करेगा।
D. यह कार्यक्रम भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू-सूचना विज्ञान संस्थान द्वारा विकसित इसरो (ISRO) इमेजरी का उपयोग करेगा।

 (अ) केवल A, B और C
 (ब) केवल A और B
 (स) केवल A, B और D
 (द) केवल A, C और D

उत्तर : केवल A, B और C

प्रश्न 13   राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही कथनों का चयन करें।
A. राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन का शुभारंभ भारत के माननीय प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था।
B. राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के संपत्ति मुद्रीकरण से संबंधित है।
C. दिशानिर्देश और योजना, नीति (NITI) आयोग द्वारा विकसित की गई है।
D. राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 4 साल की अवधि के लिए है।

 (अ) केवल A, B और C
 (ब) केवल B, C और D
 (स) केवल A, C और D
 (द) A, B, C और D

उत्तर : केवल B, C और D

प्रश्न 14   नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ कब किया गया था -
 (अ) 2011
 (ब) 2012
 (स) 2013
 (द) 2014

उत्तर : 2014

प्रश्न 15   भारत में मरु विकास कार्यक्रम कब शुरू किया गया -
 (अ) 1977-78
 (ब) 1987-88
 (स) 1997-98
 (द) 1991-92

उत्तर : 1977-78

प्रश्न 16   देश में पंचायती राज व्यवस्था का शुभारंभ किया गया -
 (अ) प्रथ्ज्ञम पंचवर्षीय योजना में
 (ब) द्वितीय पंचवर्षीय योजना में
 (स) तृतीय पंचवर्षीय योजना में
 (द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में

उत्तर : द्वितीय पंचवर्षीय योजना में

प्रश्न 17   भारत सरकार की मुद्रा योजना का उद्देश्य है :
 (अ) मुद्रा प्रबंधन में सुधार हेतु पहल करना ।
 (ब) निर्धन कृषकों को ऋण उपलब्ध कराना ।
 (स) जन-धन योजना का पूरक बनाना।
 (द) छोटे व्यापार स्थापित करने हेतु आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना

उत्तर : छोटे व्यापार स्थापित करने हेतु आसान वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना

प्रश्न 18   ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की मूल अवधारणा थी -
 (अ) तेज और अधिक समावेशी विकास
 (ब) सामाजिक न्याय और समानता के साथ विकास
 (स) मानव भलाई
 (द) मानव संसाधन विकास

उत्तर : तेज और अधिक समावेशी विकास

प्रश्न 19   प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारम्भ हुआ –
 (अ) झालावाड़ (राजस्थान) से
 (ब) बलिया (उत्तरप्रदेश) से
 (स) पटना (बिहार) से
 (द) सूरत (गुजरात) से

उत्तर : बलिया (उत्तरप्रदेश) से

प्रश्न 20   द्वितीय पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा किसके द्वारा बनाई गई थी -
 (अ) पी.सी. महालनोबिस
 (ब) वी.के.आर.वी. राव
 (स) सी. एन. वकील
 (द) बी.एन. गाडगिल

उत्तर : पी.सी. महालनोबिस

page no.(2/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.