वाच्य
प्रश्न 31 किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है -
(अ) उससे खाना नहीं खाया गया।
(ब) छात्र द्वारा पुस्तक पढ़ी गई।
(स) बालक खिलखिलाकर हंस रहा था।
(द) दोषी व्यक्ति द्वारा क्षमायाचना की गई।
प्रश्न 32 ‘क्या वे लिखेंगे’ ? वाक्य का भाववाच्य में परिवर्तित रूप है -
(अ) क्या उनसे लिखा जाएगा ?
(ब) क्या वे लिख सकते हैं ?
(स) क्या वह लिखेगा ?
(द) क्या वे लिख सकेंगे ?
प्रश्न 33 निम्नलिखित में से कर्मवाच्य नहीं है -
(अ) आदेश दिया जाये
(ब) दुकान से सामान लाया जाए
(स) तुम्हें गणित किसने पढ़ाया
(द) बाहर किसने आवाज दी
प्रश्न 34 निम्नलिखित में से कर्तृवाच्य वाक्य चिह्नित कीजिए -
(अ) पुस्तक अलमारी में रखी जाती है।
(ब) रावण ने सीता का हरण किया।
(स) छात्रों द्वारा कुर्सी तोड़ डाली गयी।
(द) दरवाजे पर ताला लगा दिया जाये।
प्रश्न 35 ‘आदेश का पालन किया जाए’ वाक्य में प्रयुक्त वाच्य है -
(अ) कर्तृवाच्य
(ब) कर्मवाच्य
(स) भाववाच्य
(द) कोई नहीं
प्रश्न 36 इनमें से किस वाक्य में क्रिया का ‘कर्मवाच्य’ रूप है ?
(अ) वह कार चला रहा है।
(ब) बच्चों द्वारा शोर मचाया जा रहा है।
(स) मित्र हमेशा विपत्ति में साथ देते हैं।
(द) अच्छे लोग किसी का बुरा नहीं करते।
प्रश्न 37 किस वाक्य में ‘कर्तृवाच्य’ है ?
(अ) मोहन द्वारा नाटक खेला गया।
(ब) उससे खाना नहीं खाया गया।
(स) हरीश द्वारा पत्रवाचन किया गया।
(द) अम्मा खाना बना रही थी।
प्रश्न 38 किस वाक्य में क्रिया का ‘भाववाच्य’ रूप है ?
(अ) दर्द के कारण उससे सोया नहीं गया।
(ब) बच्चे शांत नहीं रह सकते।
(स) वह अच्छी तरह से देख नहीं सकता।
(द) हम लोग रोज नहाते हैं।
प्रश्न 39 किस वाक्य में ‘कर्मवाच्य’ नहीं है ?
(अ) कमला द्वारा पत्र लिखा गया।
(ब) भारत तेजी से विकास कर रहा है।
(स) बालक द्वारा पतंग उड़ाई गई।
(द) उससे पुस्तक पढ़ी नहीं गई।
प्रश्न 40 निम्न में से कौन सा वाक्य कर्तृवाच्य है ?
(अ) सुधा रो रही थी।
(ब) हिरण से दौड़ा जाता है।
(स) क्या यह उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखा गया है ?
(द) आज घूमने चला जाए।
page no.(4/5)