Ask Question | login | Register
Notes
Question
Quiz
Test Series
Facts

भारत की प्रमुख योजनाएं

प्रश्न 21   किस भारतीय संगठन/संस्थान ने एक नई योजना ‘फास्टर’ (FASTER) प्रारम्भ की है ?
 (अ) भारत का सर्वोच्च न्यायालय
 (ब) भारतीय रिजर्व बैंक
 (स) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो
 (द) भारतीय रेलवे

उत्तर : भारत का सर्वोच्च न्यायालय

प्रश्न 22   दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई – एनआरएलएम) का उद्देश्य है -
 (अ) ग्रामीण महिलाओं को अनुदानित दर पर खाद्यान्न प्रदान करना।
 (ब) ग्रामीण महिलाओं को रोजगार प्रदान करना।
 (स) एस.सी. (SC) तथा एस.टी. (ST) वर्गों में गरीबी का उन्मूलन करना।
 (द) गरीबों के सतत सामुदायिक संस्थानों के विकास के माध्यम से ग्रामीण गरीबी उन्मूलन करना।

उत्तर : गरीबों के सतत सामुदायिक संस्थानों के विकास के माध्यम से ग्रामीण गरीबी उन्मूलन करना।

प्रश्न 23   प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – सूक्ष्म सिंचाई (PMKSYMI) के तहत किसानों की सभी श्रेणियों के लिए केन्द्र और राज्य की हिस्सेदारी का क्या अनुपात है ?
 (अ) 40: 60
 (ब) 50 : 50
 (स) 60 : 40
 (द) 70 : 30

उत्तर : 60 : 40

प्रश्न 24   भारत सरकार की ‘पहल’ (PAHAL) योजना संबंधित है –
 (अ) विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण
 (ब) उपभोक्ताओं के खाते में एल.पी.जी. अनुदान स्थानांतरण
 (स) बालिका शिक्षा संवर्धन
 (द) वरिष्ठ नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित करवाना

उत्तर : उपभोक्ताओं के खाते में एल.पी.जी. अनुदान स्थानांतरण

प्रश्न 25   भारत की बारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य विषय (theme) क्या था -
 (अ) अधिक तीव्र तथा अधिक समावेशी विकास
 (ब) तीव्र, अधिक समावेशी तथा सुस्थिर वृद्धि
 (स) न्याय एवं समानता के साथ वृद्धि
 (द) सतत् विकास

उत्तर : तीव्र, अधिक समावेशी तथा सुस्थिर वृद्धि

page no.(3/3)

page

Take a Quiz

Test Your Knowledge on this topics.

Learn More

Test Series

Here You can find previous year question paper and mock test for practice.

Test Series

Share

Join

Join a family of Rajasthangyan on


Contact Us Contribute About Write Us Privacy Policy About Copyright

© 2024 RajasthanGyan All Rights Reserved.